फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिमांड पर अब्दुल मजीद, पूछताछ में बदला बयान, 18 साल से नाम बदलकर रह रहा था मदरसे में

Sun, 04 Aug 2019 01:53 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
विज्ञापन
1 of 6
आरोपियों को ले जाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
अब्दुल मजीद ने पूछताछ में अपना बयान बदलते हुए पिता को जीवित बताते हुए म्यांमार में होना बताया है। उसने गिरफ्तारी के समय अपने पिता का इंतकाल होना बताया था। मजीद के बयान से अब इस बात की भी आशंका बन गई है उसके पिता कहीं शामली या आसपास के किसी जनपद में तो नहीं छिपा हुआ है। पुलिस इसे गंभीरता से लेकर सच्चाई जानने के लिए पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

2 of 6
shamli news, up polioce - फोटो : अमर उजाला
शामली जनपद में 28 जुलाई की रात को जलालाबाद में अवैध रूप से रहने वाले म्यांमार निवासी अब्दुल मजीद और तीन भाइयों नोमान, फुरकान और रिजवान को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन

3 of 6
गिरफ्तार किए गए आरोपी - फोटो : अमर उजाला
एसपी अजय कुमार ने बताया कि गिरफ्तारी के समय अब्दुल मजीद ने बताया था कि भारत में वह 18 साल पहले अपने पिता अय्यूब अली और भाई के साथ सीमा पार कर घुसा था। उस समय पूछताछ में अब्दुल मजीद ने अपने पिता का इंतकाल होना बताया था, जबकि भाई को मलेशिया में नौकरी पर जाना बताया था। शनिवार को रिमांड पर लाकर जब अब्दुल मजीद से गहनता से पूछताछ की गई, तो उसने अपना बयान बदलते हुए अपने पिता को जीवित होना बताया।

4 of 6
पकड़ा गया आरोपी - फोटो : अमर उजाला
उसने बताया कि उसके पिता म्यांमार में जीवित है और अराकान में रह रहा है। अब्दुल मजीद के बयान बदलने से पुलिस इस बात की तस्दीक कर रही है कि अब्दुल मजीद ने पहले झूठ बोला या अब पुलिस को गुमराह करने के लिए पिता को जीवित होना बताया।
विज्ञापन

5 of 6
पकड़े गए आरोपी - फोटो : अमर उजाला
पुलिस को इस बात की भी आशंका है कि कहीं उसके पिता शामली या आसपास के जनपद में तो नहीं छिपा है। इस बात को लेकर भी पुलिस ने अपनी जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब्दुल मजीद और तीन भाइयों से पूछताछ कर उनके अंदर छिपे राज उगलवाने की कोशिश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
पकड़े गए आरोपी - फोटो : अमर उजाला
बाहर से नहीं पहुंची कोई टीम
रिमांड पर लाए गए म्यांमार निवासी चारों युवकों से पूछताछ शुरू हो गई है। पहले दिन पुलिस और स्थानीय खुफिया विभाग की टीम ने ही पूछताछ की है। शाम तक बाहर से अन्य कोई टीम नहीं पहुंची है। रविवार  एटीएस और अन्य खुफिया एजेंसी की टीम पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें