फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PHOTOS: एक साथ उठीं पांच अर्थियां, देखने वाले भी नहीं रोक सके आंसू, घर में लगी आग में सोते वक्त जिंदा जले थे

Wed, 28 Dec 2022 09:34 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
विज्ञापन
1 of 8
मऊ के शाहपुर गांव में मंगलवार रात झोपड़ी में लगी थी आग - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के शाहपुर गांव में मंगलवार की रात झोपड़ी में आग लगने से एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत की घटना से इलाके में मातम छाया है। जिलाधिकारी के निर्देश पर पांचों शवों का पोस्टमार्टम रात में ही कराकर भोर में परिजनों को सौंप दिया गया। बुधवार को अंतिम संस्कार के लिए एक साथ पांच अर्थियां उठीं तो पूरा गांव चीत्कार उठा। परिजनों के करुण क्रंदन से सभी का कलेजा फटा जा रहा था।  

कोपागंज थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव निवासी स्व. श्यामदेव राजभर की पुत्री गुड़िया राजभर (32) का विवाह 15 वर्ष पहले जिले के दोहरीघाट निवासी रमाशंकर राजभर से हुआ था। दोनों के तीन पुत्र थे। करीब पांच वर्ष पहले पति से विवाद होने के कारण गुड़िया अपने मायके में झोपड़ी बनाकर बच्चों के साथ रहती थी। मंगलवार की रात खाना खाने के बाद गुड़िया अपने बच्चों अभिषेक राजभर (12), दिनेश राजभर (10), अंजेश राजभर (6) और अपनी बहन शिव कुमारी की बेटी चांदनी (14) के साथ झोपड़ी में सोने चली गई।
विज्ञापन

2 of 8
मऊ के शाहपुर गांव में मंगलवार रात झोपड़ी में लगी थी आग - फोटो : अमर उजाला
रात करीब 9:30 बजे झोपड़ी में रखे चूल्हे की चिंगारी से आग भड़क गई और उसमें सो रहे पांचों लोग जिंदा जल गए। बुधवार को भोर में पुलिस की मौजूदगी में तमसा नदी के तट पर पांचों का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

3 of 8
मऊ के शाहपुर गांव में मंगलवार रात झोपड़ी में लगी थी आग - फोटो : अमर उजाला
शाहपुर गांव में देर शाम हुई घटना ने पूरे इलाके को झकझोर दिया है। एक ही झटके में पूरा परिवार  भीषण अग्निकांड के भेंट चढ़ गया। घटना के समय गुड़िया और उसके बच्चे भोजन के बाद गहरी नींद में सो रहे थे। अचानक मड़ई से उठते लपटें और बच्चों की चीख पुकार सुनकर ग्रामीणों को घटना की जानकारी हुई। 

4 of 8
मऊ के शाहपुर गांव में मंगलवार रात झोपड़ी में लगी थी आग - फोटो : अमर उजाला
करीब 11 बजे आग पर काबू पाया गया तो महिला, किशोरी और तीनों बच्चों का शव बुरी तरह जला हुआ मिला। पहचान करना भी संभव नहीं हो पा रहा था। इस भीषण कांड में एक ही परिवार के सभी सदस्यों की मौत ने न केवल गांव के लोगों को झकझोर कर रख दिया, बल्कि मौके पर पहुंचे आला अधिकारी भी इस घटना से आहत दिखे।
विज्ञापन

5 of 8
मऊ के शाहपुर गांव में मंगलवार रात झोपड़ी में लगी थी आग - फोटो : अमर उजाला
शाहपुर गांव में मंगलवार रात चूल्हे की चिंगारी से झोपड़ी में लगी आग में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत की सूचना मिलते ही देर रात करीब 11 बजे डीआईजी आजमगढ़ अखिलेश कुमार मौके पर पहुंचे। डीआईजी ने कहा कि पुलिस घटना की जांच करेगी।  
विज्ञापन

6 of 8
मऊ के शाहपुर गांव में मंगलवार रात झोपड़ी में लगी थी आग - फोटो : अमर उजाला
झोपड़ी में लगी आग में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत की खबर पाकर बुधवार शाम सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर शाहपुर गांव पहुंचे। उन्होंने मृतकों के परिजनों से मुलाकात कर सांत्वना दी। साथ ही हर संभव सहायता का आश्वासन दिया। 
विज्ञापन

7 of 8
मऊ के शाहपुर गांव में मंगलवार रात झोपड़ी में लगी थी आग - फोटो : अमर उजाला
शाहपुर गांव में मंगलवार की रात हुए भीषण अग्निकांड ने पूरे जिले को दहला दिया। इससे पहले भी आग की घटनाओं ने जिले को दहलाया है।  13 अक्तूबर 2019 को मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के वलीदपुर में छोटू बढ़ई के घर सुबह नाश्ता बनाते समय रसोई गैस के रिसाव से सिलिंडर में आग लग गई थी। कुछ ही देर में सिलिंडर फटने से दो मंजिला मकान जमींदोज हो गया था, जिससे 13 लोगों की मौत हो गई थी और 30 लोग घायल हो गए थे। 
विज्ञापन

8 of 8
मऊ के शाहपुर गांव में मंगलवार रात झोपड़ी में लगी थी आग - फोटो : अमर उजाला
इसी तरह 30 जून 2015 की रात घोसी थाना क्षेत्र के मझवारा में रसोई गैस सिलिंडर से रिसाव के कारण अगरबत्ती जलाने से लगी आग में जलकर एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई थी जबकि चार लोग झुलस गए थे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें