फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना के साहस को सलाम: देखें वायुसेना की पीओके में बमबारी पर क्या बोले देवबंदी 'उलमा'

Wed, 27 Feb 2019 11:28 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवबंद
विज्ञापन
1 of 6
deoband ulma
दुश्मन मुल्क पाकिस्तान में घुसकर आतंकियों के ठिकानों को तबाह करने वाली भारत की कार्रवाई को उलमा ने सराहनीय बताया है। उलमा का कहना है कि जो कोई भी हमारे मुल्क की तरफ आंख उठाकर देखेगा उसके साथ ऐसा ही किया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने दुश्मन मुल्क में घुसकर हमला करने वाले वायुसेना के जवानों को सलाम किया है। आगे देखें आखिर किसने क्या कहा:-
विज्ञापन

2 of 6
मनोज सिंघल
दुश्मनों को दिखाई औकात: सिंघल 
किसान व व्यापारी नेता मनोज सिंघल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पुलवामा में शहीद हुए जवानों का बदला ले लिया है। भारत बार बार पाकिस्तान को चेतावनी देता रहा। लेकिन उसमें हमेशा भारत की चेतावनी को अनदेखा किया और आज नतीजा सबके सामने है। कहा कि केंद्र सरकार और भारतीय वायुसेना के बधाई के पात्र हैं, जिन्होंने दुश्मनों को उनकी औकात  दिखाने का काम किया। 
विज्ञापन

3 of 6
सतेंद्र शर्मा 
यह शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि : सतेंद्र शर्मा 
श्री त्रिपुर मां बाला सुंदरी देवी मंदिर सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष पंडित सतेंद्र शर्मा ने कहा कि पाकिस्तान को अब यह समझ जाना चाहिए कि भारत घर में घुसकर भी जवाब दे सकता है। भारत ने दुश्मन देश में घुसकर आतंकियों के ठिकानों को निशाना बनाकर पुलवामा हमले में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि दी है। कहा कि भारत सरकार आतंक के खिलाफ आगे भी लड़ाई जारी रखेगी। इसलिए पाकिस्तान को समझ लेना चाहिए कि अब उसकी आतंक की दुकान चलने वाली नहीं है। 

4 of 6
मुफ्ती असद कासमी
ऐसे ही मिलेगा मुंहतोड़ जवाब : मुफ्ती असद
 मदरसा जामिया शेखुल हिंद के मोहतमिम मौलाना मुफ्ती असद कासमी ने कहा कि कश्मीर के पुलवामा में हमारे जवानों के ऊपर हमला करने वालों को करारा जवाब देना बेहद जरुरी था। देर से ही सही लेकिन भारतीय वायुसेना द्वारा पूरी दुुनिया में आतंक फैलाने वालों के ठिकानों को तबाह करने का कदम सराहनीय है। उन्होंने कहा कि जो कोई भी हिंदुस्तान के ऊपर गंदी नजर रखेगा उसको इसी तरह मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। 
विज्ञापन

5 of 6
कारी इस्हाक गोरा
जश्न का दिन, वायुसेना को सलाम : गोरा 
 ऑल इंडिया दावातुल मुसलीमीन के संरक्षक व प्रसिद्ध आलिम-ए-दीन कारी इस्हाक गोरा ने कहा कि आज का दिन हमारे लिए किसी जश्न से कम नहीं है। मैं सलाम करता हूं भारतीय वायुसेना के उन पायलटों को जिन्होंने हिंदुस्तान से दुश्मनी रखने वाले मुल्क में घुसकर मुंहतोड़ जवाब दिया।

कहा कि वायुसेना के जवानों ने आतंकवादियों के ठिकानों को तबाह करके पुलवामा बदले की आग को थोड़ी ठंडक दी, लेकिन हिंदुस्तानियों के दिलों में जल रही यह आग तब तक पूरी तरह ठंडी नहीं होगी जब तक शहीदों पर हमला करने वाले आतंकियों के आकाओं को नस्तोनाबूद नहीं कर दिया जाता।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मुफ्ती अहमद गौड
 यह कार्रवाई सराहनीय: मुफ्ती अहमद
मजलिस इत्तेहाद-ए-मिल्लत के प्रदेशाध्यक्ष मुफ्ती अहमद गौड ने कहा कि आतंकियों के ठिकानों पर भारत की कार्रवाई सराहनीय है। आतंक की जड़ों की समाप्त करने से ही पूरी दुनिया को आतंक से छुटकारा मिलेगा। कहा कि पुलवामा हमले में शहीद हुए जवानों का बदला भारत सरकार ने ले लिया है। साथ ही यह भी बता दिया है कि भारत ने आतंक के खिलाफ लड़ाई  को शुरू कर दिया है। 

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें