फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ सामूहिक हत्याकांड: बड़ा खुलासा... इस वजह से बौखलाया हुआ था अरशद, पिता को भी उल्टा लटकाकर पीटा था

Fri, 03 Jan 2025 04:24 AM IST
विजय पुंडीर दुर्गेश चाहर, अमर उजाला, आगरा

सार

सामूहिक हत्याकांड के आरोपी अरशद पिता से एक साल पहले जमीन खरीदने वाले अलीम की पत्नी शायरा बानो ने बताया कि रुपये मिलने के बाद ही बदरूद्दीन उर्फ बदर ने घर की वसीयत बेटियों के नाम कर दी थी।
विज्ञापन
1 of 11
लखनऊ सामूहिक हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
ट्रांसयमुना थाना क्षेत्र के इस्लाम नगर निवासी अरशद ने अपनी चार बहनें और मां को लखनऊ ले जाकर मंगलवार रात उनकी हत्या कर दी। स्थानीय लोगों को जानकारी होते ही हत्यारोपी के घर के बाहर आसपास के लोगों को जमावड़ा लग गया। पड़ोसियों का कहना था कि जमीन के लिए तो नहीं अरशद ने अपनी बहनों और मां की हत्या कर दी।
विज्ञापन

2 of 11
बच्चियों के साथ आरोपी पिता। - फोटो : अमर उजाला।
सामूहिक हत्याकांड के आरोपी अरशद पिता से एक साल पहले जमीन खरीदने वाले अलीम की पत्नी शायरा बानो ने बताया कि रुपये मिलने के बाद ही बदरूद्दीन उर्फ बदर ने घर की वसीयत बेटियों के नाम कर दी थी। इस बात की जानकारी अरशद को हुई तो उसने अपने पिता को ही छत से उल्टा लटका दिया था। उसकी जमकर पिटाई लगाई थी। तब किसी तरह पड़ोसियों ने ही पिता को बचाया था। तब से अरशद का जुल्म बहनों और मां पर ज्यादा बढ़ गया था।
विज्ञापन

3 of 11
लखनऊ हत्याकांड। - फोटो : अमर उजाला।
फातिमा ने बताया कि बदरूद्दीन के घर में पहले एक ही कमरा बना हुआ था। एक साल पहले ही जमीन बेचने के बाद उसने मकान बनवाया था। तभी बेटियों के नाम वसीयत कर दी थी। जब अरशद को इसकी जानकारी हुई तो वह बौखला गया। उसने घर को ही कैदखाना बना दिया। पिता के साथ भी कई बार मारपीट की थी। अरशद से घर में सभी डरते थे। वह किसी को बोलने तक नहीं देता था। उन्हें आशंका है कि वसीयत के चक्कर में बहनों के साथ मां की भी हत्या कर दी।

किसी के घर खाना नहीं बना तो कोई डर से चला गया
बहनों और मां की हत्या के आरोपी अरशद ने पड़ोसियों पर जमीन कब्जाने के साथ अन्य आरोप लगाए हैं। पुलिस ने बुधवार को पूछताछ करने के लिए अलीम व अन्य लोगों को हिरासत में लिया। इसके बाद बृहस्पतिवार दोपहर तक वह घर नहीं पहुंचे। उनके घर वाले परेशान है। किसी के घर खाना नहीं बना तो किसी के परिजन डर से घर छोड़कर रिश्तेदारों के चले गए।

अलीम की पत्नी शायरा बानो ने बताया कि पुलिस बुधवार को उनके पति को पूछताछ करने के लिए लेकर घर से गई थी। शाम को थोड़ी देर के लिए आए थे। रात भर उनके दोनों बच्चे पिता की याद करते रहे न किसी ने खाना खाया न सोए। सुबह पड़ोस के लोगों से खाने के लिए नाश्ता लाकर दिया। बच्चों और पत्नी को अनहोनी की चिंता सताए जा रही है। वहीं आरोपी अरशद के पड़ोसी आफताब को भी पुलिस पूछताछ के लिए लेकर गई थी। इससे उनका परिवार में दहशत में आ गया। डर की वजह से रिश्तदारों के घर चले गए। दो दिन से दुकान भी बंद है। 

4 of 11
Lucknow Mass murder - फोटो : अमर उजाला
लोग बोले- अरशद सिरफिरा था
लोगों ने दावा किया कि उसने घर को बहनों के लिए कैदखाना बना दिया था। घर से निकलने पर उनसे मारपीट करता था। रोजाना पड़ोसी बहनों से मारपीट की आवाज सुना करते थे। वह खुद भी पड़ोसियों से बात नहीं करता था। कई बार कहासुनी करने लगता था। इस कारण कोई उससे बोलता नहीं था। लखनऊ में हत्याकांड की जानकारी के बाद उसके घर के बाहर लोगों की भीड़ लग गई। लोग यही कह रहे थे कि अरशद सिरफिरा था।
विज्ञापन

5 of 11
Lucknow Mass Murder - फोटो : अमर उजाला
एक कमरे में रहता था पूरा परिवार
बदरुद्दीन मोहल्ले में दिल्ली वालों के नाम से जाने जाते हैं। इसकी वजह उनका परिवार करीब 15 साल पहले दिल्ली से आगरा आया था। दिल्ली में वह किसी फैक्टरी में काम करता था। किसी बात पर नौकरी चली गई। इस पर आगरा आ गए। इस्लाम नगर में ही किराए के मकान में रहते थे। बाद में यहीं पर 100 गज का प्लॉट खरीद लिया। इसमें एक कमरा बनाकर पूरा परिवार रह रहा था। फरवरी 2024 में उसमें से 50 गज जमीन घर के सामने रहने वाले अलीम को बेच दी।
विज्ञापन

6 of 11
जांच के लिए पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
अरशद की हरकत से खुश नहीं थी पत्नी, ले लिया था तलाक
28 जुलाई 2019 को अरशद का निकाह हुआ था। बस्ती में रहने वाली कासमा ने बताया कि मोहल्ले में ही अरशद के परिवार से जान पहचान हुई थी। उन्होंने अपनी बेटी चांदनी के निकाह के लिए बात की। बदरुददीन तैयार हो गए। इस पर निकाह कर दिया। बेटी को घर जाने पर पिता-पुत्र का व्यवहार अच्छा नहीं लगा। अरशद चांदनी से मारपीट करता था। उसकी सास भी अपने पति की हरकत से खुश नहीं थी। इस पर वो दो महीने बाद ही वापस मायके आ गई। वह लाैटकर नहीं गई। बाद में दो साल पहले तलाक ले लिया।
विज्ञापन

7 of 11
होटल में जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
अरशद ने कुछ लोगों पर घर कब्जाने का आरोप लगाया
होटल में चार बेटियों और पत्नी की हत्या का आरोपी बदर 18 दिसंबर को परिवार के साथ अजमेर गया था। अरशद ने वीडियो में बस्ती वालों पर प्रताड़ना का आरोप लगाया। पुलिस के मुताबिक वीडियो में अरशद ने कुछ लोगों पर घर कब्जाने का आरोप लगाया है। नौ लोगों के नाम भी लिए हैं। वीडियो में वह कह रहा है कि परिवार की मौत के जिम्मेदार बस्ती वाले हैं। कुछ लोग उसकी बहनों को हैदराबाद में बेचना चाह रहे थे। आरोपी का कहना है कि उसे और पिता को बस्ती वाले जेल भिजवाना चाह रहे थे, ताकि बहनों को बेच सकें।

8 of 11
जांच के लिए मौजूद पुलिस टीम व होटल के बाहर लगी भीड़। - फोटो : amar ujala
पिता-पुत्र ने सभी को शराब पिलाई और फिर ले ली जान
यूपी की राजधानी लखनऊ के नाका स्थित होटल शरणजीत में आगरा के इस्लाम नगर, तेहड़ी बगिया, कुबेरपुर निवासी अरशद ने पिता बदर के साथ मिलकर चार बहनों और मां की हत्या कर दी। सभी अजमेर से लखनऊ आए थे और सोमवार को होटल में कमरा लेकर ठहरे थे। हत्या से पहले आरोपी पिता-पुत्र ने सभी को शराब पिलाई। अरशद ने इस दौरान वीडियो भी बनाया। पुलिस ने अरशद को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि बदर की तलाश जारी है।

9 of 11
आरोपी पिता बदर की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
पिता और बेटे को कोसते रहे मोहल्ले के लोग, बोले अब इस घर में आरोपियों को नहीं रहने देंगे
चार बहनों और मां की की हत्या की खबर सुनते ही बृहस्पतिवार को आरोपी अरशद के घर के बाहर स्थानीय निवासियों की भीड़ जमा हो गई। लोग तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे थे। कुछ लाेगों का कहना था कि अरशद सनकी था। उसने अपनी बहनों के साथ मां की भी हत्या कर दी। ऐसे आदमी का क्या भरोसा। अब आरोपी पिता-पुत्र को मोहल्ले में नही रहने देंगे।

10 of 11
आरोपी अरशद की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
स्थानीय निवासी मुन्नी ने बताया कि जब से उनके बच्चों ने समाचार पत्रों में हत्या कर खबर पढ़ी है तब से उनके बच्चे डरे हुए है। इससे पहले भी अरशद की अगर किसी से लड़ाई होती थी तो वह लोगों को मारने के लिए छत से ईंट पत्थर फेंकता था। वह अपनी मां और बहनों की हत्या कर सकता है तो मोहल्ले वाले लोग उसके आगे क्या हैं। अब वह आरोपी पिता पुत्रों को उस मकान में नहीं रहने देंगी।
विज्ञापन

11 of 11
अरशद और बदरूद्दीन - फोटो : अमर उजाला
पड़ोसी जमीला ने बताया कि उनका घर बगल में है। हत्या करने से पहले भी अरशद अपनी बहनों के साथ मातापिता की भी पिटाई करता था। अगर मोहल्ले का कोई व्यक्ति उन्हें बचाने जाता तो उसके साथ भी लड़ाई करता था। जिसने चार बहनों के साथ मां की हत्या कर दी। वह पराए लोगों की हत्या करने में तो बिलकुल भी नहीं डरेगा। अब वह आरोपियों वहां नहीं रहने देंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें