साकार विश्व हरि मंच पर कोट-पैंट में जितने आधुनिक नजर आते हैं, उतना ही आधुनिक उनका रहन-सहन भी है। बिछवां स्थित आश्रम की ऊंचीं दीवारों के पीछे जब कैमरा पहुंचा तो यहां एक आलीशान महल नजर आया। इस पर दोनों तरफ साकार विश्व हरि की ही तस्वीरें लगी थी। ये भवन आश्रम कम और किसी बड़े शहर के होटल की तरह ज्यादा दिख रहा था।
विज्ञापन
2 of 12
Hathras Stampede
- फोटो : अमर उजाला
जीटी रोड पर खेतों के बीच बड़े क्षेत्रफल में बाबा का आश्रम बना है। आश्रम का नाम मन में एक अलग ही छवि उभरकर आती है। लेकिन बाबा का आश्रम ऐसा बिल्कुल नहीं है। ऊंची-ऊंची दीवारों के पीछे जब ड्रोन कैमरा गया तो यहां एक आलीशान महल नजर आया।
विज्ञापन
3 of 12
आश्रम में बना है साकार विश्व हरि का आलीशान महल
- फोटो : पीटीआई
बहुमंजिला ये महल किसी बड़े होटल की तरफ नजर आ रहा था। इसमें कांच के बड़े-बड़े दरवाजे थे तो वहीं दोनों तरफ बाबा की बड़ी-बड़ी फोटो लगी हैं। बाहर बैठने के लिए अलग से हट भी बनाई गई हैं।
4 of 12
आश्रम में बना है साकार विश्व हरि का आलीशान महल
- फोटो : पीटीआई
ये दृश्य देखकर हर किसी को ये बात समझ आ गई कि मंच पर सूट-बूट में नजर आने वाले साकार विश्व हरि अपनी निजी जिंदगी में भी भौतिक सुख सुविधाओं के शौकीन हैं। इस महल में कूलर, एसी से लेकर जेनरेटर आदि सभी व्यवस्थाएं हैं। आसपास के खेतों में भरे पानी और फसलों को देखकर इस बात का अंदाजा भी लगाना मुश्किल है कि इन दीवारों के पीछे बाबा का इतना आलीशान महल भी होगा।
विज्ञापन
5 of 12
आश्रम में बना है साकार विश्व हरि का आलीशान महल
- फोटो : पीटीआई
अनुयायियों में कम नहीं हो रहा बाबा का विश्वास
सिकंदराराऊ की घटना से जहां पूरा देश दहल गया, वहीं साकार विश्व हरि के अनुयायियों पर इसका कोई फर्क नजर नहीं आ रहा है। बिछवां स्थित आश्रम पर पुलिस के पहरे के बीच भी अनुयायी यहां पहुंच जाते हैं। बृहस्पतिवार को पहुंचीं महिला अनुयायियों ने तो यहां हंगामा खड़ा कर दिया था।
विज्ञापन
6 of 12
आश्रम में बना है साकार विश्व हरि का आलीशान महल
- फोटो : पीटीआई
उनका कहना था कि साकार विश्व हरि की कोई गलती नहीं है। वहीं शुक्रवार को भी महिला अनुयायी आश्रम जाने के लिए परेशान रहीं। पुलिस ने जाने से रोका तो सड़क पर ही आश्रम की तरफ मुंह करके जमीन पर माथा टेकने लगीं। महिला पुलिसकर्मियों ने बमुश्किल उन्हें जमीन से उठाकर वापस भेजा।
विज्ञापन
7 of 12
साकार हरि बाबा के आश्रम पर माथा टेकती महिला अनुयायी
- फोटो : संवाद
आधी रात को आश्रम पर पुलिस का छापा, दो गाड़ियां ले गए साथ
बिछवां स्थित साकार विश्व हरि के आश्रम पर बृहस्पतिवार को आधी रात के बाद पुलिस ने छापा मारा। लखनऊ नंबर के पुलिस वाहनों से पहुंची पुलिस एक घंटे तक आश्रम में रुकी। रात के दो बजे के करीब दो गाड़ियों को लेकर लौट गई। सूत्रों के अनुसार टीम लखनऊ और आगरा एसटीएफ की बताई जा रही है। जबकि जिले के अधिकारी कुछ भी न बताकर चुप्पी साधे हैं।
8 of 12
आश्रम में बना है साकार विश्व हरि का आलीशान महल
- फोटो : पीटीआई
हाथरस कांड के बाद साकार विश्व हरि कस्बा बिछवां स्थित अपने आश्रम पर प्रवास कर रहे हैं। इसको लेकर जिले का प्रशासन कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है। सुरक्षा के नाम पर दिनों दिन आश्रम के आसपास पुलिस की संख्या बढ़ती ही जा रही है। वहीं अनुयायी भी कभी पुलिस तो कभी मीडिया के लोगों से भिड़ रहे हैं।
9 of 12
आश्रम के गेट पर तैनात बाबा के गार्ड
- फोटो : संवाद
आश्रम से चले जाने के लिए भी कह रहे हैं। खुद आश्रम के एक सेवादार ने भी इस बात की पुष्टि की है कि मंगलवार की दोपहर 3 बजे बाबा आश्रम में आए और तभी से बाहर नहीं आए हैं। वहीं पुलिस आश्रम के अंदर बाबा की मौजूदगी से इन्कार कर रही है।
10 of 12
आश्रम में बना है साकार विश्व हरि का आलीशान महल
- फोटो : पीटीआई
इसके बाद भी सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता एपी सिंह कस्बा बिछवां आए और यह बयान दिया कि वह तो मीडिया के बुलाने पर आए हैं। वह साकार हरि से मिलने के लिए नहीं आए हैं। बात करें बाबा के कई बीघा में बने लीला आश्रम की तो अब लखनऊ से भी आश्रम पर नजर रखी जा रही है।
11 of 12
आश्रम में बना है साकार विश्व हरि का आलीशान महल
- फोटो : पीटीआई
बृहस्पतिवार की रात जब सब लोग सो रहे थे। तभी आश्रम के बाहर लखनऊ नंबर के वाहन से सादा वर्दी में कुछ लोग अंदर के अंदर प्रवेश कर गए। करीब एक घंटा बाद दो लग्जरी गाड़ियों को कब्जे में लेकर वहां से चले गए। लग्जरी वाहन साकार हरि के बताए जा रहे हैं। वहीं वाहनों को ले जाने वाले लोग आगरा और लखनऊ एसटीएफ के बताए गए हैं। इसको लेकर अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हैं और न हीं जिले के अधिकारी इस मामले को लेकर कुछ भी बोलने को तैयार हैं।
आश्रम में सिर झुकाकर जय जयकार करते भक्त
- फोटो : संवाद
पुलिस टीम के भानपुरा जाने की भी हैं चर्चाएं
सूत्रों का दावा है कि एसटीएफ की टीम बिछवां स्थित साकार विश्व हरि के आश्रम पर जाने के बाद कुरावली के गांव भानपुरा भी गई थी। दरअसल गांव भानपुरा के निवासी बाबा के सेवादार रामलड़ैते यादव को पुलिस ने हाथरस में गिरफ्तार किया गया था। उसी से पूछताछ के बाद टीम गांव पहुंची थी। हालांकि गांव के लोग कुछ भी बताने से फिलहाल बच रहे हैं।