फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पवन की मौत से आहत थीं: मां ने दो बेटियों संग खाया जहर, फिर फंदे से लटकीं; तख्त पर रखा था पेन और सादा कागज

Fri, 27 Feb 2026 09:27 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, संसारपुर/गोला गोकर्णनाथ (खीरी)

सार

ग्रामीणों और रिश्तेदारों का कहना है कि पुत्र की मृत्यु के बाद परिवार शोक में डूबा हुआ था। इधर, लोगों में चर्चा ये भी है कि पवन की मौत के बाद परिवार में बहू व अन्य सदस्यों के बीच काफी दिनों से कलह का भी माहौल था।
विज्ञापन
1 of 5
मां ने बेटियों संग खाया जहर, फिर फंदे पर लटकी - फोटो : अमर उजाला
यूपी के लिए लखीमपुर खीरी स्थित मैलानी थाना क्षेत्र के ग्राम काकोरी में शुक्रवार सुबह विजेंद्र कुमार की पत्नी फूल कुमारी (50) और उनकी पुत्रियां कंचन (25) और निमिषा (19) ने जहर खाने के बाद फंदा लगा लिया। गंभीर अवस्था में परिजन तीनों को लेकर गोला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे, जहां फूल कुमारी और निमिषा को डॉक्टरों मृत घोषित कर दिया। कंचन की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन

2 of 5
मृत मां-बेटी - फोटो : अमर उजाला
बेटे पवन की मौत से अवसाद में थे लोग
विजेंद्र कुमार ने बताया कि उनके बड़े पुत्र पवन कुमार की चार दिसंबर को पूरनपुर मार्ग स्थित कजरी के पास सड़क हादसे में मृत्यु हो गई थी। इसके बाद से परिवार के लोग अवसाद में थे। घटना के समय घर में मृतक पुत्र पवन कुमार की पत्नी किरन देवी, उनके दो बच्चे (एक साल का बेटा और तीन साल की बेटी) और मां-बेटियां ही मौजूद थीं।
विज्ञापन

3 of 5
मौके पर मौजूद चारपाई - फोटो : अमर उजाला
परिवार में कलह की बात भी आई सामने
विजेंद्र कुमार और उनका छोटा पुत्र आशीष अपने कार्य से भरिगवां गए थे, जहां विजेंद्र का आटा चक्की का कारखाना है। ग्रामीणों और रिश्तेदारों का कहना है कि पुत्र की मृत्यु के बाद परिवार शोक में डूबा हुआ था। इधर, लोगों में चर्चा ये भी है कि पवन की मौत के बाद परिवार में बहू व अन्य सदस्यों के बीच काफी दिनों से कलह का भी माहौल था।

4 of 5
पेन और सादा पेपर रखा मिला - फोटो : अमर उजाला
पेन और कागज मिला, पर नहीं था कुछ लिखा
सूचना पर सीओ रमेश कुमार तिवारी, इंस्पेक्टर अंबर सिंह, संसारपुर पुलिस चौकी प्रभारी जितेंद्र सिंह यादव मौके पर पहुंचे। पुलिस को घटनास्थल पर तख्त के ऊपर रखा स्टूल मिला। साथ ही एक सादा कागज और पेन भी रखा मिला। शायद मृतका व उसकी पुत्रियां कुछ लिखना चाहती थीं। पुलिस ने मौके से साक्ष्य कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मौके से बरामद चीजें - फोटो : अमर उजाला
तनाव में था पूरा परिवार
क्षेत्राधिकारी रमेश कुमार तिवारी ने बताया कि मृतका के पति के अनुसार परिवार तनाव में था। प्रथम दृष्टया जहर खाने और फंदा लगाकर जान देने की बात सामने आई है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर सीओ रमेश कुमार तिवारी, इंस्पेक्टर अंबर सिंह के अलावा तमाम पुलिस बल पहुंचा और जांच की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें