मैनपुरी में जिस युवक की गला काटकर हत्या की गई, उसकी लाश के पास से पुलिस को पूजा का सामान मिला। ये सामान देखकर पुलिस भी हैरान रह गई। परिजनों ने एक तांत्रिक पर युवक की हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस आरोपी तांत्रिक की तलाश में जुटी हुई है।
मैनपुरी के बेवर थाना क्षेत्र के कमलपुर गांव में नहर पटरी के पास बुधवार दोपहर को एक युवक का शव मिला। युवक के गले पर कटे का निशान था। मृतक के परिजन ने इलाके के ही जुड़ैला गांव के एक तांत्रिक और उसके साथियों पर नरबलि के लिए हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस को घटनास्थल पर शराब व पानी की बोतल के साथ पूजा का सामान मिला है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर तांत्रिक की तलाश शुरू कर दी है।
परम गांव के किसान भारत सिंह के परिवार में पांच बेटों में सबसे छोटा 32 वर्षीय अमित कुमार उर्फ हीरालाल मंगलवार को अपने गांव के मनोज यादव और उनकी बेटी के साथ उनकी भैंस को बिकवाने के लिए भोगांव के रुई पशु मेले में गया था। मनोज की भैंस 70 हजार रुपये में बिकी। अमित कुमार के भाई ध्रुव ने बताया कि मनोज रुपये मिलने के बाद अपनी बेटी के साथ गांव वापस आ गया। भाई अमित देर रात तक नहीं लौटा।
परिजनों को किसी ने पास के ही गांव जुड़ैला में उसके होने की खबर दी। रात 8.30 बजे जुडै़ला के मुन्नालाल, जो कि तांत्रिक है, उसके पास फोन किया तो उसने बताया कि अमित उसके पास है। इसके बाद वह घर नहीं लौटा। बुधवार दोपहर कमालपुर गांव में नहर की पटरी पर भाई अमित का शव मिला। गले पर कट का निशान था। पास ही उसका मोबाइल फोन मिला। इसके अलावा शराब की बोतल, पूजा की सामग्री आदि भी मिली। आरोप है कि मुन्नालाल और उसके साथियों ने तांत्रिक विद्या के लिए भाई की नरबलि के लिए हत्या की है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 6
जांच करती पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
क्या पार्टी कराने के बाद की हत्या या हत्या के बाद पी शराब
पुलिस का कहना है कि घटनास्थल पर शराब की बोतल, पानी की बोतल, कई गिलास मिले हैं। मुन्नालाल की तलाश की जा रही है। वह अभी अपने घर से फरार है। उसके पकड़े जाने के बाद ही यह पता लगेगा कि क्या अमित को शराब पिलाने के बाद उसकी हत्या की गई या फिर हत्या करने के बाद आरोपियों ने शव के पास ही शराब पी। हालांकि इसमें आशंका यह भी है कि हो सकता है कि अमित सहित सभी मौजूद लोगों ने पार्टी की और इस दौरान किसी बात पर कहासुनी होने पर हत्या की गई।
विज्ञापन
3 of 6
मौके पर जुटी भीड़
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
तांत्रिक के पकड़े जाने पर ही खुलेगा हत्या का राज
अमित कुमार की हत्या के मामले में पुलिस का कहना है कि आरोपी तांत्रिक मुन्नालाल की तलाश की जा रही है। वह फरार है। उसके पकड़े जाने पर ही पता लगेगा कि क्या अमित को शराब पिलाने के बाद उसकी हत्या की गई या फिर हत्या करने के बाद आरोपियों ने शव के पास ही शराब पी। हालांकि आशंका यह भी है कि अमित सहित सभी मौजूद लोगों ने पार्टी की और किसी बात पर कहासुनी होने पर हत्या की गई। पुलिस ने अमित का मोबाइल जब्त कर लिया है। सीडीआर निकलवाई जा रही है ताकि पता किया जा सके कि उसकी किस-किससे बात हुई थी। साथ ही पुलिस टॉवर लोकेशन भी ले रही है, जिससे की यह पता किया जा सके कि अमित के साथ और किस-किसके मोबाइल नंबर उक्त घटनास्थल पर थे।
4 of 6
मौके पर लोगों की भीड़
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पांच भाईयों में दो जुड़वा
मृतक अमित कुमार सहित परिवार में चार अन्य भाई भी हैं। सबसे बड़ा कौशल किशोर, उसके बाद विपिन मुरारी, तीसरे नंबर का ध्रुव और चौथे नंबर का सुमित व पांचवें नंबर का अमित जुड़वा थे। यह सभी भाई पिता के साथ खेती करते हैं।
विज्ञापन
5 of 6
जांच करती पुलिस टीम
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मोबाइल कब्जे में लिया, सीडीआर निकलवाई जाएगी
अमित का मोबाइल पुलिस ने सीज कर दिया है। उसके नंबर की सीडीआर निकलवाई जा रही है, ताकि पता किया जा सके कि उसकी किस-किससे बात हुई थी। साथ ही पुलिस टॉवर लोकेशन भी ले रही है, जिससे की यह पता किया जा सके कि अमित के साथ और किस-किसके मोबाइल नंबर उक्त घटनास्थल पर थे।
परिवार में मचा कोहराम, गांव वाले हैरान
अमित कुमार के घर के में उसका शव मिलने की सूचना पर कोहराम मच गया। गांव में मातम पसर गया। गांव के लोग उसके घर पहुंचे। इधर, गांव के पुरुष घटनास्थल पर पहुंचे। हर कोई इस घटना को लेकर हैरान है। इधर, पुलिस जुड़ैला गांव में भी तहकीकात कर रही है। प्रभारी सीओ भोगांव सर्किल संतोष कुमार सिंह का कहना है कि मृतक के भाई से प्राप्त तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश की जा रही है। शव पोस्टमार्टम के बाद परिजन को सौंपा जाएगा।