फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा बवाल की तस्वीरें: खून से सने लोग, चारों तरफ चीख-पुकार, वर्चस्व की जंग में 30 मिनट तक चलती रहीं गोलियां

Fri, 29 May 2026 07:58 AM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

मथुरा के महोली गांव में परिक्रमा मार्ग पर भंडारा लगाने को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया, जिसमें जमकर पथराव और फायरिंग हुई। करीब आधे घंटे तक चली गोलीबारी में चार लोगों को गोली लगी जबकि कई घायल हुए, पुलिस ने गांव में सर्च ऑपरेशन चलाकर अवैध हथियार बरामद किए।
विज्ञापन
1 of 7
मथुरा बवाल की तस्वीरें - फोटो : अमर उजाला
मथुरा के महोली गांव में परिक्रमा मार्ग पर श्रद्धालुओं के लिए भंडारा करने के लिए दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों ओर से जमकर ईंट-पत्थर चले और अवैध हथियारों से फायरिंग की गई। गोलियों की आवाज से श्रद्धालुओं और ग्रामीणों में दहशत फैल गई। घटना में दोनों पक्षों के चार लोगों के गोली लगी है जबकि चार चोटिल हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल भेजा है। छह लोगों को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है। वहीं पुलिस छह लोगों को घायल बता रही है।

महोली के पार्षद राजवीर उर्फ गुड्डी और चंद्रपाल के बीच करीब छह महीने पहले किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। उस समय ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर मामला शांत करा दिया लेकिन पुरानी रंजिश खत्म नहीं हुई। बुधवार को दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई, जिसके बाद ईंट-पत्थर चलने लगे। करीब आधे घंटे तक चले बवाल में पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत कर दिया।
विज्ञापन

2 of 7
मथुरा बवाल की तस्वीरें - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बृहस्पतिवार को चंद्रपाल पक्ष ने अधिकमास में परिक्रमा मार्ग पर श्रद्धालुओं के लिए प्याऊ और सेवा शिविर लगाया था। इसी दौरान पार्षद के लोग भी वहां फल और अन्य सामग्री वितरण करने पहुंच गए। करीब 11 बजे दोनों पक्षों में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई और देखते ही देखते ही विवाद शुरू हो गया।


 
विज्ञापन

3 of 7
मथुरा बवाल की तस्वीरें - फोटो : अमर उजाला
मामला इतना बढ़ गया कि दोनों ओर से फायरिंग शुरू हो गई। आरोप है चंद्रपाल पक्ष के लोग परिक्रमा मार्ग पर खड़े होकर गोलियां बरसाते रहे। वहीं आरोप है पार्षद पक्ष की ओर से गोलियां चलती रहीं। दोनों पक्षों की ओर से करीब 25 से 30 मिनट तक गाेलियां चलती रहीं।
 

4 of 7
मथुरा बवाल की तस्वीरें - फोटो : अमर उजाला
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में लोग खुलेआम हथियार लहराते और फायरिंग करते दिखाई दे रहे हैं। घटना के बाद गांव में दहशत फैल गई और श्रद्धालु व ग्रामीण जान बचाकर इधर-उधर भाग निकले। चंद्रपाल पक्ष के रवि के पैर में और संजू के सीने में गोली लगी है जबकि राजू और मलखान सिंह चोटिल हुए हैं।
विज्ञापन

5 of 7
मथुरा बवाल की तस्वीरें - फोटो : अमर उजाला
वहीं पार्षद पक्ष के हरिओम के सिर में और सावित्री के हाथ में गोली लगी है, जबकि पार्षद का बेटा रिंकू और भाई केदार चोटिल हो गया है। सूचना मिलने पर कई थानों का पुलिस फोर्स पहुंचा और स्थिति को नियंत्रित किया। साथ ही घायलों को जिला अस्पताल भेजा।
विज्ञापन

6 of 7
मथुरा बवाल: एसएसपी मौके पर पहुंचे - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
एसएसपी श्लोक कुमार भी घटनास्थल पर पहुंच गए। उन्होंने कहा कि वायरल वीडियो और सीसीटीवी कैमरों की मदद से फायरिंग करने वालों की पहचान की जा रही है। करीब छह लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस की ओर से दोनों पक्षों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
मथुरा बवाल की तस्वीरें - फोटो : अमर उजाला
घरों से बरामद किए अवैध हथियार
घटना के बाद पुलिसकर्मियों ने गांव में सर्च ऑपरेशन चलाया गया। इस दौरान दोनों पक्षों के घरों से करीब छह से अधिक अवैध हथियार बरामद किए हैं। एसएसपी ने बताया कि गांव में शांति व्यवस्था कायम करने के लिए अतिरिक्त फोर्स तैनात किया गया है। उपद्रवियों को चिह्नित कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें