फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri Byelection Results:शिवपाल के गढ़ जसवंतनगर की जनता ने दिया बहू को भरपूर आशीष, तोड़ दिए सारे रिकॉर्ड

Thu, 08 Dec 2022 02:16 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला डेस्क, नोएडा
विज्ञापन
1 of 6
शिवपाल सिंह यादव के घर पहुंचे अखिलेश यादव व डिंपल यादव। - फोटो : amar ujala
मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव में समाजवादी पार्टी (सपा) की उम्मीदवार डिंपल यादव अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा के रघुराज शाक्य पर रिकॉर्ड जीत हासिल करने की ओर बढ़ रही हैं। इसमें सीट की जसवंतनगर सीट पर सपा को अभूतपूर्व समर्थन मिला है। इससे 'चाचा' शिवपाल सिंह यादव ने एक बार फिर अपना दम साबित किया है।
विज्ञापन

2 of 6
शिवपाल यादव, अखिलेश और डिंपल - फोटो : अमर उजाला
इसके साथ ही शिवपाल सिंह यादव की प्रसपा का सपा में विलय हो गया है। अखिलेश यादव की मौजूदगी में शिवपाल सिंह यादव ने सपा का झंडा पकड़कर औपचारिकता पूरी की।
विज्ञापन

3 of 6
अखिलेश मंच पर शिवपाल के पैर छूते हुए - फोटो : अमर उजाला
मैनपुरी लोकसभा क्षेत्र में पांच विधानसभा सीटें- सदर, कहरल, जसवंतनगर, किशनी और भोगांव आती हैं। जसवंतनगर सीट इटावा जिले में पड़ती है और यहां से विधायक शिवपाल सिंह यादव हैं।

4 of 6
प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव - फोटो : अमर उजाला
मतगणना के बाद यह स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है कि सपा को पांचों विधानसभा सीटों में सबसे ज्यादा वोट जसवंतनगर सीट पर ही मिले हैं। अभी तक हुई मतगणना में डिंपल को कुल 4,45,462 वोट मिल चुके हैं और भाजपा प्रत्याशी रघुराज शाक्य को 2,27,608 वोट मिले हैं। दोनों प्रत्याशियों में अंतर 2,17,854 मतों का है। वहीं सिर्फ जसवंतनगर में दोनों प्रत्याशियों में अंतर एक लाख से ज्यादा है।
विज्ञापन

5 of 6
शिवपाल सिंह यादव और अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला
इसी से सपा में शिवपाल सिंह यादव का महत्व पता चलता है। डिंपल के नामांकन के बाद सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पत्नी समेत अपने चाचा शिवपाल सिंह के आवास पर आशीर्वाद लेने उनके आवास पर गए थे। इसके बाद उनके गिले शिकवे दूर हो गए थे। मुलाकात के बाद शिवपाल सिंह यादव ने घोषणा की थी कि वे जी-जान से सपा को जिताने में लग जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
शिवपाल सिंह ने ये तस्वीर शेयर कर लिखा, हम सबमें हैं नेताजी, लो सब हो गए एक... - फोटो : अमर उजाला
शिवापल ने मतदाताओं को दिया धन्यवाद
शिवपाल ने ट्वीट कर मतदाताओं को धन्यवाद दिया। उन्होंने लिखा कि मैनपुरी संसदीय क्षेत्र के मतदाताओं से मिले आशीर्वाद, स्नेह और अपार जनसमर्थन के लिए हृदय से आभार। जसवंतनगर की सम्मानित जनता द्वारा श्रीमती डंपल यादव जी को दिए गए आशीवार्द के सहृदय धन्यवाद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें