खतौली विधानसभा सीट से भाजपा विधायक विक्रम सैनी का विवादित बयान सामने आया है। विधायक ने गाय का अपमान करने वालों के हाथ-पैर तोड़ने की धमकी दी है। इतना ही नहीं बल्कि उन्होंने यह भी कहा, 'जिसे वंदे मातरम बोलने में संकोच होता और भारत माता की जय के नारे लगाने में सीना चौड़ा नहीं होता है। उनको भी नहीं छोड़ूंगा। यह बयान उन्होंने मुजफ्फरनगर में एक सभा को संबोधित करते हुए दिया।
विज्ञापन
2 of 4
भाजपा
गौरतलब है कि शनिवार को शामली के थानाभवन से विधयक सुरेश राणा राज्यमंत्री बनने के बाद मुजफ्फरनगर पहुंचे थे। जहां उनके स्वागत के लिए एक बैंक्वेट हॉल में कार्यक्रम आयोजित किया था। इस कार्यक्रम के दौरान खतौली विधानसभा से नवनिर्वाचित बीजेपी विधायक विक्रम सैनी ने जब मंच से भाषण देना शुरू किया तो वो आपा खो बैठे और इस बीच उन्होंने जनता के सामने विवादित बयान दे दिया। उन्होंने कहा कि जो गाय का अपमान करेगा, मैं उसके हाथ-पैर तोड़ दूंगा।
विज्ञापन
3 of 4
भाजपा
हद तो तब हो गई जब उन्होंने यहां तक कह दिया कि 'जो व्यक्ति वंदे मातरम बोलने में संकोच करता हो, या भारत माता के नारे लगाते हुए जिसका सीना चौड़ा न होता हो और जो गोमाता को माता न मानते हो और उनकी हत्या करते हों, तो मैंने वादा किया था कि ऐसे लोगों के हाथ पैर तुड़वा दूंगा।'
अपने बयान से पलटे बीजेपी विधायक विक्रम सैनी ने सफाई में कहा कि उनके कहने का आशय कानून को हाथ में लेना नहीं है, बल्कि गोकशी करने वालों को कानूनी कार्यवाही कर जेल भिजवाने का है। गोकशी नहीं होने दी जाएगी। ऐसा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई कर जेल भिजवाया जाएगा। विक्रम सैनी चर्चित कवाल गांव के पूर्व प्रधान हैं। 2013 के मुज़फ्फरनगर दंगों में वह रासुका में जेल गए थे। एक साल बाद जमानत पर छूटने के बाद सैनी जिला पंचायत सदस्य बने, विधानसभा चुनाव में भाजपा ने खतौली से टिकट दिया, जिसमें वह एमएलए चुने गए।