फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुबैर का एनकाउंटर: 'एक शेर चला गया, दो जिंदा हैं, देखना अब और कितने जनाजे उठेंगे'; शव लेने आई बहन की चेतावनी

Thu, 14 May 2026 11:47 AM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

मेरठ जिले में व्यापारी की हत्या करने आया एक लाख का इनामी अलीगढ़ निवासी जुबैर बुधवार सुबह एसटीएफ से हुई मुठभेड़ में मारा गया। उसने 24 दिसंबर 2025 को अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) में शिक्षक राव दानिश हिलाल की गोली मारकर हत्या की थी। वह मुनीर गैंग का बदमाश था। उसके खिलाफ हत्या, लूट और डकैती के 43 मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
1 of 13
meerut encounter - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
मेरठ में जुबैर के मुठभेड़ में मारे जाने के बाद उसकी बहन मुबश्शिरा अन्य परिजन के साथ मेरठ मेडिकल कॉलेज के पोस्टमार्टम हाउस पहुंची। मुबश्शिरा भाई जुबैर की मौत से आहत थी लेकिन उसने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि उसका एक शेर चला गया, दो जिंदा हैं। देखना अभी कितने जनाजे उठेंगे। इसके बाद उसके परिजन जुबैर का शव लेकर लौट गए। मुनीर के 'द किलिंग मशीन ए गैंग' की कमान जुबैर संभाल रहा था।

एसटीएफ के एएसपी बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि जुबैर पहले मुनीर गैंग का शॉर्प शूटर था। वह गिरोह के लिए वारदात को अंजाम देता था। बिजनौर के स्योहारा कस्बे के सहसपुर से 12वीं में फेल होने के बाद वर्ष 2009 में एएमयू में दाखिला लेने के लिए मुनीर पहुंचा था।

 
विज्ञापन

2 of 13
मुठभेड़ स्थल पर पड़ी पिस्टल और बाइक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मुनीर ने यहां पढ़ाई के स्थान पर अपराध का रास्ता पकड़ लिया। यासिर-फहद की मदद से पिस्टल खरीदकर उसने सोशल मीडिया पर 'द किलिंग मशीन ए गैंग' नाम से गिरोह का संचालन कर एक के बाद एक कई वारदात की गई।
विज्ञापन

3 of 13
जुबैर का फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मुनीर के गिरोह में अलीगढ़ के जुबैर के अलावा फर्रुखाबाद का आशुतोष मिश्रा, अंबेडकर नगर टांडा का सऊद, बिहार का अतीउल्लाह, आजमगढ़ का शादाब आदि शामिल थे। इस गिरोह ने ही एनआईए के डीएसपी तंजील अहमद दंपती की हत्या की थी।

 

4 of 13
मुठभेड़ स्थल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बताया गया है कि डीएसपी तंजील पाकिस्तानी घुसपैठ मामले की जांच कर रहे थे। उस दौरान मुनीर की गिरफ्तारी हुई थी। तंजील अहमद और उनकी पत्नी की हत्या का दोषी करार देते हुए मुनीर और उसके साथी रयान को 21 मई 2022 को बिजनौर के एडीजे कोर्ट ने फांसी की सजा सुनाई थी। 
विज्ञापन

5 of 13
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
21 नवंबर 2022 को बीएचयू में उसकी मौत हो गई थी। उसे यहां तबीयत बिगड़ने पर भर्ती कराया गया था। इसके बाद से इस गिरोह की कमान जुबैर संभाल रहा था। उसके दो भाई भी इस गिरोह में शामिल हैं। उन्हें भी पुलिस तलाश रही है। उसकी बहन इन्हीं दोनों भाइयों के लिए कहा है कि वह अभी जिंदा हैं।

 
विज्ञापन

6 of 13
अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी - फोटो : पीटीआई
मेरठ के छात्र को एएमयू में दौड़ाकर मारी थी गोली
एएसपी ने बताया कि जुबैर ने कुछ साल पहले मेरठ के रहने वाले छात्र से एएमयू में झगड़ा हुआ था। युवक जुबैर पर भारी पड़ा तो आरोपी ने पिस्टल निकाल ली थी। युवक जान बचाकर भागने लगा तो आरोपी ने उसके पैर में गोली मार दी थी।
 
विज्ञापन

7 of 13
फहद(वांछित) - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
2015 में की थी पहली लूट की वारदात
जुबैर की आयु 31 वर्ष थी। उसने पहली घर में घुसकर लूट की वारदात वर्ष 2015 में की थी। इस संबंध में अलीगढ़ के सिविल लाइन थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। इस वर्ष उसने एक के बाद एक कई वारदात कीं।

8 of 13
एक लाख के इनामी जुबैर की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
मेरठ में व्यापारी की हत्या करने आया एक लाख रुपये का इनामी जुबैर मुठभेड़ में ढेर
मेरठ जिले में व्यापारी की हत्या करने आया एक लाख का इनामी अलीगढ़ निवासी जुबैर बुधवार सुबह एसटीएफ से हुई मुठभेड़ में मारा गया। उसने 24 दिसंबर 2025 को अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) में शिक्षक राव दानिश हिलाल की गोली मारकर हत्या की थी। वह मुनीर गैंग का बदमाश था। उसके खिलाफ हत्या, लूट और डकैती के 43 मामले दर्ज हैं।

 

9 of 13
बदमाश की फाइल फोटो और मौके पर मिली बाइक व तमंचा। - फोटो : अमर उजाला
एएसपी एसटीएफ बृजेश सिंह ने बताया कि सुबह चार बजे सूचना मिली थी कि जुबैर एक व्यापारी की हत्या करने आया है। वह साथी के साथ मेरठ के अलीपुर रोड पर बंद फैक्टरी के पास खड़ा है। एसटीएफ मुख्यालय लखनऊ की टीम ने पुलिस उपाधीक्षक विमल कुमार सिंह के निर्देश पर उसकी घेराबंदी की। 

 

10 of 13
एनकाउंटर के बाद छानबीन करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
टीम ने आत्मसमर्पण करने के लिए कहा तो जुबैर और उसके साथी ने फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में जुबैर को गोली लगी जिससे वह घायल हो गया। उसे मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हालांकि, उसका साथी भाग गया। जुबैर मूलरूप से अलीगढ़ जिले के बरला थानाक्षेत्र के गांव नौशा का रहने वाला था। 

 

11 of 13
जुबैर की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
वह वर्तमान में शाहीन बाग दिल्ली में रह रहा था। एसटीएफ ने मौके से अपाचे बाइक, दो पिस्टल 32 बोर, दस खोखा 32 बोर और पांच कारतूस बरामद किए हैं। जुबैर पर पुलिस महानिदेशक आगरा जोन ने एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया था।

12 of 13
राव दानिश अली - फोटो : अमर उजाला
24 दिसंबर 2025 को की थी शिक्षक की हत्या
एएसपी ने बताया कि जुबैर ने 24 दिसंबर 2025 को अपने साथियों के साथ मिलकर अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के शिक्षक राव दानिश हिलाल की गोली मारकर हत्या की थी। वर्ष 2018 में भी उसने गिरोह के सदस्यों के साथ मिलकर अलीगढ़ विश्वविद्यालय के छात्र शावेज की गोली मारकर हत्या की थी।
विज्ञापन

13 of 13
सीटीवीटी में कैद आरोपी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
दोनों मामलों में अलीगढ़ के थाना सिविल लाइन में प्राथमिकी दर्ज है। उसके खिलाफ दिल्ली और अलीगढ़ के विभिन्न थानों में कई आपराधिक वारदात की प्राथमिकी दर्ज हैं। बुधवार को हुई मुठभेड़ के संबंध में मेरठ के लोहियानगर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें