फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी के साथ रहने की जिद्द: शादीशुदा है आशिक, पहले भी दोनों कर चुके ऐसा काम, पर अब पत्नी को ये सब न आया रास

Sat, 10 Sep 2022 07:49 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
1 of 5
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
महाराजगंज के निचलौल थाना क्षेत्र के एक गांव में पड़ोस के रहने वाले प्रेमी और प्रेमिका का मामला शनिवार को सामने आने पर हंगामा हो गया। दोनों के बीच कई साल से प्रेम प्रसंग चल रहा है। इसी बीच प्रेमी ने दूसरे जगह शादी भी रचा ली। इसके बाद भी प्रेमिका से उसका चक्कर चलता रहा। प्रेमिका जब तक नाबालिग थी तब तक शांत रही, अब बालिग होते ही प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ी हुई है। उधर, प्रेमी की पत्नी को जब इस बात का भनक लगी तो उसने थाने पहुंचकर इसका विरोध करते हुए हंगामा कर दिया।
विज्ञापन

2 of 5
two girls love story - फोटो : अमर उजाला
जानकारी के मुताबिक, गांव में प्रेमी व प्रेमिका का घर आस पास है। पहले भी प्रेमिका अपने प्रेमी के साथ घर छोड़कर भागी थी, लेकिन युवती के घर वालों ने जब उस समय पुलिस से शिकायत की लेकिन तब लड़की नाबालिग थी। इस पर मामला सुलझ गया था।
विज्ञापन

3 of 5
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
अब लड़की बालिग हो गई है तो वह अपने प्रेमी के साथ रहने की जिद्द में आकर शुक्रवार को प्रेमी के घर चली गई।

4 of 5
woman short, woman crime, love bird - फोटो : फाइल फोटो
प्रेमी की अनुपस्थिति में उसकी पत्नी से कहा कि अब वह बालिग हो गई है और प्रेमी के साथ रहेगी। इस पर वहां हंगामा हो गया। मामलें में युवती के पिता ने पुलिस को तहरीर देकर मामले को सुलझाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
up police demo - फोटो : फाइल फोटो
इंस्पेक्टर रामाज्ञा सिंह ने कहा कि युवक पहले से शादीशुदा है। वह पहली पत्नी के रहते बिना उसकी अनुमति के दूसरी शादी नहीं कर सकता। दोनों पक्षों को समझा बुझाकर घर वापस भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें