फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वस्थ हुए भगवान जगन्नाथ: रथ में विराजमान महाप्रभु ने स्वर्ण वेश में भक्तों को दिए दर्शन, उमड़ पड़ा जनसैलाब

Tue, 20 Jun 2023 04:28 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, मथुरा

सार


 
विज्ञापन
1 of 5
Mathura: गर्भग्रह में विराजमान भगवान - फोटो : अमर उजाला
तीर्थनगरी मथुरा के श्रीधाम वृंदावन स्थित सप्त देवालयों में से एक ठाकुर श्रीराधा दामोदर मंदिर में मंगलवार को रथयात्रा महोत्सव बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया। इसमें ठाकुर राधा दामोदर लाल के समक्ष आम से निर्मित बंगला सजाया गया। ठाकुर राधा दामोदर लाल ने अपने भक्तों को स्वर्ण वेश धारण करके दर्शन दिया। 

बड़े गोसाईं महाराज ने सोहनी सेवा की

महोत्सव के दौरान सर्वप्रथम भगवान जगन्नाथ का भव्य अभिषेक किया गया। इसके बाद भगवान को गर्भग्रह से बाहर निकालकर रथ में विराजमान किया गया। मंदिर के सेवायत दामोदर चंद्र गोस्वामी भगवान को लेकर रथ तक पहुंचे। वहीं मंदिर के बड़े गोसाईं महाराज आचार्य कनिका प्रसाद गोस्वामी महाराज ने सोहनी सेवा की। इस दृश्य को देखकर मंदिर परिसर में मौजूद सैकड़ों भक्त भावविभोर हो उठे।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
रथ में विराजमान महाप्रभु ने स्वर्ण वेश में भक्तों को दिए दर्शन - फोटो : अमर उजाला

15 दिन तक अस्वस्थ रहते हैं भगवान

बड़े गोसाईं महाराज ने बताया कि आज मंगलवार का दिन बड़ा ही पवित्र दिन है। 15 दिन के बाद भगवान जगन्नाथ अपने भक्तों को दर्शन दे रहे हैं। मान्यता है कि भगवान जगन्नाथ अत्यधिक स्नान के कारण बीमार हो जाते हैं। वह 15 दिन तक अस्वस्थ रहते हैं। इन दिनों में भक्तों को भगवान के दर्शन नहीं हो पाते। ठीक होने के बाद भव्य रथयात्रा का आयोजन किया जाता है। इसमें भगवान रथ में विराजमान होकर अपने भक्तों को दर्शन देते हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
Mathura: भगवान जगन्नाथ शोभायात्रा से पूर्व नृत्य प्रस्तुत करती कलाकार। - फोटो : अमर उजाला

उमड़ पड़ा भक्तों का सैलाब

मंदिर के सेवायत दामोदर चंद्र गोस्वामी ने बताया कि मंदिर के बड़े गोसाईं महाराज की अध्यक्षता में बड़े ही भाव के साथ भगवान को रथ में विराजमान कर मंदिर की सात परिक्रमा की गई। इस दौरान भगवान के रथ को खींचने के लिए भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। मान्यता है कि भगवान के रथ को खींचने से भक्तों को सभी पापों से मुक्ति मिलती है। 

4 of 5
Mathura: रथयात्रा में शामिल संत और श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला

भजन संध्या का किया जाएगा आयोजन 

उन्होंने बताया कि मंदिर परिसर में ठाकुर राधा दामोदर लाल ने स्वर्ण वेश धारण कर अपने भक्तों को दर्शन दिए। साथ ही ठाकुर राधा दामोदर लाल के समक्ष आम से निर्मित भव्य बंगला सजाया गया। मंदिर परिसर में साधु संत वैष्णव सेवा की गई। मंगलवार को ही संध्याकालीन बेला में भव्य भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Mathura: भगवान के रथ को खींचते श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला

भगवान की रथयात्रा में यह लोग रहे शामिल

इस मौके पर मंदिर परिसर में जगतगुरु अनिरुद्ध आचार्य महाराज, महामंडलेश्वर डॉक्टर सत्यानंद सरस्वती, अधिकारी गुरु महाराज, प्रसिद्ध भागवत प्रवक्ता मृदुल कांत शास्त्री, वरिष्ठ अधिवक्ता भगवान शर्मा, अधिवक्ता अजय शर्मा, ब्राह्मण महासभा के सुरेश शर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे। साथ ही विधायक श्रीकांत शर्मा, पूर्व विधायक प्रदीप माथुर, श्रीकृष्ण जन्मभूमि न्यास के अध्यक्ष एडवोकेट महेंद्र प्रताप सिंह सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें