आयोजित स्टार म्यूजिकल नाइट में खूब हंगामा
- फोटो : अमर उजाला
इंदिरा बाल भवन में आयोजित स्टार म्यूजिकल नाइट का उद्घाटन नगर पालिका चेयरपर्सन के पति शमशाद अंसारी, डा. नीरज चौधरी, भाजपा नेता राममोहन अग्रवाल, आशीष जैन, पीयूष कुमार, कुलदीप जैन विवेक चौधरी, सीओ सिटी महेश कुमार ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम में सबकी नजर फिल्म अभिनेत्री कायनात अरोड़ा पर थी। कायनात अरोड़ा के देखने के लिए जिलेभर से लोग पहुंचे थे।