फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: सामने आई हादसे की बड़ी वजह, बच्चों की मौत से तीन परिवारों में मचा कोहराम, तस्वीरें

Fri, 04 Dec 2020 07:46 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
विज्ञापन
1 of 7
जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
शामली में चरथावल बस स्टैंड के पास शुक्रवार को एक ऐसा हादसा हुआ, जिसने भी देखा वह कांप गया। हादसे में तीन बच्चों की मौत हो गई। वहीं घायलों अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आगे तस्वीरों के साथ जानिए पूरा अपडेट-
विज्ञापन

2 of 7
इसी बस ने कुचला - फोटो : अमर उजाला
बस स्टैंड पर वाहन का इंतजार कर रहे यात्रियों को सहारनपुर की ओर से आई एक रोडवेज की बस ने कुचल दिया। हादसे में तीन बच्चों की मौत हो गई, घायल हुए दो बच्चे और तीन महिलाओं को गंभीर हालत में मुजफ्फरनगर भेजा गया है। 
विज्ञापन

3 of 7
हादसे के बाद जानकारी लेती पुलिस और घायल महिला - फोटो : अमर उजाला
वहीं ब्रेक फेल होने के कारण हादसा होने की बात सामने आ रही है। पुलिस ने बस के चालक और परिचालक को हिरासत में ले लिया है।

4 of 7
घायल से जानकारी लेती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
हादसा शुक्रवार दोपहर करीब डेढ़ बजे हुआ और इसमें मयंक (9 माह) पुत्र मोहित निवासी निरपुड़ा जिला बागपत, रोहित (12 वर्ष) पुत्र देवीचंद निवासी लुहारी खुर्द जिला मुजफ्फरनगर व इशिका (ढाई वर्ष) पुत्री प्रवेश निवासी इब्राहिमपुर रुड़की की मौके पर मौत हो गई। 
विज्ञापन

5 of 7
घटना की जानकारी लेती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
हादसे के वक्त ये बच्चे और इनके परिजन चरथावल तिराहे पर शामली जाने के लिए वाहन का इंतजार कर रहे थे। कुछ लोग मुजफ्फरनगर जाने के लिए चरथावल की ओर जाने वाली बस के इंतजार में थे। 
विज्ञापन

6 of 7
हादसे में घायल महिला - फोटो : अमर उजाला
हादसे में मृतक मयंक की मां अंजू (25), भाई कार्तिक (3), रोहित की मां नीशू (26) पत्नी देवीचंद, इशिका की मां जूली (24) ओर ममेरी बहन जह्नावी पुत्री जोनी गंभीर रूप से घायल हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
अस्पताल पहुंचे पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से घायलों को कस्बे के सामुदायिक चिकित्सालय में भर्ती कराया।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें