मुलायम सिंह यादव। (File)
- फोटो : अमर उजाला
पार्टी को कभी बूढ़ा मत होने देना
वर्ष 2009 की बात है। जवाहर लाल नेहरू पीजी कॉलेज के खेल मैदान में सभा को संबोधित करने के बाद प्रोफेसर शिब्बन लाल सक्सेना की समाधि पर नमन करने के बाद पूर्व मुख्मंत्री मुलायम सिंह यादव ने पूर्व जिलाध्यक्ष राजेश यादव से बातचीत की। थोड़ी ही देर की बातचीत में वह बहुत कुछ कह गए। राजेश यादव ने बताया कि लोक सभा का चुनाव प्रचार में नेता जी आए थे। वह कहे कि पार्टी में नौजवानों को अधिक जोड़ो। सपा नौजवानों की पार्टी है, इसे बूढ़ा मत होने देना, यह कहते हुए मेरी पीठ थपथपाते हुए हेलिकाप्टर में बैठकर रवाना हो गए। उनकी बातों को आत्मसात करते हुए पार्टी को आगे बढ़ाने में लगा हूं।