फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये खबर पढ़ उतर जाएगा टिक टॉक का खुमार, जान से प्यारी नहीं कोई चीज, ऐसे हुई किशोर की मौत

Tue, 03 Mar 2020 02:02 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर

सार

यूपी के मुजफ्फरनगर में एक मौत का टिक टॉक वीडियो वायरल हुआ है। देखिए तस्वीरें-
विज्ञापन
1 of 7
नहर में कूदता किशोर - फोटो : अमर उजाला
आज के आधुनिक युग में टिक टॉक का ऐसा क्रेज चल पड़ा है कि लोग अपनी जान को जोखिम में डालकर खतरनाक काम कर रहे हैं। ऐसा ही एक मामला यूपी के मुजफ्फरनगर से सामने आया है। यहां एक किशोर की नहर में डूबने से मौत हो गई। वह टिक टॉक पर वीडियो बनवा रहा था। अगली स्लाइडों में देखिए तस्वीरें-
विज्ञापन

2 of 7
नहर में कूदने के लिए तैयार खड़ा युवक - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि तीन दिन पूर्व एक किशोर की नहर में डूबने से मौत हो गई थी। नहर से किशोर का शव मिलने के बाद पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया कि उसके सिर में गंभीर चोट के निशान थे।
विज्ञापन

3 of 7
नहर में छलांग लगाता किशोर - फोटो : अमर उजाला
उधर, परिजनों का आरोप है कि किसी ने उनके बेटे की हत्या कर शव को नहर में फेंका है। पुलिस अभी मामले की जांच कर रही है। जांच पूरी होने के बाद ही सच्चाई का पता लग सकेगा।

4 of 7
नहर में कूदता किशोर - फोटो : अमर उजाला
बताया गया कि मीरापुर के मोहल्ला मुश्तर्क निवासी किशोर की टिक टॉक पर वीडियो बनाते समय मौत हुई थी। मौत के तीन दिन बाद सोशल मीडिया पर किशोर की मौत का वीडियो वायरल होने से मामले का खुलासा हुआ।
विज्ञापन

5 of 7
नहर में कूदता किशोर - फोटो : अमर उजाला
मीरापुर के मोहल्ला मुश्तर्क निवासी राज (16) पुत्र राजा कुरैशी की लाश तीन दिन पूर्व कुतुबपुर गंगनहर में मिली थी, जिसके सिर में चोट के गंभीर निशान थे। किशोर अपने कुछ दोस्तों के साथ घूमने के लिए कुतुबपुर नहर पर गया था। सिर में चोट के निशान देख राज के परिजनों ने उसकी हत्या कर शव गंगनहर में फेंके जाने की आशंका जताई थी।
विज्ञापन

6 of 7
टिक टॉक वीडियो - फोटो : अमर उजाला
वहीं रविवार को सोशल मीडिया पर अचानक एक वीडियो वायरल हो गया। वीडियो में मरने वाला किशोर कुतुबपुर गंगनहर के बीच में पहुंचकर पानी में छलांग लगाते हुए नजर आ रहा है। वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि पानी में छलांग लगाते ही किशोर का सिर पानी में पड़े किसी पत्थर से टकराता है और वह वहीं डूब जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
नहर में कूदता किशोर - फोटो : अमर उजाला
पानी में उतराते किशोर के शरीर में कोई हरकत नहीं होते देख गंगनहर के किनारे खड़े होकर उसका टिक टॉक वीडियो बना रहे उसके दोस्त कहते भी हैं कि इसे क्या हो गया? किशोर की मौत का यह वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस अब नए सिरे से मामले की जांच कर रही है कि किशोर खुद पानी में कूदा था या उसे किसी दोस्त ने ऐसा करने के लिए उकसाया था। इंस्पेक्टर का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है, जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसी आधार पर कार्रवाई होगी।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें