मृत बच्चे की मां
- फोटो : अमर उजाला
पहले भी कर चुका है ऐसी हरकतें
राजबहादुर की बहन लक्ष्मी ने बताया कि भाई की शादी सात साल पहले नगला गोपी, जसरथपुर, एटा की यमुनावती के साथ हुई थी। यमुना को पहला बेटा अंकुश और दूसरा ललित हुआ। राजबहादुर शराब का आदी है और सनक मिजाज का है। यमुनावती के चरित्र पर शक करता था। कहता था कि ललित उसकी औलाद नहीं है। परिवार के ही एक सदस्य के साथ संबंध होने का आरोप लगाता है। यह पहला मौका नहीं था जब राजबहादुर ने ऐसी हरकत की हो। वह पहले भी अपनी पत्नी यमुनावती पर दरांती और हंसिया से हमला कर चुका है। एक बार पुलिस जब उसे पकड़ने गई थी, तो उसने छत से ईंटें फेंकनी शुरू कर दी थीं।