आगरा-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर गोरक्षकों और पुलिस ने करीब 30 किलोमीटर तक पीछा कर गोवंश से भरी पिकअप को रोका। इस दौरान तस्करों के साथियों ने गोरक्षकों को कार से कुचलने की कोशिश की, लेकिन आखिरकार तीन आरोपी पकड़े गए और छह गोवंशों को मुक्त कराया गया।
आगरा-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर सुबह करीब 30 किलोमीटर तक गोरक्षकों और पुलिस ने गोतस्करों का पीछा किया। मैक्स पिकअप का टायर फटने पर कूदकर भागने के चक्कर में दो गोतस्कर घायल हो गए। वहीं एक अलग कार में चल रहे उनके दो अन्य साथियों ने गोरक्षकों को गाड़ी से कुचलने का प्रयास किया लेकिन कार पिकअप से टकरा गई। कार सवार दो आरोपियों में एक भागते समय घायल होकर गिर पड़ा जबकि एक भाग गया। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर पिकअप से छह गोवंश मुक्त कराए हैं।
विज्ञापन
2 of 5
पिकअप से गोतस्करी
- फोटो : अमर उजाला
सोसाइटी फॉर द प्रिवेंशन ऑफ क्रुएल्टी टू एनिमल्स के सदस्य श्रेयस अपने साथियों के साथ बुधवार सुबह करीब 4 बजे जैत के पास सुनरख कट पर मौजूद थे। उन्हें एक पिकअप में गोवंश होने का शक हुआ। गोरक्षकों ने गाड़ी रोकने का इशारा किया तो चालक गाड़ी भगाने लगा। पीछा करने के दौरान छाता के पास तस्करों ने गोरक्षकों की गाड़ी में टक्कर मार दी। हालांकि गोरक्षक बाल-बाल बच गए। तस्करों की गाड़ी जैसे ही कोसी रेस्टोरेंट के पास पहुंची, अचानक पिकअप का टायर बस्ट हो गया।
विज्ञापन
3 of 5
पिकअप से गोतस्करी
- फोटो : अमर उजाला
इधर पुलिस और गोरक्षकों को पीछे आता देख चलती पिकअप से दो आरोपी ही कूद गए, जिससे वे चोटिल होकर मौके पर ही गिर पड़े। इधर एक सेंट्रो कार के चालक ने गोरक्षकों पर बैक गियर में तेजी से गाड़ी चलाकर कुचलने का प्रयास किया लेकिन कार अनियंत्रित होकर पिकअप के पिछले हिस्से से टकरा गई।
4 of 5
पिकअप से गोतस्करी
- फोटो : अमर उजाला
कार सवार दोनों आरोपी भी कूदकर भागने लगे, जिसमें से चालक पत्थर से टकराकर गिर गया, जबकि उसका दूसरा साथी भाग गया। पुलिस ने तीनों घायलों को हिरासत में लिया और पिकअप में से क्रूरतापूर्वक रस्सियों से बंधे 6 गोवंशों को मुक्त कराया।
पकड़े गए तस्करों ने अपने नाम मध्य प्रदेश के मंदसौर निवासी रहीम, नियाजू और सैंट्रो कार चालक ने हरियाणा के पलवल के थाना उटावड़ के मड़ाई निवासी तालिम बताए हैं। आरोपियों ने बताया कि इन गायों को आगरा से नूंह (मेवात) ले जा रहे थे। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है।