कोपागंज थाना के शाहपुर गांव में मंगलवार की देर शाम अग्निकांड में मृत एक ही परिवार के पांचों सदस्य का अंतिम संस्कार होगा। वहीं घटना किस वजह से घटी इसको लेकर दूसरे दिन प्रशासन और पुलिस की टीम जांच करेगी।
विज्ञापन
1 of 5
मऊ अग्निकांड में जले एक ही परिवार के पांच लोग
- फोटो : अमर उजाला
मऊ के कोपागंज थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव में मंगलवार रात करीब साढ़े नौ बजे मड़ई में आग लगने से परिवार के पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की वजह का पता नहीं चल सका है। मृतक के परिजनों के लिए चार लाख रुपये मुआवजे का एलान किया गया है।
विज्ञापन
2 of 5
जले हुए शव बरामद
- फोटो : अमर उजाला
शाहपुर गांव निवासी गुड़िया राजभर (32) का विवाह दोहरीघाट निवासी रमाशंकर के साथ हुआ था। करीब पांच वर्षं से गुड़िया अपने आठ, दस और 12 साल के तीन बच्चों और बहन की 14 साल की बेटी के साथ अपने मायके शाहपुर में ही मड़ई में रहती थीं।
विज्ञापन
3 of 5
मड़ई में आग की लपटें देखकर लोग चिल्लाने लगे
- फोटो : अमर उजाला
मंगलवार रात अचानक मड़ई में आग की लपटें देखकर लोग चिल्लाने लगे। ग्रामीणों ने आग बुझाने की कोशिश की। सूचना मिलते ही सदर एसडीएम हेमंत चौधरी, घोसी सीओ उमाशंकर उत्तम, कोपागंज एसओ अमित मिश्रा मौके पर पहुंचे। करीब 30 मिनट बाद आग बुझाई जा सकी।
गुड़िया राजभर, किशोरी उसकी बहन की बेटी तथा तीनों बच्चों के शव निकाल लिए गए। कोपागंज एसओ ने बताया कि घटना में पांचों की मौत हो गई है। डीएम अरुण कुमार ने बताया कि आग लगने के कारणों की जांच कराई जाएगी। मृतकों को 4-4 लाख की आर्थिक सहायता दी जाएगी।