फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: मथुरा में बाढ़ से बिगड़े हालात...सड़कों पर बह रहा यमुना का पानी, कई कॉलोनियां जलमग्न; डरा रहीं ये तस्वीरें

Mon, 01 Sep 2025 01:13 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

यमुना का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर बढ़ने के कारण जिले में बाढ़ के हालात बन गए हैं। कई कॉलोनियां जलमग्न हो गई हैं और कई गांव टापू में बदल गए हैं।
विज्ञापन
1 of 8
मथुरा में बाढ़ जैसे हालात की तस्वीरें - फोटो : संवाद
यमुना का जलस्तर खतरे के निशान से लगातार ऊपर बढ़ने पर जिले में बाढ़ के हालात बन गए हैं। कई कॉलोनियां जलमग्न हो गई हैं और कई गांव टापू बन गए हैं। ग्रामीण अपने गांव की सुरक्षा के लिए बोरियों में मिट्टी भरकर गांव के चारों ओर लगा रहे हैं, ताकि गांव में पानी न घुसे, लेकिन पानी का बहाव इतना तेज है कि ग्रामीणों की कोई भी जुगाड़ काम नहीं कर रही है। रविवार को तड़के चार बजे से चार घंटे हुई तेज बारिश ने और खतरा बढ़ा दिया है। इससे लोगों को धड़कनें बढ़ने लगी हैं।

जमुनापार के गांव हंसगंज के लोग बीते दो दिन से बोरियों में मिट्टी भरकर गांव के चारों ओर लगाने का काम कर रहे हैं। पानी का बहाव तेज होने से ग्रामीणों का यह प्रयास विफल साबित हो रहा है। इससे लोग दहशत में आ गए हैं। लोगों का कहना है कि इस कार्य के लिए गांव के लोगों ने अपनी-अपनी जिम्मेदारी बांट ली है। कोई रात में पानी की निगरानी कर रहा है तो कोई बोरियों में मिट्टी भरकर गांव के किनारे बांध लगा रहा है। हालांकि गांव के कुछ हिस्से में लोगों के मकान तक यमुना का पानी पहुंच गया है।
 
विज्ञापन

2 of 8
कॉलोनी में भरा पानी - फोटो : संवाद
इधर, जयसिंहपुरा, यमुना खादर समेत कई क्षेत्रों में तीन-तीन फीट पानी भर गया है। ऐसे में लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इधर, रविवार शाम को प्रयाग घाट का यमुना जलस्तर खतरे के निशान 166.14 मीटर से बढ़कर 166.21 मीटर दर्ज किया गया है, जो बीते 24 घंटे में सात सेंटीमीटर अधिक है। बीते सप्ताह से इसी तरह धीरे-धीरे लगातार यमुना का जलस्तर बढ़ रहा है। इससे लोगों की भी धड़कनें बढ़ रहीं हैं। सिंचाई विभाग अपर खंड के एक्सईएन नवीन कुमार ने बताया कि रविवार शाम को हथिनीकुंड से 65854 क्यूसेक और ओखला से 53801 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है, जबकि गोकुल बैराज से एक लाख से अधिक क्यूसेक पानी डिस्चार्ज किया जा रहा है।

 
विज्ञापन

3 of 8
कॉलोनी में भरा पानी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आफत की बारिश, कॉलानियों में भरा पानी
मथुरा में रविवार सुबह चार बजे से तीन घंटे तक हुई जोरदार बारिश से शहर में जगह-जगह भयंकर जलभराव हो गया। अंडरपासों और विभिन्न मार्गों पर जलभराव होने से आवागमन ठप हो गया। कई कॉलोनियों में पेड़ उखड़ गए। सौंख अड्डा रोड पर जलभराव होने से एक घंटे तक जाम लगा रहा। मार्ग पर दो-दो फीट तक पानी भर गया। ऐसे में राहगीरों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। मौसम विभाग ने सोमवार को भी बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है।
 

4 of 8
मथुरा बारिश में हाईवे पर गुजरते वाहन। - फोटो : mathura
सुबह चार बजे से शुरू हुई बारिश तीन घंटे तक होती रही। इससे नए बस स्टैंड अंडरपास, भूतेश्वर अंडरपास, महोली रोड, कृष्णानगर, सौंख अड्डा रोड, छत्ता बाजार और चंदनवन समेत कई कॉलोनियों में भयंकर जलभराव हो गया। जोरदार बारिश के साथ-साथ तेज हवा से डैंपियर नगर स्थित गोल चक्कर पर पेड़ उखड़ गया और धौलीप्याऊ के निकट मोतीकुंज में भी तेज हवा से पेड़ टूट गया। सौंख अड्डा रोड पर दो-दो फीट पानी भर गया। इससे भरतपुर गेट से पेट्रोल पंप तक दिनभर जाम की स्थिति बनी रही।
 
विज्ञापन

5 of 8
मथुरा। कृष्णानगर में बारिश के दौरान लगे जाम में फंसे वाहन। - फोटो : mathura
राहगीर घंटों तक जाम में फंसे रहे। हालांकि अंडरपासों पर नगर निगम की टीम ने अतिरिक्त पंप सेट लगाकर जलनिकासी की। इधर, तीन घंटे तक हुई जोरदार बारिश के बाद दिनभर बादल छाए रहे। साथ ही हल्की बूंदाबांदी भी होती रही। मौसम विभाग की वेबसाइट के अनुसार, सोमवार को भी जोरदार बारिश का पूर्वानुमान है। साथ ही तेज हवाएं भी चलेंगी।
विज्ञापन

6 of 8
मथुरा में बारिश के बाद गिरा पोल - फोटो : संवाद
बारिश से 10 घंटे तक रही विद्युत आपूर्ति बाधित
बारिश के कारण रविवार की रात से शुरू हुई बिजली की आंख मिचौली दोपहर एक बजे तक चलती रही। करीब 10 घंटे तक लोगों को बिना बिजली के रहना पड़ा। लंबे समय तक बिजली न होने से लोगों के इनवर्टर की बैटरी भी जवाब दे गईं। बिजली के अभाव में पेयजल समस्या के साथ लोग मोबाइल चार्ज करने के लिए भी परेशान रहे।


 
विज्ञापन

7 of 8
मथुरा। बारिश में हुए जलभराव में से निकलता किशोर। - फोटो : mathura
बारिश के कारण शहर में कई स्थानों पर फाल्ट हो गए। इन फाल्टों को ठीक करने के लिए विद्युत निगम की टीम बारिश बंद होने का इंतजार करती रही, लेकिन दोपहर तक बारिश होने के कारण विद्युत फाल्ट सही नहीं हो सके। बारिश बंद होने के बाद ही विद्युत निगम की टीम ने फाल्ट ठीक किए, तब जाकर लोगों के घरों में बिजली आई। इसके साथ ही अधिकारियों ने सुरक्षा की दृष्टि से भी शहर के विभिन्न हिस्सों की विद्युत सप्लाई बंद कर दी।
विज्ञापन

8 of 8
मथुरा। बारिश के कारण परिक्रमा मार्ग में भरा पानी।  - फोटो : mathura
शहर के कृष्णा नगर, विकास बाजार, होलीगेट, छत्ता बाजार, स्वामी घाट, विश्राम घाट, आर्य समाज रोड, कृष्णापुरी, महोली रोड, डेंपियर नगर, सिविल लाइन क्षेत्र, मोतीकुंज, नंदनवन, नवादा, बालाजीपुरम, औरंगाबाद, टाउनशिप, बाद समेत अन्य स्थानों की विद्युत सप्लाई दोपहर एक बजे तक बंद रही। मुख्य अभियंता विद्युत वितरण निगम राजीव कुमार गर्ग ने बताया कि बारिश के कारण कई स्थानों पर फाल्ट हो गए थे, जिन्हें ठीक कराया गया। बिजली के कारण कहीं पर कोई अनहोनी न हो, इसलिए कुछ स्थानों पर सप्लाई बंद की गई थी। हालांकि बारिश कम होने के बाद सप्लाई चालू कर दी गई।
,
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें