फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मलबे में जिंदगी की तलाश जारी: पांच जेसीबी ने पांच घंटे तक हटाई मिट्टी, तीन की लाश मिली; हादसे की पूरी टाइमटाइन

Sun, 15 Jun 2025 08:47 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

ललिता ने बताया कि उनका मकान इसी टीले पर बना था। हादसे में उनके मकान का एक हिस्सा भी ढह गया है। घटना के दौरान मकान में उनका भतीजा प्रमोद और प्रमोद की पत्नी मौजूद थी। दोनों बाल-बाल बच गए। मामूली चोटें आई हैं।
विज्ञापन
1 of 7
मथुरा में गिरे छह मकान - फोटो : अमर उजाला
मलबे में होती रही जिंदगी की तलाश। मिट्टी में दबे लोगों को बाहर निकालने के लिए कई प्रयास किए गए लेकिन पांच घंटे तक कुछ सफलता हाथ नहीं लगी है। मिट्टी को हटाने के लिए पहले तीन और बाद में दो जेसीबी को मंगाया गया। पांच घंटे मिट्टी में दबे लोगों को बाहर निकालने के लिए जेसीबी और ट्रैक्टरों से हटाने की कार्रवाई जारी रही। घंटों प्रयास के बाद तीन शव बरामद हुए।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
मथुरा में गिरे छह मकान - फोटो : अमर उजाला
ढह गए छह मकान
मथुरा के गोविंदनगर के पास कच्ची सड़क के पास माया टीले पर बने छह मकान ढह गए। टीले की मिट्टी में दबे लोगों को पता लगाने के लिए प्रशासन ने शुरुआत में ही कड़ी मशक्कत की। मिट्टी में दबी जिंदगी की तलाश करने के लिए लगातार अधिकारियों की ओर से प्रयास किए गए। जेसीबी ने मिट्टी को कई ट्रैक्टरों से हटाया लेकिन उसके बाद भी पांच घंटे तक सफलता हाथ नहीं लग सकी।
विज्ञापन

3 of 7
हादसे में फंसे लोगों को निकाला गया बाहर - फोटो : अमर उजाला
हादसे के बाद मच गई चीख-पुकार
आस-पास के लोग छतों से दबे लोगों का पता लगाने के चिलचिलाती धूप में नजर लगाए बैठे रहे। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हादसा इतना भयावह था कि कुछ ही पलों में पूरे इलाके में धूल का गुबार छा गया और चीख-पुकार मच गई। तेज आवाज होने से लोग घर से बाहर निकल आए। कई लोग तो दबे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए रोने लगे।

4 of 7
जेसीबी से हटाया जा रहा मलबा - फोटो : अमर उजाला
मथुरा हादसे की टाइमलाइन
11:55 बजे पर हुआ हादसा
12.20 बजे पर पहुंची पुलिस और निगम के अधिकारी
12:30 बजे मलबा हटाने का काम हुआ शुरू
12:45 बजे दो और हाइड्रा मंगाए
12:50 बजे मलबे से पहले युवक को निकाला
1:10 बजे डीएम और एसएसपी पहुंचे
1:30 बजे मलबा भेजने के लिए ट्रैक्टर मंगाए
1:45 बजे विधायक श्रीकांत शर्मा, महापौर विनाद अग्रवाल पहुंचे
1:53 बजे एक बच्ची को ऊपर मकान से निकाला
1.57 बजे पर दूसरी बच्ची को मकान से निकाला
3.46 बजे पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम
4.36 बजे पर पहुंची एनडीआरएफ की टीम
 
विज्ञापन

5 of 7
बचाव दल - फोटो : पीटीआई
प्रशासन ने माया टीला पर बने दर्जनों मकान कराए खाली
हादसे के बाद आस-पास के इलाके में चीख-पुकार मच गई। टीला ढहने की आवाज इतनी तेज थी कि लोग घरों से निकलकर बाहर भाग निकले। यहीं नहीं माया टीला पर बसे कई मकानों में भी दरारें आ गई हैं। स्थानीय लोगों में डर का माहौल है। प्रशासन ने फिलहाल दो दर्जन से अधिक मकानों को खाली कराया है। लोगों को घरों में न जाने की हिदायत दी है।
विज्ञापन

6 of 7
गमगीन महिलाएं - फोटो : पीटीआई
डर की वजह से घरों से बाहर निकलकर भागने लोग
प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि यह हादसा रविवार सुबह 11:55 बजे हुआ था। स्थानीय निवासी शशि ने बताया है कि हादसे के वक्त वह अपने घर पर खाना बना रहीं थीं। इस दौरान तेज धमाके की आवाज सुनाई दी। आसमान में करीब 10 मिनट तक धूल के गुबार उठने लगे। लोग डर की वजह से घरों से बाहर निकलकर भागने लगे। आस-पास के इलाके में चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
गमगीन परिजन - फोटो : पीटीआई
चेतावनी देकर हटा रही पुलिस
वहीं ललिता ने बताया कि उनका मकान इसी टीले पर बना था। हादसे में उनके मकान का एक हिस्सा भी ढह गया है। घटना के दौरान मकान में उनका भतीजा प्रमोद और प्रमोद की पत्नी मौजूद थी। दोनों बाल-बाल बच गए। मामूली चोटें आई हैं। इधर, घटना होने के बाद पुलिस व जिला प्रशासन ने टीले पर बने दर्जनों मकानों को खाली कराया है। लोगों से चेतावनी देकर कहा गया है कि टीले की मिट्टी कभी भी ढह सकती है, इसलिए यहां रहना सुरक्षित नहीं है। फिलहाल के लिए स्थानीय लोग अपनी-अपनी व्यवस्था कर लें।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें