फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoband: बाइक सवार हमलावरों ने दो छात्रों पर बरसाईं गोलियां, दिनदहाड़े वारदात से दहला इलाका, तस्वीरें

Sat, 17 Dec 2022 03:48 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
1 of 4
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के देवबंद में दो छात्रों को दिनदहाड़े गोली मारने के बाद बदमाश फरार हो गए। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। दोनों छात्र गंभीर रूप से घायल हुए हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं पुलिस हमलावरों की तलाश में जुट गई है। 
 
जानकारी के अनुसार जनपद के भायला इंटर कॉलेज के दो छात्रों पर दिनदहाड़े हुए हमले से इलाके में दहशत फैल गई। दोनों छात्रों को गोली मारकर हमलावर बाइक लेकर फरार हो गए। वहीं गोली लगते ही दोनों छात्र सड़क पर गिर पड़े। मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जांच पड़ताल की और बदमाशों की तलाश कराई लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस घायल छात्रों से अस्पताल में पूछताछ करने पहुंची। पुलिस के अनुसार बाइक सवार युवकों ने वारदात को अंजाम दिया हैं। दोनों छात्रों की हालत गंभीर बनी हुई हैं। उनका अस्पताल में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

2 of 4
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
देवबंद में दिनदहाड़े बदमाशों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया। यहां कोतवाली क्षेत्र में भायला-कुरडी मार्ग पर तीन बदमाशों ने दो छात्रों को गोली मारकर घायल कर दिया। घटना से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।  
विज्ञापन

3 of 4
अस्पताल में मौजूद भीड़ - फोटो : अमर उजाला
बताया गया कि भायला निवासी और भायला इंटर कॉलेज के छात्र सिद्धार्थ (17) पुत्र प्रमोद और विनय (18) पुत्र राकेश शनिवार दोपहर कुरडी मार्ग पर जा रहे थे। तभी बाइक सवार तीन युवकों ने सामने से आकर उन पर फायरिंग कर दी। हमले में गोली लगने से दोनों छात्र घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस हमलावरों की तलाश में लगी है। 
विज्ञापन

4 of 4
घायल छात्र - फोटो : अमर उजाला
सीओ रामकरण ने बताया कि सिद्धार्थ के पैर में और विनय के पेट में गोली लगी है। देवबंद से प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को हायर सेंटर रेफर किया गया है। दोनों छात्र पैदल आ रहे थे। जबकि हमलावर बाइक पर सवार थे, जिन्होंने नकाब लगा रखा था। पुलिस हमलावरों की तलाश में लगी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें