फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्दनाक: हादसे में चकनाचूर हुई कार, दिव्यांश की मौत से मचा कोहराम, अस्पताल में जिंदगी के लिए जूझ रही खुशी

Sun, 18 Dec 2022 02:56 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
विज्ञापन
1 of 5
मेरठ में हादसा। - फोटो : amar ujala
होनहार दिव्यांश कुशवाहा की मौत के लिए सरकारी तंत्र की लापरवाही भी जिम्मेदार है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश के बावजूद हाईवे पर सड़क किनारे वाहन खड़े करने को पुलिस-प्रशासन बंद नहीं कर पाया। हाईवे पर ब्लैक स्पॉट पर भी साइन बोर्ड और रिफ्लेक्टर तक नहीं लगाए गए। ब्लैक स्पॉट पर ही सड़क किनारे खड़े ट्रक ने दिव्यांश की जिंदगी छीन ली और सहपाठी खुशी अस्पताल में जिंदगी के लिए जूझ रही है। 

हाईवे स्थित खडौली गांव के सामने हुए हादसे के समय दिव्यांश और उसके दोस्त निहारिका त्रिपाठी, खुशी और ऋषभ कार में ऋषिकेश से आ रहे थे। पुलिस के मुताबिक, कार की गति 120 से ऊपर हो सकती है। सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से कार घुस गई। चालक ऋषभ के बगल में बैठे दिव्यांश मौके पर ही दम तोड़ गए। खुशी की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है। ऋषभ और निहारिका को काफी चोट हैं, लेकिन डॉक्टर के मुताबिक वह खतरे से बाहर हैं।
विज्ञापन

2 of 5
हादसा। - फोटो : amar ujala
सड़क पर ट्रक न होता तो बच जाती जान
प्रत्यक्षदर्शी डाबका कंकरखेड़ा निवासी हरेंद्र सिंह ने बताया कि कार चालक को ट्रक दिखाई नहीं दिया। अगर सड़क पर ट्रक नहीं खड़ा होता तो शायद हादसा नहीं होता। एक ढाबे पर काम करने वाले कल्लू ने बताया कि कार की टक्कर से इतनी जबरदस्त थी कि धमाके जैसी आवाज सुनकर वह और अन्य लोग पहुंचे तो गाड़ी में चारों छात्र लहूलुहान हालत में थे। जैसे-तैसे करके छात्रों  को गाड़ी से निकाला और अस्पताल में भर्ती कराया। राहगीर हिमांशु ने बताया कि सुबह हल्का कोहरा था। ज्यादा रफ्तार और समय पर नियंत्रण न होने से हादसा हो गया।
विज्ञापन

3 of 5
घायल युवक। - फोटो : amar ujala
हाईवे पर 30 मिनट पर लगा जाम
हादसे में छात्रों की कार क्षतिग्रस्त हो गई। ट्रक से टक्कर लगने के बाद कार सड़क के बीचोबीच खड़ी हो गई। इसमें हाईवे पर करीब 30 मिनट तक जाम की स्थिति बनी रही। गाड़ी की हालत देखकर हाईवे से गुजरने वाले लोगों की भीड़ लग गई। कंकरखेड़ा पुलिस ने कार को हटाकर यातायात सुचारु करवाया। कार चालक छात्र ऋषभ ने ही हादसे में घायलों के नाम और पते पुलिस को बताए।

4 of 5
हादसे में घायल। - फोटो : amar ujala
बुलंदशहर में हादसे के बाद योगी ने दिए थे निर्देश 
करीब 10 महीने पहले बुलंदशहर में इसी तरह के हादसे में सात लोगों की मौत हो गई थी। इसके बाद मुख्यमंत्री योगी ने पुलिस प्रशासन को निर्देश दिए थे कि किसी भी सूरत में सड़क पर वाहन खड़े न होने दें। एक महीने पहले मेरठ पुलिस ने भी दावे किए थे कि हाईवे पर वाहन खड़े नहीं होने देंगे। अब कोहरे के समय भी पुलिस ने इस ओर ध्यान नहीं दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
हादसा। - फोटो : अमर उजाला
कोहरा था, नींद की झपकी भी लगी : ऋषभ 
इंस्पेक्टर उत्तम सिंह राठौर के मुताबिक हादसे में घायल ऋषभ ने बताया कि वह दोस्तों के साथ बातचीत करते हुए ऋषिकेश से दिल्ली लौट रहे थे। वह कार चला रहा था। उस समय कोहरा था। अचानक झपकी लगी और कार पीछे से ट्रक में घुस गई। उसने कार नियंत्रित करने के लिए ब्रेक लगाए, लेकिन तब तक ट्रक के नीचे काफी आगे तक घुस गई थी। घायल निहारिका और खुशी अभी बात करने की स्थिति में नहीं है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें