फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: चार दिन पहले ही अपने गांव आया था जीशान... पिता को इसलिए नहीं गिरफ्तारी का अफसोस; बेटे को लेकर कही ये बात

Thu, 24 Jul 2025 10:57 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

नोएडा में पकड़ा गया संदिग्ध आतंकी मेरठ के किठौर इलाके का रहने वाला है। वह गिरफ्तारी से चार दिन पहले ही गांव आया था। पिता को उसकी गिरफ्तारी का अफसोस नहीं है। 
विज्ञापन
1 of 12
Al Qaeda Suspected - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
गुजरात एटीएस ने आंतकी संगठन अलकायदा की विचार धारा फैलाने के आरोप में गिरफ्तार किए गए किठौर थाना क्षेत्र के गांव ललियाना के मोहल्ला मंजी निवासी जीशान चार दिन पहले ललियाना गांव आया था। हालांकि परिजनों का कहना है कि उसे बेदखल कर रखा है। जीशान अविवाहित है। चार भाइयों फैसल, सुहेल, राहिल में जीशान सबसे छोटा है।

जीशान के पिता आसिफ चौधरी खेती किसानी के अलावा गांव में ही किराना आदि का काम करते हैं। जबकि जीशान के ताऊ रियासत चौधरी दिल्ली में कांग्रेस के नेता है और पूर्व दिल्ली गाजीपुर के फल सब्जी मंडी के चेयरमैन भी रह चुके है। रियासत चौधरी का गांव में एक मदरसा भी है।
 
विज्ञापन

2 of 12
जीशान का पिता आसिफ फाइल फोटो - फोटो : संवाद
गलत संगत में पड़ गया था जीशान
जीशान के पिता आसिफ अली ने बताया कि जीशान शातिर किस्म का था। इतना शातिर है कि एक साल पहले इंस्टाग्राम पर परिजनों से ही रंगदारी मांगनी शुरू कर दी थी। उसने नवोदय विद्यालय सरधना से इंटरमीडिएट की थी। वहीं से वह गलत संगत में पड़ गया था। मोबाइल पर हमेशा कुछ न कुछ करता रहता था। 

 
विज्ञापन

3 of 12
अलकायदा का संदिग्ध जीशान - फोटो : संवाद
एक साल पहले घर से कर दिया था बेदखल
मोबाइल में गेम या कुछ काम करके उसने बहुत कर्जा कर लिया था। जिसकी गतिविधि देखकर करीब एक साल पहले उसे घर से बेदखल कर दिया था। तब से परिजनों ने उससे संपर्क नहीं किया था। जबकि ग्रामीणों का कहना है कि चार पांच दिन पहले से गांव में घूमते हुए देखा था।

 

4 of 12
इसी दुकान पर काम करता था जीशान - फोटो : संवाद
गिरफ्तारी के बाद आया था एटीएस का फोन 
पिता ने बताया की जीशान की गिरफ्तारी के बाद एटीएस का फोन आया था। उन्होंने बेदखल होने की बात कहते हुए पैरवी करने से इंकार कर दिया। वह कहां रह रहा था, क्या करता था, इसकी कोई जानकारी नहीं रखते थे।

 
विज्ञापन

5 of 12
जीशान और उसका पिता आसिफ का फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पिता को गिरफ्तारी का नहीं अफसोस
जीशान के आतंकी संगठन अलकायदा के लिए काम करने और उसको एटीएस गुजरात द्वारा गिरफ्तार किए जाने की जानकारी मिलने पर जहां गांव के लोग हैरत में है, वहीं जीशान की गिरफ्तारी का उसके पिता आसिफ अली को कोई अफसोस नहीं है।
विज्ञापन

6 of 12
छिजारसी से पकड़ा गया आतंकी जीशान अली इस दुकान पर करता था काम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पिता का कहना है कि जीशान ने परिजनों तक को नहीं बख्शा। परिवार का जीशान से कोई लगाव नहीं था। इसी के चलते उन्होंने गिरफ्तारी के बाद जीशान से मिलने या घटना का सही गलत पूछने तक से इंकार कर दिया।

 
विज्ञापन

7 of 12
इसी मकान में रहता था जीशान - फोटो : संवाद
जीशान पर किठौर थाने पर नहीं है कोई मुकदमा
एसपी देहात राकेश कुमार मिश्रा ने बताया कि गुजरात एटीएस ने नोएडा एटीएस की मदद से जीशान नामक युवक को गिरफ्तार किया है। वह किठौर थाना क्षेत्र के गांव ललियाना का मूल निवासी है। हालांकि एटीएस ने मेरठ पुलिस से कोई संपर्क इस संबंध में नहीं किया है। 

 

8 of 12
इसी दुकान पर काम करता था जीशान - फोटो : संवाद
सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी मिलने पर जीशान का अपराधिक इतिहास की जानकारी कराई गई तो किठौर थाने पर उसके खिलाफ कोई मुकदमा दर्ज नहीं मिला है। बाकी थाने से जानकारी की जा रही है। खूफिया विभाग भी उसके बारे में जानकारी हासिल कर रहा है।

 

9 of 12
इसी दुकान पर काम करता था जीशान - फोटो : संवाद
नोएडा से पकड़ा गया जीशान
गुजरात एटीएस ने अलकायदा के चार संदिग्धों में से एक को नोएडा के छिजारसी से गिरफ्तार किया है। मंगलवार को गिरफ्तार जीशान मूलरूप मेरठ के किठौर का निवासी है। वह छिजारसी में रहता था और सेक्टर-63 में एफएनजी रोड स्थित सैनिक कम्यूनिकेशन नामक मोबाइल दुकान में एक महीने से काम कर रहा था। गिरफ्तारी के एक दिन बाद दुकान मालिक ने बताया कि जीशान के पास जब भी फोन आता था तब वह दुकान के बाहर चला जाता था। दुकानदार को जीशान के किसी आतंकी संगठन से जुड़े होने की जानकारी नहीं थी।

10 of 12
चार आरोपी पकड़े - फोटो : अमर उजाला
जीशान करीब एक महीने पहले मोबाइल दुकानदार असद के पास आया था। असद के ननिहाल के बगल के गांव के होने के कारण जीशान से उसकी जान पहचान थी। बुधवार को असद दुकान पर नहीं था। असद के साले जान मोहम्मद ने बताया कि जीशान दुकान पर काम करने आया था लेकिन वह हमेशा मोबाइल पर गेम खेलता रहता था। दुकानदार असद पूर्व परिचित होने के कारण जीशान को ज्यादा कुछ नहीं कह पा रहा था। 

 

11 of 12
दुकान के बाहर लगी भीड़ - फोटो : संवाद
मंगलवार को जीशान रोजना की तरह दुकान पर बैठा था। तभी गुजरात एटीएस की टीम उसे उठा कर अपने साथ ले गई।  दुकान पर किसी को कुछ समझ नहीं आया और एटीएस टीम ने कुछ नहीं बताया। बाद में स्थानीय पुलिस व मीडिया के माध्यम से दुकानदार को पता चला कि आतंकी गतिविधियों में शामिल होने के कारण जीशान को गुजरात एटीएस ले गई है।
विज्ञापन

12 of 12
जानकारी देता दुकानदार असद का साला जान मोहम्मद - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
जान मोहम्मद ने बताया कि जीशान के पास जब फोन आता था तब वह दुकान के बाहर चला जाता था। हालांकि उसकी बातचीत से कभी ऐसा नहीं लगा कि वह देश विरोधी गतिविधियों में शामिल हो सकता है। जीशान यहां से पहले कहां और क्या काम करता था, इसकी जानकारी जान मोहम्मद के पास नहीं थी। वहीं, नोएडा पुलिस ने भी जीशान के बारे किसी तरह की जानकारी होने से इन्कार किया है। 

यह भी पढ़ें: UP: थाने से 400 मीटर दूरी... फोन आते ही दुकान से बाहर चला जाता था जीशान; दुकानदार ने बताया चौंकाने वाला सच
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें