एक स्पोर्ट्स उधमी ने तेजगढ़ी स्थित सिंडिकैंट बैंक के क्षेत्रीय कार्यालय में लगे एटीएम से 10,000 रुपए निकाले। एटीएम से दो हजार के पांच नोट निकले जिनमें से एक नोट कटा-फटा निकला तो चार नोटों पर पेन से कुछ लिखा हुआ था। युवक नोटों को देख दंग रह गया।
इसके बाद युवक ने बैंक अधिकारी से शिकायत की। लेकिन अभी तक इस मामले कोई सुनवाई नहीं हुई। हालांकि अभी तक एटीएम से दो हजार के नए नोटों के नकली निकलने की सूचनाएं मिल रही थी। लेकिन शुक्रवार को एटीएम से फटे नोट निकलने की सूचना से लोग सतर्क हो गए।