फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 किलो सोने की चोरी: ज्वैलरी शोरूम से 13 करोड़ के आभूषण, 15 लाख की नकदी ले गए; सात घंटे दुकान में रहा चोर

Mon, 14 Sep 2026 10:40 PM IST
Akash Dubey संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा/कोसीकलां

सार

रविवार रात चोर छत के रास्ते शोरूम में घुसकर 10 किलो सोना और 15 लाख रुपये नकदी ले गए। सोमवार को व्यापारियों ने बाजार बंद किया। पुलिस की चार टीमें जांच में जुटी हैं।
विज्ञापन
1 of 5
कैमरे में कैद चोर - फोटो : अमर उजाला
कोसीकलां में ज्वैलरी शोरूम में रविवार रात चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया। चोर छत के रास्ते शोरूम में दाखिल हुए और करीब 10 किलो सोने के आभूषण तथा 15 लाख रुपये की नकदी चोरी कर ले गए। दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों का डीवीआर भी चोर उखाड़कर अपने साथ ले गए। सोमवार सुबह जानकारी होने पर व्यापारियों में आक्रोश फैल गया और बाजार बंद कर दिया। पुलिस की चार टीमें घटना के खुलासे में जुटी हैं।
विज्ञापन

2 of 5
10 किलो सोने के आभूषण चोरी - फोटो : अमर उजाला
बल्देवगंज निवासी वरुन अग्रवाल का सराफा बाजार में ज्वैलरी का शोरूम है। पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि रविवार शाम को रोज की तरह शोरूम बंद करके गए थे। सोमवार सुबह शोरूम पहुंचे तो अंदर का नजारा देख उनके होश उड़ गए। अंदर के गेट का ताला टूटा मिला। संदेह होने पर उन्होंने स्ट्रांग रूम चेक किया तो उसमें से करीब 10 किलो सोने के आभूषण (कीमत करीब 13 करोड़ रुपये) व 15 लाख रुपये गायब मिले। सूचना पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई। डॉग स्क्वायड टीम को भी बुलाया गया।
विज्ञापन

3 of 5
10 किलो सोने के आभूषण चोरी - फोटो : अमर उजाला
जांच टीमों ने दुकान की छत, गैस कटर से काटे गए ऑफिस के गेट, स्ट्रांग रूम और आसपास के स्थानों से साक्ष्य जुटाए। इधर, चोरी की खबर फैलते ही सराफा बाजार में बड़ी संख्या में व्यापारी व लोग जुट गए। लोगों का आरोप था कि घटनास्थल से 100 मीटर की दूरी पर पुलिस पिकेट तैनात रहती है। इसके बावजूद चोर घटना को अंजाम दे गए। 

4 of 5
10 किलो सोने के आभूषण चोरी - फोटो : अमर उजाला
व्यापारियों ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए बाजार बंद कर दिया। व्यापारियों के विरोध के बाद एसएसपी श्लोक कुमार सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने व्यापारियों शांत किया और चोरों को पकड़ने का आश्वासन दिया। एसएसपी ने बताया कि चोरों की तलाश में चार टीमें जुटीं है। सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
10 किलो सोने के आभूषण चोरी - फोटो : अमर उजाला
सात घंटे दुकान में रहा चोर
पुलिस की प्रारंभिक जांच में रविवार रात 10 बजे छत के रास्ते से चोर शोरूम तक पहुंचा। इसके बाद शोरूम के अंदर वाले दरवाजे का मिनी गैस कटर से ताला तोड़ा और शोरूम में दाखिल हुआ। दुकान के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज में एक चोर सुबह पांच बजे गेट से निकलता हुआ दिखाई दे रहा है। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि सात घंटे तक एक ही चोर ने दुकान में रहकर वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें