फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान में बैन हिंदी फिल्म 'टोटल धमाल' का मेरठ से खास कनेक्शन, अजय देवगन ने लिया बड़ा फैसला

Mon, 18 Feb 2019 02:49 PM IST
दुष्यंत शर्मा शालू अग्रवाल, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 7
total dhamaal
पुलवामा आतंकी हमले के बाद बालीवुड में खासा रोष है। अभिनेता अजय देवगन ने अपनी आगामी फिल्म 'टोटल धमाल' को पाकिस्तान में रिलीज न करने का एलान किया है। 22 फरवरी को अजय देवगन की कॉमेडी फिल्म टोटल धमाल रिलीज होनी है। आगे जानिए आखिर पाकिस्तान में रिलीज न होने वाली फिल्म का मेरठ से क्या है खास कनेक्शन :-

 
विज्ञापन

2 of 7
total dhamaal
पुलवामा अटैक से आहत अभिनेता अजय देवगन ने इस हमले के बाद सोमवार को एलान किया कि अपनी फिल्म पाकिस्तान में रिलीज नहीं करेंगे। दरअसल इस फिल्म का मेरठ से भी बड़ा नाता है। फिल्म के संवाद मेरठ कंकरखेड़ा निवासी बंटी राठौर ने लिखे हैं। 
विज्ञापन

3 of 7
total dhamaal
बंटी ने अमर उजाला को बताया कि 16 फरवरी की शाम फिल्म की पूरी टीम की अर्जेंट बैठक बुलाई गई। बैठक में ही सामूहिक रूप से तय किया गया कि फिल्म को अब पाकिस्तान में रिलीज नहीं करना है। 

4 of 7
total dhamaal
बंटी ने अजय देवगन की धमाल सीरिज की सभी फिल्मों के संवाद लिखे हैं। गोलमाल सीरिज के अलावा अक्षय कुमार की खिलाड़ी सीरिज की सभी फिल्मों के संवाद बंटी ने ही लिखे हैं। बंटी के साथ फिल्म के निर्देशक इंदर कुमार के साथी वेदप्रकाश व परितोष पेंटर ने भी फिल्म का स्क्रीनप्ले डिजायन किया है। 

 
विज्ञापन

5 of 7
total dhamaal
दो गीतों को किया रिक्रिएट
निर्देशक इंदर कुमार की फिल्म टोटल धमाल में अजय देवगन, रितेश देशमुख, अरशद वारसी, जावेद जाफरी, अनिल कपूर, एशा गुप्ता, माधुरी दीक्षित, संजय मिश्रा, बोमन ईरानी, महेश मांजरेकर, सोनाक्षी सिन्हा, जैकी श्रॉफ, जॉनी लीवर, राजपाल यादव सहित अन्य कलाकार हैं। 
विज्ञापन

6 of 7
total dhamaal
फिल्म में दो गीतों को रिक्रिएट किया है। सोनाक्षी सिन्हा का आयटम नंबर 'तू मूंगड़ा...' पुरानी फिल्म इंकार के गीत 'मूंगड़ा...' को रिक्रिएट किया है। फिल्म कर्ज के गीत पैसा ये पैसा को भी रिक्रिएट किया गया है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
total dhamaal
पूरे देश के लिए बेहद दुख की घड़ी है। हर देशवासी को अपना फर्ज निभाना होगा इसलिए फिल्म की रिलीजिंग को पाकिस्तान में न करने का फैसला लिया है। -बंटी राठौर, संवाद लेखक 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें