फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PUBG Killer: दादी की तबीयत... जानवर की बदबू और अवैध संबंध, मां का कत्ल कर सुनाए इतने किस्से कि हर कोई हैरान

Wed, 08 Jun 2022 12:05 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 9
Lucknow Murder - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां पबजी गेम के आदी नाबालिग बेटे ने मां साधना सिंह (40) की गोली मारकर हत्या कर दी। उसके शव के साथ दो दिन व तीन रात तक घर में रहा। वहीं छोटी बहन को धमकी दी कि अगर पुलिस या किसी को बताया तो उसे भी मार देगा। मंगलवार को बदबू फैलने लगी तो कहानी गढ़ी और पिता को सूचना दी। जिसपर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं नाबालिग बेटे से पूछताछ की तो सारी हकीकत सामने आ गई। गोली मारकर मां की हत्या करने वाले नाबालिग के चेहरे पर न तो कोई शिकन थी, न पछतावा। यही वजह थी कि किसी को घटना की भनक नहीं लगी। हत्या के दूसरे दिन से ही वह अपने दोस्तों के साथ बाहर खेलने जाता था। उनको घर भी बुलाता था। 
विज्ञापन

2 of 9
lucknow murder - फोटो : अमर उजाला
घर में भी दूसरे कमरे में बैठकर गपशप करता था। पड़ोसियों के पूछने पर जवाब देता था कि मां चाचा के घर गई है। इस तरह उसने दो दिन व तीन रात का समय काट लिया। 

 
विज्ञापन

3 of 9
lucknow murder - फोटो : अमर उजाला
इस दौरान उसने शव को गलाने की भी कोशिश की। वहीं अपने मौज-मस्ती में बाधा बनने के डर से बहन को घर में ताला बंद करके जाता था। पर, तीसरे दिन दुर्गंध फैलने के कारण इस हत्याकांड का खुलासा हो गया।

 

4 of 9
lucknow murder - फोटो : ani
पुलिस के मुताबिक पूछताछ में उसने अपना जुर्म भी कुबूल कर लिया। उसने बताया कि दस हजार रुपये की चोरी का आरोप लगाकर मां ने पीटा था। जबकि कुछ देर बाद रुपये घर में ही मिले गए। इसी बात की नाराजगी ने मां-बेटे के रिश्ते को खूनी कर दिया। पुलिस के मुताबिक आरोपी नाबालिग बेटा हत्या के दूसरे दिन रविवार को अपने दोस्तों के साथ खेलने गया। 

 
विज्ञापन

5 of 9
murder in lucknow - फोटो : सोशल मीडिया
इस दौरान बहन को कमरे में बंद कर दिया था। यहीं नहीं वह दिन भर खेलने के बाद कुछ करीबी दोस्तों को घर भी बुलाता था। वहां घंटों बैठकर टीवी देखता और उनके साथ मौज-मस्ती करता। दुर्गंध न आए इसका भी ख्याल रखता था, इसलिए वह हर कमरे में रूम फ्रेशनर का प्रयोग करता।
विज्ञापन

6 of 9
lucknow murder - फोटो : अमर उजाला
किसी ने पूछताछ की तो बताया कि लग रहा है कोई जानवर मर गया है। मां के आने के बाद साफ करा दिया जाएगा। इस दौरान बहन को गुमसुम देख दोस्त पूछताछ करते तो बताता कि मां चाचा के घर गई है। इस कारण वह परेशान है।
विज्ञापन

7 of 9
lucknow murder - फोटो : अमर उजाला
पड़ोसियों को बताया दादी की तबीयत खराब है
पड़ोसियों के मुताबिक साधना कॉलोनी में लोगों की मदद भी करती थीं। रविवार शाम को आसपास की महिलाओं ने नाबालिग बेटे से पूछताछ की तो उसने बताया कि दादी की तबीयत ज्यादा खराब है। इसी कारण वह चाचा के घर गई हैं। एक-दो दिन में आ जाएंगी। इस कारण पड़ोसियों ने दोबारा पूछताछ नहीं की। 

8 of 9
मृतक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
मां पर ही लगाया गंभीर आरोप
पुलिस के मुताबिक मंगलवार की रात को उसने पकड़े जाने के डर से पिता को खुद कॉल कर सूचना दी। उनको मनगढ़ंत कहानी बताई। जिसमें मां के चरित्र पर आरोप लगा दिया। कहा कि एक युवक से संबंध थे। उसने ही मां की हत्या की है।
विज्ञापन

9 of 9
lucknow murder - फोटो : अमर उजाला
पिता को युवक का नाम भी बताया। लेकिन पुलिस ने जब पूछताछ शुरू की तो बेटी ने पूरी वारदात से पर्दा उठा दिया। इसके बाद नाबालिग बेटे ने पूरी कहानी बता दी। उसने पुलिस के सामने कुबूल किया कि पिता को गलत जानकारी दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें