हवा चलने से शनिवार को स्मॉग का असर थोड़ा कम हुआ है। लेकिन रविवार को धुंध की स्थिति जस की तस बनी रही। वहीं वायु प्रदूषण का स्तर अभी भी खतरनाक बना है। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि हवा की गति बढ़ने से स्मॉग छंटने के साथ तापमान गिरेगा। हालांकि धुंध के कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।