दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया
- फोटो : अमर उजाला
देर शाम शुरू हुए कार्यक्रम में मंच पर देवेन्द्र पाल, रामेश्वर दयाल, भारती शर्मा, मुरली, सरिता आदि कलाकारों ने ग्रुप में गीत- रोज जलैवी मांगो करती, गुलाबो खाइले लडुआ की प्रस्तुति दी। संगीता भारती ने बरसाने धाम में अइयौ श्याम होली गीत गाकर दर्शकों का मन मोह लिया। मानसी राजपूत ने अपने ग्रुप के साथ होली नृत्य प्रस्तुत किया।