फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: 'मैं जनता के लिए रोकूंगा भी, घेरूंगा भी, नेतागीरी नहीं...'; मंत्री का काफिला रोकने वाले MLA से सवाल-जवाब

Sat, 31 Jan 2026 12:10 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, महोबा

सार

महोबा में नमामि गंगा योजना के कार्यों को लेकर हुए विवाद के बाद जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह का कहना था कि योजना से जुड़े सभी कार्य 20 दिनों में पूरे करा लिए जाएंगे। मामले को लेकर चरखारी विधायक बृजभूषण राजपूत से अमर उजाला ने बातचीत की। प्रस्तुत हैं खास अंश।
विज्ञापन
1 of 8
काफिला रोकने के बाद जलशक्ति मंत्री से नाराजगी जताते विधायक बृजभूषण राजपूत - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
महोबा में जल जीवन मिशन योजना के तहत खोदी गई सड़कों को दुरुस्त न कराए जाने और गांव में पेयजलापूर्ति प्रभावित होने से नाराज चरखारी विधायक बृजभूषण राजपूत के समर्थकों के साथ मंत्री स्वतंत्र देव सिंह का काफिला रोकने से करीब आधा घंटे के लिए आवागमन थम गया। इस दौरान प्रशासन बेवश नजर आया।

जैसे ही काफिला रुका नोकझोक और पुलिसकार्मियों के तीखे तेवर भी समर्थकों का गुस्सा कम नहीं कर सके। मंत्री स्वतंत्र देव नाराज ग्राम प्रधानों को धक्का देते हुए आगे बढ़े। इस दौरान लोग कहते रहे कि ''नेता गिरी नहीं चलेगी''। स्वतंत्र देव अपनी गाड़ी में बैठ गए। गाड़ी के अंदर भी विधायक और मंत्री के बीच बहस हुई। लोग नारेबाजी करते रहे।

महोबा में नमामि गंगा योजना के कार्यों को लेकर हुए विवाद के बाद जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह का कहना था कि योजना से जुड़े सभी कार्य 20 दिनों में पूरे करा लिए जाएंगे। मामले को लेकर चरखारी विधायक बृजभूषण राजपूत से अमर उजाला ने बातचीत की। प्रस्तुत हैं खास अंश।
विज्ञापन

2 of 8
जलशक्ति मंत्री का काफिला रोकते भाजपा विधायक के समर्थक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विधायक से सवाल व जवाब
सवाल- अपनी सरकार के मंत्री का रास्ता रोकने की क्या जरूरत पड़ी।

जवाब- चरखारी विधायक बृजभूषण राजपूत ने कहा कि हर घर नल योजना प्रधानमंत्री मोदी जी की योजना है। इस योजना को धरातल पर पहुंचाने और कार्य पूर्ण कराने के लिए किसी को भी रोकने या घेराव करने की जरूरत पड़ेगी तो मैं रोकूंगा। जनता की समस्या का समाधान करने के लिए मुझे जनता ने चुना है। पार्टी ने मुझे टिकट जनता की सेवा करने के लिए दिया है और जनता की सेवा करने के लिए यदि किसी को भी रोकना पड़े या धरना देना पड़े तो यह मेरा कर्तव्य है और मैं अपने कर्तव्यों से पीछे नहीं हटूंगा।
विज्ञापन

3 of 8
काफिला रोकने के बाद जलशक्ति मंत्री से नाराजगी जताते विधायक बृजभूषण राजपूत - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सवाल- किस प्रकार की समस्या को लेकर काफिला रोकना पड़ा।
जवाब- नमामि गंगे की योजना छह साल से चल रही है। लगातार पत्राचार किए जा रहे हैं लेकिन यह अभी तक पूर्ण नहीं हुए हैं। गांव में सड़कें खुदी पड़ी है। जो पाइपलाइन डाली गई हैं वह लीकेज हैं। जगह-जगह जलभराव है इन सभी समस्याओं को लेकर आज जलशक्ति मंत्री को अवगत कराया है।

4 of 8
जलशक्ति मंत्री का काफिला रोकते भाजपा विधायक के समर्थक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सवाल- जलशक्ति मंत्री से क्या आश्वासन मिला।
जवाब- जलशक्ति मंत्री ने 20 दिन का समय मांगा है। आश्वासन दिया है कि 20 दिन के अंदर सभी गांव दुरुस्त होने चाहिए और कार्य पूर्ण होने चाहिए।
 
विज्ञापन

5 of 8
जलशक्ति मंत्री का काफिला रोकते भाजपा विधायक के समर्थक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सवाल- मंत्रीजी ने आपसे कहा, गांव में अभी तुरंत चलो, उसका क्या हुआ।
जवाब- हां, कहा तो था। आपकी बात सही है। यह मंत्रीजी से पूछिए। वह अपनी बात पर कितना खरा उतरेंगे। अभी उन्होंने कहा था कि मैं अभी चलता हूं। अभी आपके साथ चलता हूं। गांव का अधिकारियों के साथ निरीक्षण करता है। जो भी कमी पाई जाती है, अभी सस्पेंड करता हूं लेकिन वह नहीं गए।
 
विज्ञापन

6 of 8
जलशक्ति मंत्री का काफिला रोकते भाजपा विधायक के समर्थक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सवाल- 20 दिन का आश्वासन मिला है, काम पूरा न होने पर क्या करेंगे।
जवाब- उन्होंने 20 दिन का समय लिया है। वह काम करते हैं या नहीं करते, उनकी कार्यशैली पर निर्भर करेगा। करेंगे तो अच्छी बात है, नहीं करेंगे तो हम छोड़ेंगे नहीं। यह मोदी जी की योजना है।
 
विज्ञापन

7 of 8
काफिला रोकने के बाद जलशक्ति मंत्री से नाराजगी जताते विधायक बृजभूषण राजपूत - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सवाल- गाड़ी में बैठने के दौरान मंत्री जी से क्या बात हुई।
जवाब- हमने मंत्री जी से यही कहा है कि लोग परेशान हैं। जिले के 50-60 प्रधान आए हुए हैं। इसका मतलब है कि काम अच्छा नहीं हो रहा है। काम सही नहीं हो रहा है। इसे दुरुस्त कराया जाए।

विज्ञापन

8 of 8
जलशक्ति मंत्री का काफिला रोकते भाजपा विधायक के समर्थक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सवाल- मंत्री जी से आश्वासन मिलने के बाद कितना संतुष्ट हैं।
जवाब- मैं संतुष्ट तो तब हूंगा, जब काम पूरा होगा। बातों से संतुष्ट होने वाला विधायक नहीं हूं। मुझे बातों से संतुष्ट नहीं किया जा सकता। काम नहीं होगा तो मैं जनता के साथ किसानों के साथ लखनऊ जाना पड़ेगा तो जाऊंगा। विधानसभा में भी मुद्दा उठा चुका हूं। पत्राचार भी किए हैं। काम पूरा नहीं हुआ तो काफिला रोकना पड़ा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें