फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

40 मिनट तक तड़पते रहे आग में झुलसे नौ मजदूर, देखें सिलिंडर फैक्टरी की ये खौफनाक तस्वीरें

Thu, 16 May 2019 12:09 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
1 of 11
आग में झुलसे मजदूर - फोटो : अमर उजाला
यहां बुधवार को एक सिलिंडर फैक्टरी में आग लग गई। आग से नौ मजदूर झुलस गए। इस दौरान आग में झुलसे मजदूर करीब 40 मिनट तक उपचार के अभाव में मौके पर ही तड़पते रहे। बेहद खौफनाक हो सकता था यह हादसा, देखिए सिलिंडर फैक्टरी की ये खौफनाक तस्वीरें:-
विज्ञापन

2 of 11
फैक्टरी में पहुंचकर जांच करते एसएसपी सुधीर कुमार - फोटो : अमर उजाला
मुजफ्फरनगर में नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के गांव मखियाली स्थित मित्तल वेसल्स प्राइवेट लिमिटेड फैक्टरी में नए एलपीजी सिलिंडर बनाने के साथ ही पुराने गैस सिलिंडरों की रिपेयरिंग भी की जाती है। फैक्टरी परिसर में इसके लिए अलग-अलग यूनिट बनी हुई हैं, जिसमें बड़ी संख्या में मजदूर काम करते हैं।
विज्ञापन

3 of 11
सिलिंडर फैक्टरी में आग लगी - फोटो : अमर उजाला
अमूमन फैक्टरी में सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक की शिफ्ट में काम किया जाता है, लेकिन काम अधिक होने से बुधवार को ओवरटाइम लगाकर सुबह सात बजे से ही काम शुरू कर दिया गया था।

4 of 11
फैक्टरी में पहुंचकर जांच करते एसएसपी सुधीर कुमार - फोटो : अमर उजाला
नई मंडी इंस्पेक्टर संतोष कुमार सिंह ने बताया कि बुधवार सुबह फैक्टरी प्रांगण में कुल 264 पुराने गैस सिलिंडर रिपेयरिंग के लिए रखे हुए थे, जहां उस समय करीब 50 मजदूर काम कर रहे थे।
विज्ञापन

5 of 11
आग से झुलसे मजदूर - फोटो : अमर उजाला
संभवत: मजदूरों ने काम जल्दी खत्म करने के उद्देश्य से उक्त सभी सिलिंडरों की वॉल निकाल दी। इसके चलते उनमें से कुछ सिलिंडरों में भरी गैस वातावरण में फैल गई, जिसका अमूमन ऐसे ही माहौल में काम करने वाले मजदूरों ने कोई संज्ञान नहीं लिया। उसी समय कहीं से उड़ी चिंगारी से वातावरण में फैली एलपीजी गैस ने आग पकड़ ली, जो सिलिंडर की मरम्मत कर रहे स्थल पर तेजी से फैली।
विज्ञापन

6 of 11
आग से झुलसे मजदूर - फोटो : अमर उजाला
गनीमत रही कि आग की लपटों की चपेट में नौ मजदूर आए, जबकि आग लगते ही अन्य लोगों ने वहां से भागकर जान बचाई। इसके अलावा, आग की लपटों में कोई सिलिंडर भी नहीं फटा, अन्यथा हादसा बेहद बड़ा और खौफनाक हो सकता था।
विज्ञापन

7 of 11
आग में झुलसे मजदूर - फोटो : अमर उजाला
40 मिनट तक फैक्टरी में ही तड़पते रहे घायल
गांव मखियाली स्थित सिलिंडर फैक्टरी में बुधवार सुबह करीब 7.20 बजे लगी आग में झुलसे मजदूर करीब 40 मिनट तक उपचार के अभाव में मौके पर ही तड़पते रहे।

8 of 11
आग में झुलसे मजदूर - फोटो : अमर उजाला
दरअसल, आग लगने के तत्काल बाद फैक्टरी मालिकान को सूचना दे दी गई थी, लेकिन उन्हें फैक्टरी तक पहुंचने में करीब आधा घंटे का समय लग गया। वहीं, पुलिस को भी घटना की सूचना थोड़ी देर में मिली, जिससे घायलों को समय से उपचार नहीं मिल पाया।

9 of 11
फैक्टरी में सिलेंडरों का जखीरा। - फोटो : अमर उजाला
फायर ब्रिगेड को नहीं दी गई सूचना
शहर से करीब सात किलोमीटर की दूरी पर मखियाली गांव के पास स्थित सिलिंडर फैक्टरी में आग लगी। हादसे में नौ श्रमिक झुलस गए, मगर दमकल विभाग को किसी तरह की सूचना नहीं दी।

10 of 11
फैक्टरी में सिलेंडरों का जखीरा। - फोटो : अमर उजाला
जिला अग्निशमन अधिकारी ऋषभ पंवार ने बताया कि उनके पास सिलिंडर फैक्टरी में आग लगने की कोई सूचना नहीं दी गई। नियमानुसार फैक्टरी मालिकान को इस संबंध में तत्काल सूचना दमकल विभाग को देनी चाहिए थी, लेकिन ऐसा नहीं किया गया। इसमें गंभीर लापरवाही बरती गई। इस संबंध में आला अधिकारियों को रिपोर्ट भेजी जाएगी।
विज्ञापन

11 of 11
मौके पर पहुंचे अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
इन्होंने कहा...
शहर के मोहल्ला द्वारिकापुरी निवासी फैक्टरी मालिक निशांत मित्तल का कहना है कि पुराने सिलिंडरों की रिपेयरिंग करते हुए किसी कारण से आग लग गई, जिसमें कुछ लोग मामूली रूप से झुलस गए हैं। सभी को उपचार के लिए मेरठ के लोकप्रिय हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है, जहां सभी की हालत ठीक है।

नोट- इन खबरों के बारे अपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें