Lucknow Mass Murder News Today: पांचों शवों का बृहस्पतिवार को डॉक्टरों के पैनल से पोस्टमार्टम कराया गया। चार डॉक्टरों की टीम ने वीडियोग्राफी के दौरान तीन घंटे में पोस्टमार्टम किया। इस दौरान अरशद और उसके पिता की करतूत उजागर हुई।
लखनऊ के नाका थाने के हवालात में बंद अरशद बेहद शातिर है। इसका अंदाजा पुलिस अधिकारियों को उससे पूछताछ के बाद हो चुका था। यही वजह रही कि हवालात में बंद अरशद की निगरानी के लिए अलग से एक सिपाही को मुस्तैद किया गया था। डर था कि आरोपी खुद के साथ कहीं कुछ गलत न कर ले। हवालात में बंद अरशद रातभर करवटें बदलता रहा।
विज्ञापन
2 of 10
लखनऊ सामूहिक हत्याकांड
- फोटो : अमर उजाला
ये है मामला
आगरा निवासी अरशद अपने पिता मां और चार बहनों के साथ 30 दिसंबर को लखनऊ आया था। सभी चारबाग स्थित होटल में ठहरे थे। 31 दिसंबर की रात में पिता के साथ मिलकर अरशद ने चार बहनों और मां की हत्या कर दी थी। आरोपी ने हत्या के बाद वीडियो भी बनाया था और बस्ती के लोगों पर परेशान करने समेत कई आरोप लगाए थे।
विज्ञापन
3 of 10
बेकसूर बच्चियों के साथ आरोपी पिता।
- फोटो : अमर उजाला।
इस वजह से बौखलाया हुआ था अरशद
सामूहिक हत्याकांड के आरोपी अरशद पिता से एक साल पहले जमीन खरीदने वाले अलीम की पत्नी शायरा बानो ने बताया कि रुपये मिलने के बाद ही बदरूद्दीन उर्फ बदर ने घर की वसीयत बेटियों के नाम कर दी थी। इस बात की जानकारी अरशद को हुई तो उसने अपने पिता को ही छत से उल्टा लटका दिया था। उसकी जमकर पिटाई लगाई थी। तब किसी तरह पड़ोसियों ने ही पिता को बचाया था। तब से अरशद का जुल्म बहनों और मां पर ज्यादा बढ़ गया था।
4 of 10
लखनऊ हत्याकांड
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
फातिमा ने बताया कि बदरूद्दीन के घर में पहले एक ही कमरा बना हुआ था। एक साल पहले ही जमीन बेचने के बाद उसने मकान बनवाया था। तभी बेटियों के नाम वसीयत कर दी थी। जब अरशद को इसकी जानकारी हुई तो वह बौखला गया। उसने घर को ही कैदखाना बना दिया। पिता के साथ भी कई बार मारपीट की थी। अरशद से घर में सभी डरते थे। वह किसी को बोलने तक नहीं देता था। उन्हें आशंका है कि वसीयत के चक्कर में बहनों के साथ मां की भी हत्या कर दी।
विज्ञापन
5 of 10
लखनऊ हत्याकांड।
- फोटो : अमर उजाला।
वीडियोग्राफी के दौरान तीन घंटे में पोस्टमार्टम
पांचों शवों का बृहस्पतिवार को डॉक्टरों के पैनल से पोस्टमार्टम कराया गया। चार डॉक्टरों की टीम ने वीडियोग्राफी के दौरान तीन घंटे में पोस्टमार्टम किया। इस दौरान अरशद और उसके पिता की करतूत उजागर हुई। रिपोर्ट के मुताबिक पिता के साथ मिलकर अरशद ने तड़पा-तड़पाकर मां और बहनों की हत्या की थी।
विज्ञापन
6 of 10
लखनऊ हत्याकांड।
- फोटो : अमर उजाला।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ ये खुलासा
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि अरशद ने मां अस्मा और उसके पिता बदर ने सबसे छोटी बेटी आलिया का दम घोटकर मारा था। वहीं, तीन बहनों की दोनों हाथों की नसें काट दी गई थीं। हाथों पर गहरे घाव मिले हैं। अरशद ने सबसे बड़ी बहन अल्शिया का गला भी रेता था। पोस्टमार्टम के बाद सभी के विसरा भी सुरक्षित रखे गए हैं। माना जा रहा है कि सभी को जहरीला पदार्थ भी खिलाया गया था। विसरा को पुलिस ने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा है। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। डॉक्टरों के पैनल ने सभी शवों की स्लाईड भी सुरक्षित रखी है।
विज्ञापन
7 of 10
लखनऊ हत्याकांड
- फोटो : अमर उजाला।
जानें किसको कैसे उतारा मौत के घाट
अस्मा 49 : शरीर पर चोट के निशान नहीं। गला कसकर मारा गया। दम घुटने से मौत की पुष्टि।
आलिया (9) : शरीर पर चोट के निशान नहीं। गला कसकर मारा। दम घुटने से मौत की पुष्टि।
अल्शिया (19) : दाएं और बांए हाथ की नसें काटी, गला भी रेता। शॉक एंड हेमरेज से मौत।
रहमीन (18) : दोनों हाथों की नसें काटी। शॉक एंड हेमरेज से मौत।
अक्सा (16) दोनों हाथों की नसें काटी। शॉक एंड हेमरेज से मौत।
8 of 10
Lucknow Mass murder
- फोटो : अमर उजाला
बदर की तलाश में 100 से ज्यादा कैमरे खंगाले
नाका पुलिस और मध्य जोन की सर्विलांस टीम ने बदर की तलाश में बुधवार से बृहस्पतिवार रात तक करीब 100 से ज्यादा कैमरे खंगाले हैं। पुलिस बदर के लोको चौकी से निकलने का रूट पता लगा रही है। आरोपी चारबाग रेलवे स्टेशन के भीतर प्रवेश करते नहीं दिखा है। स्टेशन रोड पर सीसीटीवी कैमरे की कमी के कारण भी पुलिस को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
9 of 10
Lucknow Mass murder
- फोटो : अमर उजाला
किसी के घर खाना नहीं बना तो कोई डर से चला गया
बहनों और मां की हत्या के आरोपी अरशद ने पड़ोसियों पर जमीन कब्जाने के साथ अन्य आरोप लगाए हैं। पुलिस ने बुधवार को पूछताछ करने के लिए अलीम व अन्य लोगों को हिरासत में लिया। इसके बाद बृहस्पतिवार दोपहर तक वह घर नहीं पहुंचे। उनके घर वाले परेशान है। किसी के घर खाना नहीं बना तो किसी के परिजन डर से घर छोड़कर रिश्तेदारों के चले गए।
अलीम की पत्नी शायरा बानो ने बताया कि पुलिस बुधवार को उनके पति को पूछताछ करने के लिए लेकर घर से गई थी। शाम को थोड़ी देर के लिए आए थे। रात भर उनके दोनों बच्चे पिता की याद करते रहे न किसी ने खाना खाया न सोए। सुबह पड़ोस के लोगों से खाने के लिए नाश्ता लाकर दिया। बच्चों और पत्नी को अनहोनी की चिंता सताए जा रही है। वहीं आरोपी अरशद के पड़ोसी आफताब को भी पुलिस पूछताछ के लिए लेकर गई थी। इससे उनका परिवार में दहशत में आ गया। डर की वजह से रिश्तदारों के घर चले गए। दो दिन से दुकान भी बंद है।