फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वृंदावन नाव हादसा: 10 श्रद्धालुओं की मौत, पांच लापता; प्रशासन ने जारी की मृतकों की लिस्ट और हेल्पलाइन नंबर

Fri, 10 Apr 2026 07:54 PM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

वृंदावन में केसीघाट और बंशीवट के बीच श्रद्धालुओं से भरी मोटरबोट पांटून पुल से टकराकर पलट गई, जिसमें 10 लोगों की मौत हो गई। अब तक 15 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है, जबकि 5 लापता श्रद्धालुओं की तलाश के लिए सेना, पीएसी, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें जुटी हैं।
विज्ञापन
1 of 6
मथुरा-वृंदावन हादसे के बाद सर्च ऑपरेशन जारी - फोटो : अमर उजाला
 वृंदावन में शुक्रवार को बड़ा हादसा हुआ। लुधियाना, हिसार, मुक्तसर, जगरांव से आए 30-32 श्रद्धालुओं से भरी एक मोटरबोट केसीघाट और बंशीवट के बीच पांटून पुल से टकराकर पलट गई। हादसे में छह महिलाओं सहित 10 श्रद्धालुओं की मौत हो गई है, जबकि गोताखोरों ने 15 को बचा लिया, जिन्हें अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। सेना और पीएसी के गोताखोर बचाव अभियान में जुए गए। एनडीआरएफ व एसडीआरएफ को बुलाया गया है। शाम तक पांच से छह श्रद्धालुओं का पता नहीं चल पाया था जिनकी तलाश यमुना में की जा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर दुख व्यक्त किया है।

सुबह लुधियाना, हिसार आदि से दो बसों में लगभग 130 श्रद्धालुओं के दो दल वृंदावन पहुंचे थे। इनमें सबसे ज्यादा लुधियाना के हैं। डीआईजी शैलेष पांडेय ने बताया कि इसी दल के 30-32 श्रद्धालु मोटरबोट पर यमुना की सैर कर रहे थे। केसीघाट और बंशीवट के बीच पांटून पुल के पास अचानक मोटरबोट लहराने लगी और पुल से टकराकर पलट गई।

 
विज्ञापन

2 of 6
मथुरा हादसा- सर्च ऑपरेशन - फोटो : अमर उजाला
मोटरबोट पलटते ही उसमें सवार श्रद्धालु यमुना में डूबने लगे। चीखपुकार मच गई। आसपास के लोगों के शोर मचाने पर स्थानीय गोताखोरों ने यमुना में छलांग डूब रहे लोगों को बचाने का काम शुरू कर दिया। सूचना पर पुलिस के साथ पीएसी के गोताखोर भी पहुंच गए। 15 श्रद्धालुओं को बचा लिया गया, जिन्हें वृंदावन के रामकृष्ण मिशन अस्पताल, मांट स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में पहुंचाया गया।
 
विज्ञापन

3 of 6
मथुरा हादसा- सर्च ऑपरेशन - फोटो : अमर उजाला
हादसे के बाद कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण, डीएम चंद्र प्रकाश सिंह, डीआईजी शैलेष पांडेय, एसपी सिटी राजीव कुमार सिंह मौके पर पहुंच गए। डीएम ने सेना की मदद मांगी। सेना की टुकड़ी भी मौके पर पहुंच गई और बचाव कार्य में जुट गई। शाम तक बचाव कार्य चल रहा है। बताया जा रहा है कि यमुना में पांच छह लोग लापता हैं, जिनकी तलाश की जा रही है।
 

4 of 6
मृत लोगों की सूची - फोटो : अमर उजाला
वृंदावन में यमुना में मोटरबोट पलटने से मृत लोगों की सूची
1- आशा रानी पत्नी अर्जुन मिड्डा निवासी भिवानी हिसार
2- पिंकी पत्नी चरणजीत
3- कविता पत्नी विजय कुमार
4- मीनू बंसल
5-अंजू पत्नी राकेश गुलाटी
6-चरणजीत
7-राकेश गुलाटी
8 - मधुर बहल
9- इशान कटारिया
10- सपना
सभी जगरांव जनपद लुधियाना के रहने वाले थे
 
विज्ञापन

5 of 6
लापता - फोटो : अमर उजाला
वृंदावन मोटरबोट हादसे के बाद यह लोग लापता हैं, जिनकी यमुना नदी में तलाश की जा रही है
1- माणिक टंडन निवासी जलालाबाद पंजाब
2- ⁠पंकज मल्होत्रा निवासी अबोरा पंजाब
3- ⁠ऋषभ शर्मा निवासी जगराव लुधियाना
4- ⁠यश निवासी लुधियाना
5- ⁠एक लड़की अज्ञात


 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान निर्देश देते पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
हेल्पलाइन नंबर
जिला प्रशासन द्वारा वृन्दावन स्थित केशी घाट के निकट यमुना जी में हुई दुर्घटना के संबंध में हेल्पलाइन नंबर 0565-2403200 जारी किया गया है।  आप किसी भी समस्या या जानकारी हेतु जिलाधिकारी के मोबाइल नंबर 9454417512, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व डॉ0 पंकज कुमार वर्मा के मोबाइल नंबर 9012881919/ 9454417583 तथा एस0पी0 ग्रामीण सुरेश चंद्र रावत के मोबाइल नंबर 9454401103 पर संपर्क कर सकते है।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें