फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ के रेड लाइट एरिया में दो कोठे होंगे सील, पंद्रह दिन के भीतर हो सकती है बड़ी कार्रवाई

Tue, 14 May 2019 01:54 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 10
red light area meerut
यूपी के मेरठ स्थित कबाड़ी बाजार के रेड लाइट एरिया जिला प्रोबेशन अधिकारी की रिपोर्ट के आधार पर सिटी मजिस्ट्रेट ने दो कोठों को कुर्क कर सील करने का आदेश देहली गेट थानाध्यक्ष को दिया है। 

 
विज्ञापन

2 of 10
मेरठ में रेड लाइट एरिया में जांच करने पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
इस प्रकरण में डीएम अनिल ढींगरा के निर्देश पर 52 कोठा भवन मालिकों को नोटिस जारी किए गए थे। इनमें 15 नोटिस सिटी मजिस्ट्रेट सिटी मजिस्ट्रेट संजय पांडे ने जारी कर पुलिस व जिला प्रोबेशन अधिकारी से रिपोर्ट मांगी थी। 

 
विज्ञापन

3 of 10
जांच के लिए पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
इस रिपोर्ट में दो कोठा संचालिकाओं कांता और कुमकुम के खिलाफ प्रतिकूल रिपोर्ट प्राप्त हुई। जिस पर संजय पांडे ने एक सप्ताह के भीतर दोनों के कोठे कुर्क कर सील करने का आदेश देहली गेट पुलिस को दिया है। 

 

4 of 10
जांच के लिए पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
प्रशासनिक सूत्रों का कहना है कि हाईकोर्ट के सख्त रुख के बाद प्रशासन द्वारा शीघ्र ही अन्य कोठों के खिलाफ भी कार्रवाई शुरू होगी। माना जा रहा है कि 15 दिन के भीतर एक दर्जन से ज्यादा कोठों पर सील लगाने की तैयारी है। 
विज्ञापन

5 of 10
कबाड़ी बाजार मेरठ - फोटो : अमर उजाला
मेरठ के कबाड़ी बाजार स्थित रेड लाइट एरिया का मामला सुर्खियों में आते ही यहां से सेक्स वर्कर को दूसरे राज्यों में शिफ्ट करना शुरू कर दिया। पिछले एक माह में मेरठ से सौ से ज्यादा सेक्स वर्कर को दिल्ली शिफ्ट किया जा चुका है। इनमें सबसे ज्यादा संख्या राजस्थान, नेपाल, मध्यप्रदेश आदि राज्यों की लड़कियों की है। इस मामले में पुलिस के उच्चाधिकारी चुप्पी साधे हुए हैं।
विज्ञापन

6 of 10
रेड लाइट एरिया - फोटो : अमर उजाला
कोठों पर मजिस्ट्रेटों की मौजूदगी में जांच और सीलिंग की कार्रवाई होगी। ऐसे में पुलिस नहीं चाहती कि यहां कोई कोठा संचालक, संचालिका या सेक्स वर्कर मौजूद मिले। इसे लेकर पहले ही कोठा संचालकों को नोटिस जारी कर दिए गए थे। 
विज्ञापन

7 of 10
रेड लाइट एरिया मेरठ - फोटो : अमर उजाला
जैसे ही कोठों पर कार्रवाई की तलवार लटकनी शुरू हुई तो सौ से अधिक सेक्स वर्करों को यहां से आधी रात को ही कोठों से निकालकर दिल्ली के रेड लाइट एरिया में पहुंचा दिया गया। कोठा संचालिकाओं से कहा गया कि पुलिस-प्रशासन की टीमें कभी भी फोर्स लगाकर यहां कोठों को सील कर सकती हैं।   

8 of 10
रेड लाइट एरिया में छापेमारी - फोटो : अमर उजाला
अफसरों ने झाड़ा पल्ला
कोठों से सेक्स वर्क रों को दिल्ली में पहुंचाने के मामले में ब्रह्मपुरी और और देहली गेट पुलिस ने चुप्पी साध रखी है। वहीं उच्च अधिकारी भी इस मामले में कुछ बोलने से बच रहे हैं। पुलिस अफसरों का कहना है कि कोठों पर लड़कियां हैं या नहीं पुलिस को कोई जानकारी नहीं है। लड़कियों को किसने कहां पहुंचाया इस संबंध में भी पुलिस को कोई जानकारी नहीं है। 

9 of 10
रेड लाइट एरिया में जांच करने पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
खूब पड़े छापे, लड़कियां हुईं रेस्क्यू 
पुलिस रिकॉर्ड की बात करें तो एक जनवरी 2014 से लेकर कबाड़ी बाजार स्थित कोठों से 142 लड़कियों को रेस्क्यू कराया गया। जबकि 116 लोगों को अनैतिक देह व्यापार अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया। इनमें कोठा संचालिका भी शामिल हैं। 
विज्ञापन

10 of 10
red light area meerut
इस दलदल में है इन प्रदेशों की लड़कियों 
पूर्व में यहां जो भी लड़कियां बरामद हुई हैं उनमें यूपी के अलावा मध्यप्रदेश, उत्तराखंड, बिहार, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और नेपाल की लड़कियां बंधक मिलीं। पूर्व में बताया गया था कि कोठों पर 150 से 200 लड़कियां को बंधक बनाकर देह व्यापार कराया जाता था।

नोट- इन खबरों के बारे अपकी क्या राय है। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें