गोवर्धन में गिरिराज पूजा
- फोटो : अमर उजाला
दिवाली के दूसरे दिन सूर्य ग्रहण के बाद बुधवार को गोवर्धन में गिरिराज पूजा के लिए श्रद्धालुओं का जन-सैलाब उमड़ पड़ा। 22 देशों से विदेशी भक्त गिरिराज पूजा में शामिल हुए। गौड़ीय मठ मंदिर से विदेशी भक्तों की टोली सिर पर दूध, दही, शहद, गंगाजल, प्रसाद की टोकरी लेकर निकली तो गिरिराज नगरी आस्था और भक्ति से सराबोर हो गई। विदेशी भक्तों ने राजा वाले मंदिर स्थित गिरिराज जी की शिला पर दूध, दही, शहद, बूरा, गंगाजल आदि से अभिषेक किया। नीरज शर्मा ने पूजा कराई। इस दौरान भक्तों का उल्लास चरम पर था।