फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: मेले में 10 करोड़ के भैंसे ने मचाई धूम, ऊंचाई साढ़े पांच तो लंबाई है 14 फिट, देखें गोलू टू की तस्वीरें

Tue, 18 Oct 2022 10:21 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
विज्ञापन
1 of 8
मेले में पहुंचा गोलू टू भैंसा - फोटो : अमर उजाला
अखिल भारतीय किसान मेले एवं कृषि उद्योग प्रदर्शनी में इस बार पशु प्रदर्शनी का आयोजन नहीं किया गया है, लेकिन किसानों के लिए दस करोड़ के भैंसे गोलू टू के आने की अनुमति दी गई थी। मेले में पहुंचे भैंसे ने धूम मचाई है। गोलू टू के किसान को पशुपालन के क्षेत्र में पदमश्री भी मिल चुका है। 
विज्ञापन

2 of 8
मेले में पहुंचा गोलू टू भैंसा - फोटो : अमर उजाला
सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय अखिल भारतीय किसान मेले एवं कृषि उद्योग प्रदर्शनी शुरु हो गई है। मेले तीन साल बाद लगाया गया है, इस बार लंपी बीमारी के चलते पशु प्रदर्शनी नहीं हो रही है, लेकिन डॉग शो का आयोजन किया गया। डॉग शो में ही हरियाणा के पानीपत के गांव डिडवाडी निवासी किसान नरेंद्र सिंह का भैंसा भी गोलू टू भी आया है।
विज्ञापन

3 of 8
मेले में पहुंचा गोलू टू भैंसा - फोटो : अमर उजाला
किसान नरेंद्र सिंह ने बताया कि गोलू को हम भैंसा की तरह नहीं अपनी औलाद की तरह पालन पोषण करते है। पूरा परिवार और पांच नौकर लगे हुए है, जिससे इसकी टहल अच्छी हो और पालन पोषण अच्छा रहा। गोलू की कीमत दस करोड़ रुपये लग गई है, लेकिन वह दे नहीं रहे हैं।

4 of 8
मेले में पहुंचा गोलू टू भैंसा - फोटो : अमर उजाला
हरियाणा के एक किसान ने गोलू टू के बदलने में 20 एकड़ जमीन देने को भी कहा था, लेकिन उन्होने मना कर दिया। डॉग शो के आयोजन वेटनरी कॉलेज के डीन राजीव कुमार व डॉ. अमित कुमार ने बताया कि लंपी बीमारी के चलते इस बार पशु प्रदर्शनी नहीं है, लेकिन डॉग शो रखा गया है। गोलू टू को मेले में आने की अनुमति दी थी, जिससे दूर दूर के किसान देखने के  लिए आ रहे हैं। 
विज्ञापन

5 of 8
मेले में पहुंचा गोलू टू भैंसा - फोटो : अमर उजाला

ये हैं गोलू टू की खासियत 

  • मुर्रा नस्ल का भैंसा है 
  • डेढ़ टन का बॉडी वेट है 
  • ऊंचाई साढ़े पांच फिट है 
  • लंबाई 14 फिट है
  • हर सप्ताह सीमन की 700-800 डोज बेचते हैं 
  • 100 रुपये से 300 रुपये डोज तक सीमन बेचा जाता है
  • सबसे ज्यादा फरवरी से लेकर जुलाई तक सीमन बेचा जाता है
विज्ञापन

6 of 8
मेले में पहुंचा गोलू टू भैंसा - फोटो : अमर उजाला

ये है गोलू टू की खुराक 

  • चारा हरा सूखा- 30 किलो 
  • फीड- 8 किलो 
  • मिनरल मिक्चर  
  • खर्च प्रति माह 30 से 40 हजार 
विज्ञापन

7 of 8
मेले में पहुंचा गोलू टू भैंसा - फोटो : अमर उजाला
पिता को हरियाणा सरकार को दिया गिफ्ट 
पदमश्री किसान नरेंद्र सिंह का कहना है कि दादा गोलू वन था और पिता पीसी 483 था, जिसे हरियाणा सरकार को गिफ्ट दे दिया था। गोलू टू की उम्र अभी साढ़े चार साल है। 100 पशुओं का उनका फार्म है, जहां पर गाय भी हैं। 
विज्ञापन

8 of 8
मेले में पहुंचा गोलू टू भैंसा - फोटो : अमर उजाला
कंपीटीशन के लिए कर रहे है तैयारी 
मेले में आए पदम श्री किसान नरेंद्र सिंह का कहना है कि उन्हे आंध्र प्रदेश से भी आए एक प्रतिनिधिमंडल ने गोलू टू की कीमत दस करोड़ रुपये लगाई थी, लेकिन उन्हे मना कर दिया था, वह अपनी औलाद की तरह उसे पालते हैं। उसे नहीं बेचेंगे और चार बुल और भी उसके जैसे ही उनके पास है। पांच नौकर और परिवार के  लोग उसकी बहुत ज्यादा देखरेख करते है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें