बिजनौर जिले के डीएम कार्यालय में मंगलवार दोपहर को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब अचानक किसी व्यक्ति ने नीम के पेड़ की खोखल से सांप का मुंह निकलता देखा। उसने शोर मचा दिया और चंद मिनटों में वहां सांप को देखने के लिए भीड़ इकट्ठा हो गई।
विज्ञापन
2 of 5
सांप को देखने के लिए भीड़ इकट्ठा
- फोटो : अमर उजाला
इसके बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई, लेकिन किसी की हिमम्मत नहीं हुई कि सांप को पकड़ ले या फिर उसे भगा दें। सूचना मिलने पर अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। रोड पर कई घंटों तक लोगों की भीड़ लगी रही जिससे रोड जाम हो गया।
विज्ञापन
3 of 5
सांप से डरते रहे लोग
- फोटो : अमर उजाला
इससे आने-जाने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। नजारा इतना खौफनाक था कि लोग सांप को देखकर पीछे हटते नजर आए। इससे पहले कार्यालय में भगदड़ मच गई थी।
ये है मामला
4 of 5
सांप को देखने के लिए भीड़ इकट्ठा
- फोटो : अमर उजाला
डीएम कंपाउंड में बाउंड्री वाल के पास एक नीम के पेड़ पर सांप चढ़ गया। वह पेड़ की एक खोखल में घुस गया। वहां से मुंह निकाल कर बाहर देखने लगा। दोपहर एक बजे किसी ने सांप को देखा और शोर मचा दिया।
पेड़ की खोखल से मुंह निकालता सांप
- फोटो : अमर उजाला
शोर मचाने के बाद वहां लोगों की भीड़ लग गई। इस दौरान भारी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए। दिलचस्प बात यह है कि सांप अपनी जगह से बार-बार मुंह बाहर निकाल रहा।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें