फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: ‘मौत से पहले खुद को मिटाने का खेल’, दरिंदे पति ने दो बार की थी खुदकुशी की कोशिश, ऐसे खत्म हुआ खौफनाक सफर

Thu, 04 Jun 2026 06:17 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा

सार

Mahoba Triple Murder Case: जनपद के तीन साल पुराने नृशंस तिहरे हत्याकांड में दोषी देवेंद्र विश्वकर्मा ने खुदकुशी की दो बार कोशिश की थी। एक बार वारदात के तुरंत बाद रेलवे स्टेशन के पास और दूसरी बार जेल में बंद रहने के दौरान। अदालत ने मामले की गंभीरता को दुर्लभ से दुर्लभतम  मानते हुए दोषी को फांसी की सजा सुनाई है। यह जिले में 15 साल बाद किसी जघन्य अपराध में फांसी की सजा का चौथा मामला है।
विज्ञापन
1 of 9
Mahoba Triple Murder Case - फोटो : amar ujala
महोबा जिले में मोहल्ला समद नगर में 17 जुलाई 2023 सोमवार की रात करीब दस बजे दिल दहला देने वाली घटना हुई। शराब के नशे में पति ने पत्नी व दो बेटियों की पत्थर से कूंचकर हत्या कर दी गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मकान में बाहर से ताला लगाकर फरार हो गया था।

आरोपी के पिता की सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों को शवों को कब्जे में ले लिया था। समदनगर निवासी देवेंद्र विश्वकर्मा कपड़ों की फेरी लगाकर परिवार का भरण-पोषण करता था। वह प्रतिदिन की तरह नशे की हालत में घर पहुंचा और पत्नी से विवाद करने लगा, जिसके बाद में दोनों के बीच मारपीट हो गई।
विज्ञापन

2 of 9
Mahoba Triple Murder Case - फोटो : amar ujala
http://




सिलबट्टे के पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी

इससे गुस्साए पति ने पत्नी राजकुमारी (35) का सिर पत्थर से कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। मां को बचाने दौड़ीं दो पुत्रियों आरुषि (9) व सोनाक्षी (5) की भी सिलबट्टे के पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मकान के बाहर का ताला लगाकर मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन

3 of 9
Mahoba Triple Murder Case - फोटो : amar ujala
दो बार खुदकुशी करने की कर चुका है कोशिश
पत्नी और दो बेटियों की सिल-बट्टे से कूंचकर हत्या करने वाला देवेंद्र दो बार पहले भी जान देने की कोशिश कर चुका है। अब अदालत ने उसे फांसी की सजा सुनाई है। घटना अंजाम देने के बाद आत्मग्लानि में ट्रेन से कटने पहुंचे देवेंद्र को पुलिस ने पकड़ लिया था। इसके बाद अगस्त 2025 में देवेंद्र ने उप कारागार में अंगोछा से फंदा लगाकर जान देने की कोशिश की थी।

4 of 9
Mahoba Triple Murder Case - फोटो : amar ujala
शर्ट पर पेन से अपना नाम लिखा था
समदनगर निवासी देवेंद्र विश्वकर्मा ने 17 जुलाई 2023 की रात पत्नी रामकुमारी, दो बेटियों आयुषी व सोनाक्षी की सिलबट्टे से कूचकर हत्या कर दी थी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी को पछतावा हुआ और वह स्वयं ट्रेन के आगे कूदकर जान देने के लिए महोबा रेलवे स्टेशन के पास पहुंच गया था। मरने के बाद उसकी शिनाख्त हो सके इसके लिए उसने शर्ट पर पेन से अपना नाम लिखा था।
विज्ञापन

5 of 9
Mahoba Triple Murder Case - फोटो : amar ujala
पुलिसकर्मियों ने समय रहते फंदे से नीचे उतार लिया था
इसी दौरान पुलिस वहां पहुंच गई थी और देवेंद्र को गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को जेल भेजा था। अगस्त 2025 में देवेंद्र ने उप कारागार महोबा में अंगोछा से फंदा लगा लिया था। हालांकि जेल पुलिसकर्मियों ने उसे समय रहते फंदे से नीचे उतार लिया था। बुधवार को अदालत ने अभियुक्त देवेंद्र को मृत्युदंड की सजा सुनाई।
विज्ञापन

6 of 9
Mahoba Triple Murder Case - फोटो : amar ujala
तीनों के सिर की तोड़ दी थीं हड्डियां
शराब के नशे में घर पहुंचे देवेंद्र ने 17 जुलाई 2023 की रात पत्नी व दो बेटियों की बेरहमी से हत्या कर दी थी। इस घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई थी। देवेंद्र ने न सिर्फ सिल-बट्टे से तीनों के सिर कूचे थे बल्कि चारपाई के पाये से हमला कर सिर की सभी हड्डियां तोड़ दी थीं। घटना वाले दिन जिसने भी यह माजरा देखा उसके रौंगटे खड़े हो गए थे। पत्नी से मामूली विवाद और नशे में देवेंद्र ने अपने हंसते-खेलते पूरे परिवार को पलभर में खत्म कर दिया था।
विज्ञापन

7 of 9
Mahoba Triple Murder Case - फोटो : amar ujala
मृतका का पिता बोला- फांसी की सजा से मिला इंसाफ
जनपद न्यायालय में तिहरे हत्याकांड के मामले में सजा सुनाई गई। इस दौरान आरोपी व मृतका पक्ष का कोई व्यक्ति मौजूद नहीं रहा। अधिवक्ताओं में इसको लेकर चर्चा होती रही। फोन पर हुई वार्ता में मृतका रामकुमारी के पिता हरिप्रसाद पांचाल ने कहा कि अदालत ने देवेंद्र को फांसी की सजा सुनाई है। इस जघन्य अपराध में यही सजा होनी चाहिए थी। उन्हें इंसाफ मिला है। 12 साल पहले देवेंद्र की शादी रामकुमारी से हुई थी। शुरू में उसका व्यवहार ठीक था लेकिन बाद में वह मारपीट करने लगा था।

8 of 9
Mahoba Triple Murder Case - फोटो : amar ujala
प्रभावी पैरवी से मिली सफलता
पुलिस अधीक्षक शशांक सिंह ने बताया कि ऑपरेशन कॉन्विकशन के तहत प्रभावी पैरवी से बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने इस मामले में तत्परता दिखाते हुए एक माह के अंदर चार्जशीट दाखिल कर दी थी। झांसी में निरुद्ध अभियुक्त देवेंद्र विश्वकर्मा की समय से लगातार न्यायालय में पेशी कराई गई और अन्य साक्ष्यों को न्यायालय में समय से दालिख किया गया। न्यायालय ने देवेंद्र को मृत्युदंड की सजा सुनाई है।
विज्ञापन

9 of 9
Mahoba Triple Murder Case - फोटो : amar ujala
जिले में फांसी की सजा का चौथा मामला
जघन्य अपराध में न्यायालय की ओर से जिले में फांसी की सजा सुनाने का यह चौथा मामला है। इससे पहले तीन दोषियों को फांसी की सजा सुनाई जा चुकी है। जिला शासकीय अधिवक्ता प्रमोद कुमार पालीवाल ने बताया कि 15 साल पहले अलग-अलग मामलों में तीन लोगों को फांसी की सजा सुनाई गई थी। अब तिहरे हत्याकांड में अभियुक्त देवेंद्र विश्वकर्मा को मृत्युदंड की सजा हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें