मैं पहली बार सेलिब्रेटी के तौर पर किसी विद्यालय में आई हूं। यह दिन मेरे लिए विशेष स्मृतियों में से एक रहेगा। आगे बढ़ने के लिए अपने पर विश्वास कीजिए और कार्य करते रहिए। यह बातें अभिनेत्री तापसी पन्नू ने मेरठ पब्लिक स्कूल की छात्राओं से कही। इस दौरान तापसी पन्नू ने एक सवाल के जवाब में अपनी सफलता का मूल मंत्री भी बताया। अगली स्लाइडों में जानिए:-
विज्ञापन
2 of 13
स्कूल कार्यक्रम में बच्चों के बीच तापसी पन्नू
- फोटो : अमर उजाला
पिछले एक सप्ताह से ‘सांड़ की आंख’ फिल्म की शूटिंग के दौरान मेरठ में मौजूद तापसी पन्नू गुरुवार को वेस्ट एंड रोड स्थित मेरठ पब्लिक स्कूल पहुंचीं। स्कूल परिसर में पहुंचते ही वह मीडिया कर्मियों को देखकर स्कूल प्रशासन पर नाराज हो गईं। उन्होंने स्कूल के प्रबंध निदेशक विक्रमजीत शास्त्री को खरी-खोटी सुनाई।
विज्ञापन
3 of 13
स्कूल कार्यक्रम में बच्चों के बीच तापसी पन्नू
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कैमरों को वहां से हटाने के लिए कहा। तापसी ने कहा कि अगर मीडिया नहीं हटीं तो वह स्टेज से कार्यक्रम को भी संबोधित नहीं करेंगी। कॉलेज प्रशासन ने कहा कि उनकी मैनेजर ने पहले प्रेस वार्ता के लिए हमें बताया था, लेकिन बाद में मना कर दिया था।
4 of 13
स्कूल कार्यक्रम में तापसी पन्नू
- फोटो : अमर उजाला
स्कूल परिसर में उन्होंने करीब एक घंटे तक छात्राओं के साथ संवाद किया। छात्राओं ने बारी-बारी से प्रश्न किए जिसके जवाब भी तापसी ने अपने अंदाज में दिए।
विज्ञापन
5 of 13
स्कूल में कार्यक्रम
- फोटो : अमर उजाला
इससे पहले छात्राओं ने ‘शुभ दिन है आज आपका स्वागत है’ समूह गान से तापसी का स्वागत किया। प्राइमरी वर्ग की छात्राओं ने ‘जुंबा फिटनेस एरोबिक्स’ डांस कर सुंदर प्रस्तुति दी तो वहीं, सीनियर वर्ग की छात्राओं ने ‘उरी चिरैया’ की प्रस्तुति देकर मनमोह लिया।
विज्ञापन
6 of 13
स्कूल कार्यक्रम में बच्चों के बीच तापसी पन्नू
- फोटो : अमर उजाला
इस मौके पर स्कूल संस्थापक ताराचंद शास्त्री, कुसुम शास्त्री, विक्रमजीत सिंह, केतकी शास्त्री, प्रधानाचार्या मधु सिरोही मौजूद रहे।
विज्ञापन
7 of 13
स्कूल में तापसी पन्नू का काफिला
- फोटो : अमर उजाला
‘वी वांट ऑटोग्राफ’, घेरा काफिला
कार्यक्रम समाप्त होने के बाद तापसी के कार में बैठते ही सैकड़ों छात्राओं ने उनके काफिले को चारों तरफ से घेर लिया। उनके काफिले को स्कूल से बाहर निकलवाने में पुलिस के भी पसीने छूट गए। छात्राएं जोर-जोर से शोर मचाने लगीं,‘वी वांट ऑटोग्राफ’।
8 of 13
तापसी पन्नू
- फोटो : अमर उजाला
वहीं, कार के अंदर से तापसी ने भी अपने मोबाइल से इस दृश्य को अपने मोबाइल में कैद किया।
9 of 13
स्कूल कार्यक्रम में बच्चों के बीच तापसी पन्नू
- फोटो : अमर उजाला
इसके बाद उन्होंने अपने इंस्ट्राग्राम एकाउंट पर भी स्टेटस अपडेट किया। संवाद के समय छात्राओं ने उनसे फिल्म पिंक का डॉयलॉग सुनाने के लिए कहा। जिस पर तापसी ने ‘नो मीन्स नो’ बोलकर छात्राओं को झूमने पर मजबूर कर दिया।
10 of 13
स्कूल कार्यक्रम में बच्चों के बीच तापसी पन्नू
- फोटो : अमर उजाला
छात्राओं के सवाल और तापसी के जवाब
सवाल - आप अपना गॉडफादर किसे मानती हैं।
जवाब - जनता ही मेरी गॉड फादर है।
सवाल - एक महिला होने के नाते आपके दो रूप हैं। आप इन्हें कैसे संभालती हैं।
जवाब - मैं महिला होने पर गर्व करती हूं। महिला अनेक कार्य कर सकती है। जीवन में कभी भी अवसरों को गंवाना नहीं चाहिए।
11 of 13
स्कूल कार्यक्रम में बच्चों के बीच तापसी पन्नू
- फोटो : अमर उजाला
सवाल - आपकी फिटनेस का क्या राज है।
जवाब - मैं रोजाना बैडमिंटन और स्कवैश खेलती हूं। सभी को अपने जीवन में रोजाना एक खेल का अभ्यास करना चाहिए।
सवाल - आपके जीवन की सबसे बड़ी चुनौती क्या है।
जवाब - उन्होंने कहा कि वो जिस परिवार से आईं है और फिल्म इंडस्ट्री के वातावरण में काफी अंतर हैं।
12 of 13
स्कूल कार्यक्रम में बच्चों के बीच तापसी पन्नू
- फोटो : अमर उजाला
सवाल - हमें अपने जीवन को कैसा बनाना चाहिए।
जवाब - ऐसे कार्य किए जाएं जो हमेशा के लिए याद किए जाएं।
सवाल - एक महिला होने के नाते हमें कैसा जीवन जीना चाहिए।
जवाब - यह कभी मत सोचिए कि आप महिला हैं। पुरुष प्रधान समाज में आपको किसी पर भी आश्रित नहीं रहना हैं।
सवाल - अमिताभ बच्चन के साथ काम करने का अनुभव कैसा रहा।
जवाब - उनका व्यक्तित्व इतना ऊर्जावान है कि वे इस उम्र में भी सीखने की इच्छा रखते हैं। वहीं, अपने साथ के कलाकार की भी मदद करते हैं।
सवाल - जीवन में सफलता का मूल मंत्र क्या है।
जवाब - जो तुम्हारे निर्णय दूसरों से प्रभावित न हों और स्वयं के विश्वास पर आधारित होने चाहिए। जिसमें आयु की कोई सीमा नहीं है।
नोट- इन खबरों के बारे अपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें