श्रीबांकेबिहारी मंदिर के समीप 15 अगस्त 2023 की शाम को एक पुराने मकान का छज्जा गिरने से हुए बड़े हादसे में पांच श्रद्धालुओं की मौत के बाद नगर निगम ने 34 लोगों को नोटिस जारी किया था। निगम के एक के बाद एक तीन नोटिस भवन स्वामियों को जारी करने के बाद भी एक दर्जन से अधिक भवनों की दशा में किसी तरह का सुधार नहीं हुआ, वह मकान आज भी गिरासू हैं। इन भवनों को निगम द्वारा पुन: नोटिस जारी किए जा रहे हैं।
श्रीबांकेबिहारी मंदिर के समीप दुसायत, जंगलकट्टी, बिहारीपुरा, राधावल्लभ मंदिर के समीप, पुराना बजाजा, छीपी गली और गोविंद बाग में सौ से अधिक पुराने जर्जर भवनों को हादसे के बाद अगस्त 2023 में नोटिस जारी किए गए। निगम ने तीन लगातार नोटिस जारी किए। इसके बावजूद एक दर्जन से अधिक मकानों में निगम के नोटिसों का प्रभाव नहीं पड़ा। बांकेबिहारी की गली नंबर पांच के तिराहे पर दो मंजिला पुराना होने पर भवन स्वामी के दिल्ली में रहने पर मकान जर्जर हो गया है। निगम ने तीन साल पहले भीभवन स्वामी को नोटिस जारी किया था, लेकिन मकान में किसी तरह का सुधार नहीं हुआ।