उत्तर प्रदेश के शामली शहर में आज सुबह-सुबह ही दो परिवारों पर गम का पहाड़ टूट पड़ा। जहां दो भाइयों की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है तो वहीं तीसरे युवक की मौत होने से उसके परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। आगे तस्वीरों के साथ जानिए पूरा अपडेट-
विज्ञापन
2 of 6
विलाप करते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
दरअसल, कस्बा बनत निवासी शुभम (13 वर्ष), उसका भाई संजीव (26 वर्ष), प्रवेश (16 वर्ष) व सुमित आज सुबह करीब 5:30 बजे मॉर्निंग वॉक पर निकले थे।
विज्ञापन
3 of 6
विलाप करते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
वहीं बाबरी थाना क्षेत्र के गांव फतेहपुर के सामने बनत पुल के पास शामली-मुजफ्फरनगर रोड पर किसी अज्ञात वाहन ने चारों युवकों को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयंकर थी कि मौके पर ही दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं एक युवक का अस्पताल में उपचार चल रहा है।
4 of 6
मृतक का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
हादसे में दो भाई शुभम और संजीव समेत तीन युवकों की मौत हुई है। दोनों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
5 of 6
घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस के अनुसार ये चारों युवक आज सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले थे। इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने इन चारों युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि युवक गंभीर रूप घायल हो गया है।