फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आस्था हत्याकांड: पहले मां ने हत्या की...फिर मामा और मौसेरे भाई ने जंगल में काटी गर्दन, अब तक नहीं मिला कटा सिर

Sun, 08 Jun 2025 08:06 AM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ

सार

एक नाबालिग को भी पुलिस ने मामले में पकड़ा था। परिजनों ने पहले शव की पहचान करने से ही इन्कार कर दिया था। बाद में पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो आरोपियों ने आस्था की हत्या करना स्वीकार कर लिया था।
विज्ञापन
1 of 9
छात्रा के घर बैठे लोग, आस्था उर्फ तनिष्का का फाइल फोटो - फोटो : संवाद
12वीं की छात्रा आस्था की हत्या के मामले में पुलिस अभी भी उसका कटा हुआ सिर गंगनहर में तलाश कर रही है। इसके लिए दो टीमें लगाई गई हैं। आरोपी मौसेरे भाई गौरव की गिरफ्तारी के लिए भी दबिश दे रही हैं। पुलिस ने छात्रा के पिता सीआरपीएफ के जवान रमेश को भी हत्याकांड में साजिश रचने का आरोपी बनाया है। केस की मजबूत पैरवी के लिए डीएनए टेस्ट कराने के साथ पुलिस इलेक्ट्रोनिक साक्ष्य भी जुटा रही है। इसके अलावा अदालत में चार्जशीट जल्द दाखिल करने की भी तैयारी है। 
विज्ञापन

2 of 9
छात्रा की सिर कटी लाश रजबहे में मिली - फोटो : संवाद
दौराला क्षेत्र के दादरी गांव निवासी आस्था की दोस्ती एक किशोर से सोशल मीडिया के माध्यम से हुई थी। दोनों अक्सर बात करते और मिलते थे। पुलिस के मुताबिक इसकी जानकारी होने पर बुधवार को मां राकेश देवी ने आस्था की गला दबाकर हत्या कर दी। बाद में उसने पति और अपने मायके वालों को फोन कर इसकी जानकारी दी। बुधवार रात को आस्था के महरौली निवासी मामा कमल सिंह, समर सिंह, ममेरे भाई मंजीत उर्फ मोनू पुत्र कमल सिंह, मौसेरे भाई गौरव निवासी लडपुरा हापुड़ कार में शव को डालकर ले गए। 
विज्ञापन

3 of 9
छात्रा की सिर कटी लाश रजबहे में मिली - फोटो : संवाद
महरौली के जंगल में ले जाकर छात्रा की गर्दन दरांती से काटकर धड़ से अलग की। धड़ बहादरपुर रजबहे में और कटे हुए सिर को जानी गंगनहर में फेंक दिया था। बृहस्पतिवार सुबह छात्रा की सिर कटी लाश मिल गई। सलवार की जेब से मिले मोबाइल नंबर के जरिए पुलिस नंगली साहिब निवासी छात्रा के नाबालिग दोस्त तक पहुंची। दोस्त ने ही मौके पर पहुंच कर आस्था की पहचान की। इसके बाद पुलिस ने दादरी गांव पहुंच कर पहले आस्था की मां राकेश देवी को और बाद में मामा कमल सिंह व समर सिंह, ममेरे भाई मंजीत उर्फ मोनू को हिरासत में लिया। 

4 of 9
जानकारी देते पुलिस अफसर - फोटो : संवाद
एक नाबालिग को भी पुलिस ने पकड़ा था। परिजनों ने पहले शव की पहचान करने से ही इन्कार कर दिया था। बाद में पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो आरोपियों ने आस्था की हत्या करना स्वीकार कर लिया था। पूछताछ के बाद पुलिस ने पांचों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया। जहां से मां समेत चार आरोपियों को जेल भेज दिया गया। नाबालिग को बाल सुधार गृह भेजने के आदेश कोर्ट ने दिए थे। 
विज्ञापन

5 of 9
आस्था उर्फ तनिष्का का फाइल फोटो - फोटो : संवाद
एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि आरोपी गौरव को पुलिस तलाश कर रही है। छत्तीसगढ़ में तैनात आस्था के पिता की गिरफ्तारी के लिए सीआरपीएफ के अधिकारियों को पत्र भेजा जाएगा। डीएनए के लिए सैंपल लिए गए हैं। इसके अलावा आरोपियों की मोबाइल लोकेशन, कॉल डिटेल आदि साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

6 of 9
आस्था की मां को परतापुर थाने में लाकर पूछताछ करती पुलिस आस्था उर्फ तनिष्का का फाइल फोटो - फोटो : संवाद
यह है पूरा मामला
यूपी के मेरठ जिले में 12वीं की छात्रा की उसकी मां ने हत्या कर दी। पुलिस की जांच में सामने आया है कि दौराला के दादरी गांव निवासी आस्था उर्फ तनिष्का (17) बुधवार को करीब दोपहर एक बजे अपने दोस्त से फोन पर बात कर रही थी। मां राकेश देवी ने बेटी आस्था से फोन छीन लिया। इस बात को लेकर मां-बेटी में हाथापाई हो गई। इसके बाद राकेश देवी ने आस्था की गला दबाकर हत्या कर दी। मां ने इस बारे में अपने भाइयों को बताया। वह भी कार से महरौली गांव से दादरी पहुंचे। ममेरे भाई, दो मामा और मौसेरे भाई ने आस्था का शव ठिकाने लगाने की योजना बनाई। धारदार हथियार से छात्रा का सिर काटा और उसका धड़ परतापुर के बहादरपुर रजबहे में फेंककर चले गए।
विज्ञापन

7 of 9
आस्था की मां को परतापुर थाने में लाकर पूछताछ करती पुलिस - फोटो : संवाद
जेब से फोन नंबर से हुआ हत्याकांड का खुलासा
जेब से मिले दोस्त के मोबाइल फोन नंबर से ही इस हत्याकांड का खुलासा हुआ है। पहले पुलिस दोस्त तक पहुंची, उसने शव देख कर आस्था उर्फ तनिष्का के रूप में मृतका की पहचान की। धड़ रजबहे में मिला, जबकि कटे सिर को गंगनहर में फेंका गया। ऐसे में यदि छात्रा के पास से मोबाइल नंबर नहीं मिलता तो छात्रा की पहचान कराना पुलिस के लिए मुश्किल हो जाता।

8 of 9
meerut murder - फोटो : संवाद
पहचान होते ही छात्रा के परिजनों को उठाया
छात्रा के शव की पहचान होने के बाद पुलिस ने सबसे पहले दादरी पहुंचकर छात्रा की मां और दोनों भाइयों को उठाया। इसके बाद छात्रा की मां को लेकर पुलिस उसके मायके महरौली पहुंची। वहां से पुलिस ने छात्रा के दो मामाओं और ममेरे भाई को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया।
विज्ञापन

9 of 9
छात्रा की सिर कटी लाश रजबहे में मिली - फोटो : संवाद
गुमशुदगी का रचते रहे नाटक
छात्रा की हत्या के बाद मां गुमशुदगी का नाटक रचती रही और छात्रा की तलाश में जुटी रही। ग्रामीण भी छात्रा को तलाश करने में लगे थे, मगर पुलिस को कोई सूचना नहीं दी थी। बृहस्पतिवार शाम को दादरी गांव में घर पर कुछ पड़ोसी बैठे थे। उनका कहना था कि छात्रा गायब है, लेकिन अभी तक उसका पता नहीं चला। पुलिस जब गांव में आई तो पता चला कि उसकी हत्या हो गई। 

यह भी पढ़ें- बकरीद पर खुद का गला काटकर कुर्बानी दी: पहले मस्जिद में अदा की नमाज, फिर झोपड़ी में गया और काट ली गर्दन, मौत

संबंधित वीडियो-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें