फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैनपुरी सड़क हादसा: एक साथ जली तीन चिताएं...मासूमों के अंतिम संस्कार में कांपे हाथ; दृश्य देख फट पड़ा कलेजा

Sat, 02 Aug 2025 08:42 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

मैनपुरी में भीषण सड़क हादसे में पांच लोगों की माैत हो गई। इनमें दो बच्चे भी शामिल थे। पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचे तो कोहराम मच गया। एक साथ तीन चिताएं जलीं तो वहीं मासूमों के अंतिम संस्कार के दाैरान हर किसी की आंख नम हो गईं।
विज्ञापन
1 of 6
मैनपुरी हादसा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी के जीटी रोड पर हुए सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत के बाद शुक्रवार को देर रात दीपक, पत्नी पूजा और बेटी के शव पैतृक गांव हरीपुर कैथोली किशनी पहुंचे। शनिवार की सुबह पर्यटन मंत्री व अन्य भाजपा नेताओं ने गांव पहुंच कर मृतकों को श्रद्धांजलि दी। सुबह तीनों शव फर्रुखाबाद घटियां घाट पहुंचे। वहां सभी पांच मृतकों का गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया।

 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
मैनपुरी हादसा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कस्बा बेवर में शुक्रवार को हुए सड़क हादसे में किशनी के गांव हरीपुर कैथोली के रहने वाले दीपक पत्नी पूजा, पुत्री आशी, बहन सुजाता और भांजी आर्या की दर्दनाक मौत के बाद पैतृक गांव में सन्नाटा छाया रहा। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद दीपक, पूजा और आशी के शव गांव पहुंचे तो परिजन में चीख पुकार मच गई। सुजाता और आर्या के शव को परिजन छिबरामऊ कन्नौज स्थित घर ले गए। रात को शव गांव पहुंचने के बाद सांत्वना देने वाले लोग भी पहुंचने लगे।

 
विज्ञापन

3 of 6
मैनपुरी हादसा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
दर्दनाक घटना को लेकर जहां प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शोक संवेदना व्यक्त कर चुके हैं। वहीं शनिवार की सुबह पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह गांव पहुंच कर मृतकों को श्रद्धांजलि दी। परिवार के लोगों को ढांढस बंधाते हुए हर संभव सहयोग का भरोसा दिया। सांत्वना देने वालों में भाजपा जिलाध्यक्ष ममता राजपूत, शेखर चौहान, प्रदीप तिवारी , आलोक अग्निहोत्री, विशाल बाल्मीकि, विनय प्रताप, सपा से किशनी विधायक बृजेश कठेरिया दूसरे दिन भी गांव में मौजूद रहे। 

 

4 of 6
मैनपुरी हादसा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इसके बाद परिजन तीनों शवों को लेकर फर्रुखाबाद चले गए। वहां घटिया घाट पर दीपक, पूजा और सुजाता की चिताएं जलीं। वहीं आशी और आर्या का भी गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम संस्कार में शामिल सभी लोगों की आंखें नम नजर आईं।

 
विज्ञापन

5 of 6
मैनपुरी हादसा - फोटो : अमर उजाला
मासूमों को गंगा में प्रवाह करते कांपे हाथ
मैनपुरी सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत के बाद पांचाल घाट पर अंतिम विदाई के दौरान पत्थर दिल भी दहल उठे। दो मासूमों को गंगा में प्रवाह करने वालों के हाथ कांप गए। ननद व भाभी समेत तीन की मुखाग्नि पर हर आंख रो पड़ी। एक साथ पांचों के अंतिम संस्कार में तीन जिलों से लोग पहुंचे। शुक्रवार को मैनपुरी में हुए सड़क हादसे में शहर के लोको रोड मसेनी निवासी प्रशांत भदौरिया की पत्नी सुजाता (45), उनकी बेटी आर्या (04), मैनपुरी जिले के किशनी थाने के गांव हरीपुर निवासी साले दीपक (36), उनकी पत्नी पूजा (34) व बेटी आशी (09) की मौत हो गई थी। मैनपुरी पोस्टमार्टम के बाद शवों को हरीपुर (हिंदूपुर) ले जाया गया। वहां से पांचों की शव यात्रा शनिवार दोपहर पांचाल घाट के लिए रवाना हुई। पांचाल घाट पर अंतिम विदाई में मैनपुरी, कन्नौज और फर्रुखाबाद के बड़ी संख्या में लोग पहुंचे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मैनपुरी में भीषण हादसा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आशी और आर्या को परिवार के कुछ लोग गंगा में प्रवाह करने के लिए नाव में चढ़े, मगर हिम्मत छूट गई। फिर अन्य लोगों को सवार किया गया। प्रवाह करते समय उनके भी हाथ कांप गए। प्रशांत ने पत्नी सुजाता और भाई राकेश ने मृतक दीपक और भाभी पूजा को मुखाग्नि दी। प्रशांत के साढ़ू विकास भदौरिया ने बताया कि छह साल पहले ही सुजाता से शादी हुई थी। दोनों की एक बेटी थी। जिस कार से हादसा हुआ वह कुछ महीने पहले प्रशांत ने ली थी। मृतक दीपक के रिश्तेदार अंकुर प्रताप सिंह ने बताया कि हिंदूपुर निवासी दीपक की छिबरामऊ में आढ़त हैं। वह वहीं रहते हैं। उनके पिता राज्य सेतु निगम में हैं।

ये भी पढ़ें-UP: मैनपुरी सड़क हादसे में दिखीं पांच लाशें...नहीं दिखाई दी छठवीं माैत, कोख में दब गईं चीखें; सदमे में परिजन




 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें