फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: पिस्टल सप्लायर था आदित्य, बिना नंबर की बाइक से दो पिस्टल लेकर आए आरोपी ने छात्रा को गोली मारकर दे दी जान

Thu, 30 Jul 2026 02:03 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

मेरठ में 12वीं कक्षा की छात्रा को तीन गोलियां मारने वाले आरोपी हिस्ट्रीशीटर को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। आरोपी पिस्टल सप्लायर था। वह कई बार जेल भी जा चुका था। 
विज्ञापन
1 of 9
meerut murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
मेरठ में छात्रा अनुष्का को गोली मारने वाला आदित्य प्रधान को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। आदित्य हथियारों का बड़ा सप्लायर था। सरूरपुर थाना पुलिस ने उसे चार महीने पहले पांच पिस्टल के साथ पकड़ा था। जिसको पुलिस ने जेल भेज दिया था। इसके साथ ही उसके खिलाफ लोहियानगर में जुर्रानपुर में फायरिंग करने का भी मामला दर्ज है। इसमें भी वह जेल गया था। 

इसके खिलाफ कंकरखेड़ा थाने की पुलिस ने हिस्ट्रीशीट खोली थी। आरोपी के खिलाफ आठ केस दर्ज हैं। आदित्य प्रधान को पिस्टल किसने मुहैया कराई, इसकी जांच के आदेश एसएसपी अविनाश पांडेय ने एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले को दिए हैं। पुलिस के अनुसार, आदित्य प्रधान कई पिस्टल अपने साथ रखकर चलता था। लोहियानगर के जुर्रानपुर में एक युवक पर गोली चलाई थी।
विज्ञापन

2 of 9
अस्पताल में भर्ती घायल छात्रा अनुष्का, विलाप करते हिस्ट्रीशीटर के भाई - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बुधवार को उसने छात्रा को गोली मारने के बाद खुद गोली मारकर आत्महत्या कर ली। एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि आरोपी के खिलाफ लूट का मुकदमा भी दर्ज है। इसको हथियार कहां-कहां से मुहैया हो रहे थे। इसकी भी जांच की जा रही है। पुलिस ने छात्रा और आदित्य दोनों की सीडीआर भी निकाल ली है। जिसकी स्वाट टीम पड़ताल कर रही है। पुलिस को मौके से सीसीटीवी फुटेज भी मिली है। जिसकी पड़ताल की जा रही है। 
विज्ञापन

3 of 9
कंकरखेड़ा की डिफेंस एंक्लेव कॉलोनी में मृतक हिस्ट्रीशीटर के परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
ये कैसी सुरक्षा : बिना नंबर की बाइक से दो पिस्टल लेकर पहुंचे आरोपी ने की वारदात
मेरठ में कांवड़ यात्रा के अलर्ट के बावजूद दो अवैध पिस्टल लेकर लेकर बिना नंबर की बाइक से युवक पॉश कॉलोनी में पहुंच गया और उसने छात्रा की हत्या कर दी। इसके बाद खुद भी गोली मारकर खुदकुशी कर ली। इससे पॉश सोसाइटी और शहर में सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।
 

4 of 9
हिस्ट्रीशीटर आदित्य प्रधान की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कांवड़ यात्रा को लेकर जिले भर में सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। कांवड़ मार्ग भी डिफेंस कॉलोनी से तीन सौ मीटर दूर है। पुलिस ने शहर में जगह-जगह बैरिकेड लगाए गए हैं। प्रमुख चौराहों और मार्गों पर पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। इसके बावजूद आरोपी दो-दो अवैध पिस्टल लेकर बिना नंबर की बाइक से लेकर डिफेंस कॉलोनी पहुंचा। 
विज्ञापन

5 of 9
कंकरखेड़ा की डिफेंस एंक्लेव में हिस्ट्रीशीटर का भाई विलाप करता हुआ। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
उसे रास्ते में पुलिसकर्मियों ने रोककर चेकिंग तक नहीं की। पिस्टल आरोपी ने छिपा रखीं थीं लेकिन बाइक पर नंबर न होने के बावजूद उसे नहीं रोकना पुलिस सुरक्षा की लापरवाही बयां कर रहा है। डिफेंस एन्क्लेव में कई हाईप्रोफाइल लोग रहते हैं। इसके बावजूद यहां की सुरक्षा रामभरोसे है। 

 
विज्ञापन

6 of 9
कंकरखेड़ा में घटना के बाद मौके पर पहुंचे एसएसपी मामले की जांच करते हुए - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
निवासी महेश ने एसपी सिटी को बताया कि पार्क के पास शाम होते ही युवकों के झुंड अलग-अलग ग्रुप में खड़े हो जाते है। इस कारण लोगों को सड़क पर निकलना भी मुश्किल हो जाता है। इसकी थाने पर शिकायत की थी लेकिन कोई समाधान नहीं निकला। एसपी सिटी ने थाना प्रभारी को पुलिस गश्त बढ़ाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

7 of 9
अस्पताल में भर्ती घायल छात्रा अनुष्का - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कई साल से थी आदित्य-अनुष्का में पहचान
एसपी सिटी ने बताया कि नोएडा से आदित्य के कुछ दोस्त आए थे। उन्होंने जानकारी दी है कि अनुष्का और आदित्य में कई साल से पहचान थी। हालांकि जेल से बाहर आने के बाद उसका किसी बात पर अनुष्का से विवाद हुआ था। आदित्य गुमसुम रहने लगा था। दोस्तों से भी बात नहीं करता था। जानकारी यह भी मिली है कि आदित्य को अनुष्का से किसी अन्य युवक से बात करने का शक था। हालांकि इसकी अभी पुलिस ने पुष्टि नहीं की है।

8 of 9
कंकरखेड़ा में घटना के बाद मौके पर पड़ी पिस्टल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
परिजन बोले-बेटी को परेशान कर रहा था आरोपी
अनुष्का की मां पूजा सनातन धर्म इंटर कॉलेज में शिक्षिका है। वह और अन्य परिजन वारदात के बाद मौके पर और फिर सुभारती अस्पताल पहुंच गईं। यहां भी दो पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया। परिजन का कहना है कि आरोपी उनकी बेटी को परेशान कर रहा था। हालांकि परिजन इस मामले में अधिक जानकारी नहीं दे रहे थे।
 
विज्ञापन

9 of 9
अस्पताल में भर्ती घायल छात्रा अनुष्का - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
गिरने के बाद खड़े होकर खुद को मारी दूसरी गोली
एसपी सिटी ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज से पता चला कि आरोपी ने पहले अनुष्का को गोली मारी। फिर खुद के सीने में एक गोली मारी। गोली लगते ही वह जमीन पर गिर गया। इसके बाद उसने दोबारा खड़े होकर दूसरी गोली मारी। आरोपी की एचएस संख्या 144 ए है। उसके खिलाफ कंकरखेड़ा में चार और टीपीनगर में एक प्राथमिकी दर्ज है। उसके खिलाफ गुंडा एक्ट की भी कार्रवाई हो चुकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें