फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौत की दर्दनाक तस्वीरें: खौफनाक हादसा देख कांप गई लोगों की रूह, सीसीटीवी फुटेज देख अफसर भी हैरान

Wed, 27 Jul 2022 07:11 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
विज्ञापन
1 of 5
मेरठ में दर्दनाक हादसा। - फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद में बुधवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें मौत की वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। वहीं मौके पर जिसने भी हादसे को देखा उनकी रूह कांप गई। हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को अस्पताल ले जाते समय ही रास्ते में उसकी मौत हो गई।

बता दें कि थाना ब्रह्मपुरी के लिसाड़ी रोड पर बुधवार को एक बाइक सवार युवक पहले ई-रिक्शा से टकराया और फिर छोटे हाथी ने उसे रौंद दिया। वहीं हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। इस दौरान किसी ने पुलिस को सूचना दे दी।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
मेरठ में हादसा। - फोटो : amar ujala
मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराने की कोशिश की लेकिन, रास्ते में उसकी मौत हो गई। उधर, जानकारी लगने पर परिवार में कोहराम मच गया। इसके बाद परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए। 
विज्ञापन

3 of 5
मेरठ में दर्दनाक हादसा। - फोटो : amar ujala
सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ मौत का वीडियो   
हादसे के दौरान का वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि पहले बाइक सवार युवक ई-रिक्शा से टकराता है और फिर बाद में छोटे हाथी ने उसे रौंद दिया। हादसे का पूरा वीडियो कैमरे में कैद है।

4 of 5
मेरठ में हादसा। - फोटो : amar ujala
पुलिस वीडियो के आधार पर करेगी जांच
पुलिस 13 सेकंड के इस वीडियो के आधार पर ही मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने छोटे हाथी के चालक को भी हिरासत में ले लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मेरठ में दर्दनाक हादसा। - फोटो : amar ujala
पुलिस का कहना है कि अभी मामले की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें