यमुना नदी में समाया परिवार
- फोटो : अमर उजाला
काठा गांव निवासी 65 वर्षीय किसान सहेंद्र की यमुना नदी के पार पांच बीघा कृषि भूमि है। जिसमें गन्ने की फसल खड़ी हुई है। सोमवार को सुबह करीब छह बजे ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे के पुल के पास से यमुना नदी पार करने लगे तो पानी का बहाव तेज होने के कारण भैंसा- बुग्गी नदी में पलट गई। बुग्गी में सवार किसान सहेंद्र, उसकी पत्नी राजबीरी (50), बेटी कोमल (20), दिव्यांग बेटा नीटू (30) नदी में डूब गए। किसान सहेंद्र और उसके बेटे नीटू ने तैरकर अपनी जान बचा ली, लेकिन मां-बेटी नदी में समा गई।