फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौत ने छीन लीं जिंदगियां: शहनाई की गूंज के बीच थम गईं खुशियां, विदाई के इंतजार में बैठी रही दुल्हन; तस्वीरें

Tue, 29 Sep 2026 06:24 AM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।

सार

मऊ जिले के इस्लामाबाद मोहल्ले में टेंट लगाते समय 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन से पाइप छू गया। करंट लगने से तीन लोगों की मौत हो गई। हादसे से पूरे मोहल्ले में मातम पसर गया। मरने वालों में दो टेंट लगाने वाले कर्मी थे, जबकि एक दूल्हे का भाई था। 
विज्ञापन
1 of 6
मौके पर छानबीन करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
मऊ जिले के दक्षिण टोला थाना के डोमनपुरा इस्लामाबाद मोहल्ले में सोमवार को शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। सुबह 10 बजे जिस घर से निकाह की रस्में पूरी हुई थीं, वहां दोपहर दो बजे तीन लोगों की मौत से सन्नाटा पसर गया। विदाई के इंतजार में बैठी दुल्हन और खुशियों में डूबा पूरा घर इस हादसे से स्तब्ध है। शादी की रस्म बेहद सादगी और उत्साह के साथ संपन्न हुई थी।
विज्ञापन

2 of 6
तीनों मृतकों की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
दुल्हन महज 100 मीटर की दूरी पर शाम को होने वाली अपनी विदाई के इंतजार में बैठी थी। घर आए मेहमान और रिश्तेदार हंसी-खुशी दावत का लुत्फ उठा रहे थे। तभी दोपहर दो बजे अचानक करंट लगने की हृदयविदारक खबर आई। सूचना मिलते ही शादी वाले घर में कोहराम मच गया। स्थिति यह थी कि जिस मेहमान के मुंह में निवाला था, उसने वहीं उगल दिया और सब बदहवास होकर दूल्हे के घर की तरफ भागे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन

3 of 6
मौके पर जुटे लोग - फोटो : अमर उजाला
इस दौरान दक्षिण टोला थाना, मऊ कोतवाली, सरायलखंसी और कोपागंज थाना की पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था संभाल लिया। लोगों के आक्रोश को देखते हुए पीएसी भी तैनात की गई थी। लेकिन बिजली निगम की लापरवाही बताते हुए मोहल्लेवासियों का गुस्सा सातवें आसमान पर था। उन्होंने करीब पांच मिनट तक बिजली निगम के अधिकारियों के विरोध में नारेबाजी कर आक्रोश जाहिर किया।

4 of 6
मौके पर जुटे लोग - फोटो : अमर उजाला
पिता अबूल हसन ने रुंधे गले से बताया कि उनके तीन बेटे थे। बरकतुल्लाह सबसे बड़े, जावेद और सबसे छोटा खुर्शीद उर्फ महमूद (29)। खुर्शीद हैदराबाद के एक होटल में काम करता था। बड़े भाई की शादी की तैयारियों में हाथ बंटाने के लिए खुर्शीद एक महीने पहले ही छुट्टी लेकर घर आया था। किसे पता था कि भाइयों की खुशियों में शामिल होने आया खुर्शीद खुद मौत के आगोश में समा जाएगा।
विज्ञापन

5 of 6
छत के ऊपर से गुजरा हाईटेंशन लाइन - फोटो : अमर उजाला
शाम को विदाई के बाद रात को रतजगा और मंगलवार को दावत का मुख्य कार्यक्रम होना था लेकिन एक झटके में सब कुछ उजड़ गया। इस हादसे ने न सिर्फ दूल्हे के परिवार को उजाड़ा, बल्कि दो अन्य दिहाड़ी मजदूर परिवारों की रीढ़ भी तोड़ दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
तैयारियों के बीच पसरा मातम - फोटो : अमर उजाला
मृतकों में शामिल मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली के कोईरियापार गांव निवासी कामिल (16) था, जबकि दक्षिण टोला थाना के जफरनगर निवासी इरफान (16)। दोनों युवक शादी के घर में खुशियों का शामियाना सजाने आए थे। जैसे ही उनकी मौत की खबर परिजनों तक पहुंची, चीख पुकार मच गई। रोते-बिलखते परिजन जिला अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे, जहां उनके करुण क्रंदन से वहां मौजूद हर शख्स की आंखें नम हो गईं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें