फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखीमपुर कांड: बेटियों को शिक्षक बनाना चाहते थे परिजन, शव देख पछाड़ खाकर गिरी मां; पढ़ें उस 'काली रात' की कहानी

Thu, 15 Sep 2022 06:14 PM IST
अनुराग सक्सेना संवाद न्यूज एजेंसी, निघासन (लखीमपुर खीरी)
विज्ञापन
1 of 7
lakhimpur kheri case - फोटो : अमर उजाला
निघासन निवासी दोनों बहनों की निर्दयता से हत्या कर दी गई। उनकी मां दोनों बेटियों को पढ़ा-लिखाकर शिक्षक बनाना चाहती थी। घर की आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए दो भाई दिल्ली में मजदूरी करते हैं। बड़ी बेटी हाईस्कूल तो छोटी बेटी आठवीं में पढ़ती थी।
विज्ञापन

2 of 7
निघासन में मिले दो बहनों के शव - फोटो : अमर उजाला
घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बिलखते हुए मां ने बताया कि एक बाइक पर तीन सवार आए। दोनों बहनों को खींचा। बेटियों को उनके चंगुल से छुड़ाने के लिए मां भिड़ी तो उसे धक्का दे दिया और भेड़ियों की तरह बाइक पर टांग ले गए।
विज्ञापन

3 of 7
डीएम महेंद्र बहादुर सिंह व एडीएम संजय सिंह निघासन पहुंचे - फोटो : अमर उजाला
घटना के करीब पौन घंटे बाद खेत में फंदे से लटकते हुए बेटियों के शव देख मां-बाप पछाड़ खाकर जमीन पर गिर गए। मृतका की मां ने बताया कि पास के गांव के तीनों आरोपी पड़ोस के एक घर में अक्सर आते-जाते थे और घर के आसपास चक्कर काटते थे। उसे उम्मीद न थी कि ऐसा भी हो सकता है।

4 of 7
lakhimpur kheri case - फोटो : अमर उजाला
अनुसूचित जाति के परिवार का घर गांव के उत्तरी छोर पर घर है, जहां से गन्ने के खेत शुरू हो जाते हैं। गांव की बस्ती थोड़ी दूरी पर है। बुधवार की शाम को बेटियों का पिता धान काटने गया था। घर पर उसकी बीमार पत्नी और दो नाबालिग बेटियां थीं।
विज्ञापन

5 of 7
lakhimpur kheri case - फोटो : अमर उजाला
मृतका की मां ने बताया कि शाम पांच बजे के करीब उनकी बड़ी बेटी (17) व छोटी बेटी (15) घर के बाहर लगी चारा मशीन पर जानवरों के लिए चारा काटने जा रही थीं कि तभी सफेद बाइक पर सवार तीन युवक दोनों बेटियों को दबोचकर बाइक पर बैठा ले गए। बिटिया को बचाने की कोशिश में उसे भी चोटें आईं।
विज्ञापन

6 of 7
lakhimpur kheri case - फोटो : अमर उजाला/एएनआई
मां के शोर मचाने पर इकट्ठे हुए ग्रामीणों ने तलाश शुरू की तो 48 मिनट बाद 5.48 बजे दोनों के शव गांव से करीब 700 मीटर की दूरी पर गन्ने के खेत में लगे खैर के पेड़ में दुपट्टे से लटके मिले। एक घंटे पहले जिंदा बेटियों के पौन घंटे में एक साथ शव देखकर परिजन पछाड़ खाकर वहीं गिर गए, जिस पर ग्रामीणों ने गमछे से उनको हवा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन - फोटो : एएनआई
रोते बिलखते मां ने बताया कि पड़ोस के गांव के तीन युवक उसके घर के आसपास से निकलते रहते थे, लेकिन कभी उसको अंदाजा नहीं था कि तीनों बेटी को अगवाकर मार डालेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें